Beyond the Breaking News

पहलाज निहलानी का निधन, एक बार खून की उल्टियां होने पर केवल शत्रुघ्न सिन्हा मिलने आए

मनोरंजन समाचार

पहलाज निहलानी का निधन, एक बार खून की उल्टियां होने पर केवल शत्रुघ्न सिन्हा मिलने आए
पहलाज निहलानीनिधनशत्रुघ्न सिन्हा

फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। पहले भी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब केवल शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें देखने गए थे।

'मुझे खून की उल्टियां होने लगीं', पहले जब मौत से लड़ रहे थे पहलाज निहलानी, केवल शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे थे मिलनेफिल्म प्रड्यूसर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक बार पहले भी उन्हें हॉस्पिटलाइज होना पड़ा था, तब वहां उन्हें खून की उल्टियां हो रही थीं और उन्हें देखने के लिए केवल एक ही एक्टर वहां पहुंचे थे।फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया है कि वह लंबे समय से लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से परेशान थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इस बार वे जिंदगी की इस जंग के सामने खुद को हार बैठे। इससे पहले भी निहलानी तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटलाइज हुए थे, जब उन्हें वहां खून की उल्टियां हो रही थीं। फिल्म प्रड्यूसर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि तब केवल एक ही एक्टर उन्हें वहां देखने पहुंचे थे। गुरुवार 4 जून को CBFC के पूर्व चेयरमैन और जाने-माने फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए फिल्मी सितारों की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। पहलाज निहलानी को लेकर ढेर सारी यादें समेटे हर किसी ने अपनी-अपनी तरफ से उन्हें विदा कहा। लेकिन एक किस्सा निहलानी ने खुद सुनाया था, जो उस दौरान का था जब बीमार प्रड्यूसर हॉस्पिटल में अपनी तकलीफ से तड़प रहे थे लेकिन तब वहां इंडस्ट्री से एक शख्स के अलावा कोई मौजूद न था।अपने एक इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने इमोशनल होते हुए इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि हॉस्पिटल में वो तब मौत से लड़ रहे थे और उस दौरान सिर्फ उनके पुराने दोस्त और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ही उनका हाल जानने पहुंचे थे।वो दौर पहलाज निहलानी की जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर था। एक बार इस वाकिये का जिक्र करते हुए HT दिए इंटरव्यू में प्रड्यूसर ने कहा था, 'कि एक रात अचानक उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। रात के करीब 3 बजे मुझे अचानक घबराहट और बेचैनी होने लगी। देखते ही देखते मुझे खून की उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद डॉक्टरों ने मुझे तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। ये क्रोनिक फूड पॉइजनिंग था जो काफी गंभीर और इमरजेंसी वाला मामला था, जिसके चलते उन्हें शुरुआती 5 से 6 दिनों तक आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़नी पड़ी थी।'उस दर्द भरे मुश्किल दिनों को याद कर निहलानी ने आगे कहा था, 'जब मुझे ICU से बाहर शिफ्ट किया गया तो मुझे लगा कि अब मैं ठीक हो गया हूं और अगले 2-3 दिनों में मुझे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी। ऐसा हुआ नहीं क्योंकि बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा था। हर दिन शाम होते ही मेरे पेट में असहनीय दर्द शुरू हो जाता था।डॉक्टरों के लिए भी सही डायग्नोसिस कर पाना मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते जांच बढ़ता गया और पूरा परिवार चिंता में डूब गया था।' पहलाज निहलानी की इस गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की खबर प्राइवेट रखा गया था। दरअसल वे नहीं चाहते थे कि मीडिया में इसे लेकर ज्यादा चर्चा न हो। उन्होंने बताया था कि तब सिर्फ उनके अजीज दोस्त और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ही अस्पताल पहुंचे थे। बताया जाता है कि उस वक्त करीब 28 दिनों तक मुंबई के नानावती अस्पताल में वो भर्ती रहे थे।अर्चना सिंह नवभारत टाइम्स में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का 'मल्हार फेस्टिवल' जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला। विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है। अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद.

'मुझे खून की उल्टियां होने लगीं', पहले जब मौत से लड़ रहे थे पहलाज निहलानी, केवल शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे थे मिलनेफिल्म प्रड्यूसर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक बार पहले भी उन्हें हॉस्पिटलाइज होना पड़ा था, तब वहां उन्हें खून की उल्टियां हो रही थीं और उन्हें देखने के लिए केवल एक ही एक्टर वहां पहुंचे थे।फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया है कि वह लंबे समय से लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से परेशान थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इस बार वे जिंदगी की इस जंग के सामने खुद को हार बैठे। इससे पहले भी निहलानी तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटलाइज हुए थे, जब उन्हें वहां खून की उल्टियां हो रही थीं। फिल्म प्रड्यूसर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि तब केवल एक ही एक्टर उन्हें वहां देखने पहुंचे थे। गुरुवार 4 जून को CBFC के पूर्व चेयरमैन और जाने-माने फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए फिल्मी सितारों की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। पहलाज निहलानी को लेकर ढेर सारी यादें समेटे हर किसी ने अपनी-अपनी तरफ से उन्हें विदा कहा। लेकिन एक किस्सा निहलानी ने खुद सुनाया था, जो उस दौरान का था जब बीमार प्रड्यूसर हॉस्पिटल में अपनी तकलीफ से तड़प रहे थे लेकिन तब वहां इंडस्ट्री से एक शख्स के अलावा कोई मौजूद न था।अपने एक इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने इमोशनल होते हुए इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि हॉस्पिटल में वो तब मौत से लड़ रहे थे और उस दौरान सिर्फ उनके पुराने दोस्त और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ही उनका हाल जानने पहुंचे थे।वो दौर पहलाज निहलानी की जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर था। एक बार इस वाकिये का जिक्र करते हुए HT दिए इंटरव्यू में प्रड्यूसर ने कहा था, 'कि एक रात अचानक उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। रात के करीब 3 बजे मुझे अचानक घबराहट और बेचैनी होने लगी। देखते ही देखते मुझे खून की उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद डॉक्टरों ने मुझे तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। ये क्रोनिक फूड पॉइजनिंग था जो काफी गंभीर और इमरजेंसी वाला मामला था, जिसके चलते उन्हें शुरुआती 5 से 6 दिनों तक आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़नी पड़ी थी।'उस दर्द भरे मुश्किल दिनों को याद कर निहलानी ने आगे कहा था, 'जब मुझे ICU से बाहर शिफ्ट किया गया तो मुझे लगा कि अब मैं ठीक हो गया हूं और अगले 2-3 दिनों में मुझे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी। ऐसा हुआ नहीं क्योंकि बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा था। हर दिन शाम होते ही मेरे पेट में असहनीय दर्द शुरू हो जाता था।डॉक्टरों के लिए भी सही डायग्नोसिस कर पाना मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते जांच बढ़ता गया और पूरा परिवार चिंता में डूब गया था।'पहलाज निहलानी की इस गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की खबर प्राइवेट रखा गया था। दरअसल वे नहीं चाहते थे कि मीडिया में इसे लेकर ज्यादा चर्चा न हो। उन्होंने बताया था कि तब सिर्फ उनके अजीज दोस्त और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ही अस्पताल पहुंचे थे। बताया जाता है कि उस वक्त करीब 28 दिनों तक मुंबई के नानावती अस्पताल में वो भर्ती रहे थे।अर्चना सिंह नवभारत टाइम्स में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का 'मल्हार फेस्टिवल' जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला। विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है। अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

पहलाज निहलानी निधन शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड फिल्म निर्माता

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

76 साल का हुआ हिमाचल प्रदेश, जानें 9 दिलचस्प बातें76 साल का हुआ हिमाचल प्रदेश, जानें 9 दिलचस्प बातें76 साल का हुआ हिमाचल प्रदेश, जानें 9 दिलचस्प बातें
और पढो »

Maldives: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर बोले, 76 भारतीय सैनिकों की जगह एचएएल कर्मचारियों ने लीMaldives: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर बोले, 76 भारतीय सैनिकों की जगह एचएएल कर्मचारियों ने लीMaldives Foreign Minister Moosa Zameer said HAL employees replaced 76 military personnel
और पढो »

2 अगस्त को खुलेगा ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, प्राइस बैंड 72 से 76 रुपए प्रति शेयर2 अगस्त को खुलेगा ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, प्राइस बैंड 72 से 76 रुपए प्रति शेयर2 अगस्त को खुलेगा ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, प्राइस बैंड 72 से 76 रुपए प्रति शेयर
और पढो »

कहे तोसे सजना...के लिए शारदा सिन्हा को मिले 76 रुपए: सलमान की फिल्म में गाए गाने हिट; वासेपुर का तार बिजली ...कहे तोसे सजना...के लिए शारदा सिन्हा को मिले 76 रुपए: सलमान की फिल्म में गाए गाने हिट; वासेपुर का तार बिजली ...Sharda Sinha got only Rs 76 for singing in superstar Salman Khan's film.
और पढो »

RBI की चार NBFC पर बड़ी कार्रवाई, 76.6 लाख रुपये का लगाया जुर्मानाRBI की चार NBFC पर बड़ी कार्रवाई, 76.6 लाख रुपये का लगाया जुर्मानाRBI action on NBFC रिजर्व बैंक ने चार NBFC पर 76.
और पढो »

दो पुरुषों को समलैंगिक संबंधों के आरोप में 76-76 कोड़े की मिली सजादो पुरुषों को समलैंगिक संबंधों के आरोप में 76-76 कोड़े की मिली सजाइंडोनेशिया के आचे प्रांत में मंगलवार को एक शरिया अदालत के आदेश के बाद दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से 76-76 कोड़े मारे गए. अदालत ने उन्हें समलैंगिक संबंधों का दोषी पाया था. आचेह, इंडोनेशिया का एकमात्र प्रांत है जहां सख्त इस्लामी शरिया कानून लागू है और यहां समलैंगिक संबंध अपराध माने जाते हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 01:20:31