पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। तालिबान के बढ़ते प्रभाव से पाकिस्तान चिंतित है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान दशकों से दुनियाभर के महाशक्तियों के बीच टकराव का अड्डा रहा है और यहां अब एक बार फिर से नया ग्रेट गेम शुरू होता दिख रहा है। तालिबान और पाकिस्तान जो कभी सबसे करीबी दोस्त थे, वो अब सबसे बड़े दुश्मन हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने पिछले दिनों अफगानिस्तान में हवाई हमला किया है और करीब 50 लोगों को मार दिया जिसमें ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे। इसके बाद तालिबानी सेना ने भी डूरंड लाइन पर करारा जवाब दिया और करीब 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डालने का दावा किया। वहीं टीटीपी
आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने आईएसआई चीफ आसिम मलिक को ताजिकिस्तान की सीक्रेट यात्रा पर भेजा। अब पाकिस्तानी मीडिया ने खुलासा किया है कि इस यात्रा के दौरान आईएसआई चीफ ने तजाकिस्तान में नादर्न अलायंस के नेताओं से मुलाकात की है। यह वही अलायंस है जिसे कभी भारत ने तालिबान के खिलाफ खुलकर सपोर्ट किया था। पाकिस्तान के चर्चित पत्रकार असद तूर ने खुलासा किया है कि आईएसआई चीफ ने तजाकिस्तान के दौरे पर तालिबान के सबसे बड़े दुश्मन नार्दन अलायंस के नेताओं से मुलाकात की है। पाकिस्तान ने तालिबान को संदेश देने के लिए इस मुलाकात को मंजूरी दी है। असद तूर ने बताया कि पाकिस्तान अब तालिबान के दुश्मन से दोस्ती करने का फैसला किया है। पाकिस्तान को अब इस बात का अहसास हुआ है कि इससे बेहतर तो अशरफ गनी की सरकार थी जिसने टीटीपी के आतंकियों को जेल में रखा था। तालिबान ने टीटीपी के आतंकियों को रिहा कर दिया। साथ ही अफगानिस्तान से अब अमेरिकी हथियार बलूच विद्रोहियों तक पहुंच रहा है। हिलेरी क्लिंटन ने तालिबान पर दी थी चेतावनी असद तूर ने बताया कि इससे अब पाकिस्तानी सेना के जवान और आम नागरिकी बड़ी तादाद में मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिलेरी क्लिंटन ने साल 2013 में ही पाकिस्तान को बता दिया था कि अगर अपने घर के पड़ोस में सांप पालेंगे तो आपको भी काटेगा। अब तालिबानी सांप पाकिस्तान को काट रहा है और अब इसका अहसास पाकिस्तानी सरकार को हो गया है। पाकिस्तान ने अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान में रहने के दौरान तालिबान की खुलकर मदद की थी। तूर ने बताया कि तजाकिस्तान अब तालिबान का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है। तजाकिस्तान में तालिबान के सभी विरोधी नेता..
PAKISTAN AFGHANISTAN TALIBAN TTP FOREIGN POLICY INTERNATIONAL RELATIONS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
झारखंड में भाजपा का नया प्रयोग: रघुवर दास वापसीझारखंड में भाजपा का नया प्रयोग रघुवर दास की वापसी से शुरू हो रहा है। करारी हार के बाद पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास में तारणहार दिख रहा है।
और पढो »
स्क्विड गेम 2: सेट पर मस्ती और पर्दे पर खून-खराबास्क्विड गेम 2 का दूसरा सीजन दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। BTS फोटोज में दिख रहा है कि सेट पर स्टार्स खूब मस्ती करते थे।
और पढो »
भारत में विभिन्न धर्मों का नया सालभारत में हर धर्म का अपना कैलेंडर है और नया साल अलग-अलग तारीखों से शुरू होता है.
और पढो »
पाकिस्तान की तालिबान नीति: नाकामी का सामना या विरोधी का रुख?पाकिस्तान तालिबान के साथ अपने संबंधों पर संघर्ष कर रहा है। तालिबान की आगामी स्थापना के बाद पाकिस्तान की तालिबान नीति के परिणामों का विश्लेषण किया जा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक और पत्रकार पाकिस्तान की तालिबान नीति को लेकर चिंतित हैं।
और पढो »
पाकिस्तान पर तालिबान का हमलापाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ गई है.
और पढो »
पाकिस्तान अफगानिस्तान में तालिबान को घेरने की रणनीति बना रहा हैपाकिस्तान ताजिकिस्तान के साथ मिलकर तालिबान को घेरने की योजना बना रहा है। पाकिस्तानी सेना नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट ऑफ अफगानिस्तान को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।
और पढो »