ऐक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी ने भी तोड़ा भाजपा से नाता, कहा- बंगाल के लिए यह जरूरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार मिलने के बाद लगातार झटके लग रहे हैं। बता दें कि चुनाव के बाद से ही कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इनमें उनकी संख्या अधिक है जो लोग चुनाव से पहले टीएमसी या किसी और पार्टी से भाजपा में आए थे। वहीं अब इसी साल मार्च में भाजपा में शामिल हुईं बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भी पार्टी से नाता तोड़ लिया है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “मैं भाजपा से अपने सभी रिश्ते तोड़ रही हूं। वह पार्टी जिसके लिए मैंने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। पहल करने और गंभीरता के साथ बंगाल के हितों को आगे बढ़ाने में कमी के कारण ऐसा कर रही हूं।” Severing all ties with the BJP, the party for which I fought the last state elections.
Reason being their lack of initiative and sincerity to further the cause of Bengal…बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च में बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय व दिलीप घोष की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा था। बता दें कि श्राबंती चटर्जी ने बांग्ला फिल्मों में 1997 में ‘मायार बंधोन’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।पश्चिम बंगालः बीजेपी के अपने सीनियर नेता तथागत रॉय पर बरसे दिलीप घोष, बोले- अपसेट हैं तो पार्टी क्यों नहीं छोड़ते बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान कई बंगाली अभिनेता व अभिनेत्रियों ने बीजेपी ज्वाइन की थी लेकिन नतीजों के बाद अधिकांश ने पार्टी से दूरी बना ली है। पिछले महीने भाजपा से इस्तीफा देने वाले विधायक कृष्ण कल्याणी भी ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों’ से सभी परेशान हैं। ऐसे में मैं बीजेपी का हिस्सा नहीं रह सकता। वहीं अक्टूबर में ही बीजेपी नेता सव्यसाची दत्ता भी पार्टी छोड़दत्ता बीजेपी में पश्चिम बंगाल के सचिव और विधाननगर महानगर पालिका के पूर्व महापौर थे। उनके टीएमसी में जाने पर केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक ने कहा था कि अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए कुछ लोग दूसरी पार्टी में जा रहे हैं लेकिन जब वे इसे हासिल करने में विफल होते हैं, तो वे वापस लौट जाते हैं।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सिंगापुर: चिड़ियाघर में चार एशियाई शेरों को हुआ कोरोना, संक्रमित कर्मचारियों के आए थे संपर्क मेंसिंगापुर चिड़ियाघर में चार एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये शेर संक्रमित कर्मचारियों के सम्पर्क में आए थे। COVID19 Singapore
और पढो »
पंजाब में सिद्धू ही 'असली बॉस': DGP-AG को हटवा बने सुपर CM; चन्नी को 'डमी' साबित किया; राहुल 2013 में इसी तरह PM मनमोहन को नीचा दिखा चुकेपंजाब में कांग्रेस की चन्नी सरकार को आखिरकार नवजोत सिद्धू के दबाव में झुकना पड़ा। मंगलवार को DGP और एडवोकेट जनरल (AG) को हटाने का फैसला ले लिया गया। सिद्धू ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कुर्सी पर कोई भी हो, पंजाब के 'सुपर-CM' वही हैं। | पंजाब में कांग्रेस की चन्नी सरकार को आखिरकार नवजोत सिद्धू के दबाव में झुकना पड़ा। मंगलवार को DGP और एडवोकेट जनरल (AG) को हटाने का फैसला ले लिया गया।
और पढो »
गौरव वल्लभ बोले- शाह को क्लीनचिट देना वाले जज को बनाया गवर्नर, भाजपा ने किया पलटवारगौरव वल्लभ ने राफेल सौदे को लेकर कहा कि आखिर जिस कंपनी को प्रधानमंत्री ने भ्रष्ट कंपनी कहा, अमित शाह ने बोगस कहा, मनोहर पर्रिकर ने करप्ट कहा, उसपर से बैन क्यों हटाया गया।
और पढो »
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 853 नए मामले दर्ज, 15 लोगों ने गंवाई जान15 नए लोगों की मौत के साथ ही पश्चिम बंगाल में कोरोना से मौत का आंकड़ा 19,267 पहुंच गया है.
और पढो »
वाराणसी में अमित शाह लेंगे 'मास्टर क्लास', 700 भाजपा नेता होंगे शामिलहाल ही में अमित शाह ने साफ कर दिया कि अगर यूपी में बीजेपी की सरकार बनती है तो सीएम योगी ही बनेंगे। लखनऊ में एक रैली के दौरान अमित शाह ने कहा था, अगर 2024 में नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है तो योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाइए।
और पढो »
भाजपा को झटका: अभिनेत्री श्राबंती ने दिया इस्तीफा, बंगाल चुनाव से पहले ही पार्टी में हुई थीं शामिलभाजपा को झटका: अभिनेत्री श्राबंती ने दिया इस्तीफा, बंगाल चुनाव से पहले ही पार्टी में हुई थीं शामिल srabantichatterjee BJP
और पढो »




