पाकिस्तान UNSC में अस्थायी सदस्य, भारत के लिए चुनौती

WORLD NEWS समाचार

पाकिस्तान UNSC में अस्थायी सदस्य, भारत के लिए चुनौती
PAKIISTANUNSCINDIA
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थायी सदस्य बन गया है, यह भारत के लिए एक चुनौती बन सकता है क्योंकि पाकिस्तान भारत की स्थायी सदस्यता को रोकने की कोशिश कर सकता है।

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC ) का अस्थायी सदस्य बन चुका है। बुधवार को उसने परिषद में जापान की जगह ले ली है। इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की राह में रोड़ा बनेगा? इसका संकेत पाकिस्तान की ओर से पहले ही दिया जा चुका है। पाकिस्तान के राजदूत कह चुके हैं कि वह परिषद में किसी भी नए स्थायी सदस्य को शामिल करने का विरोध करेगा। ऐसे में भारत को परिषद में जगह पक्की करने के लिए कूटनीति से काम लेना होगा। संयुक्त

राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को दो साल के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर जगह मिली है। दक्षिण कोरिया भी परिषद का अस्थायी सदस्य बना है। उसका कार्यकाल भी दो साल का होगा। पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया 1 जनवरी 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य चुने गए हैं। पाकिस्तान के पास जुलाई में परिषद की अध्यक्षता करने का भी मौका होगा। इसके जरिये उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एजेंडा तय करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा पाकिस्तान को इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) और अलकायदा प्रतिबंध समिति में भी जगह मिली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीट मिलने के बाद पाकिस्तान भारत के लिए चुनौती बनेगा। क्योंकि पाकिस्तान का मुख्य एजेंडा कश्मीर मुद्दे पर बात करना होगा। पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत मुनीर अकरम ने कहा कि हम कश्मीर मुद्दे को उजागर करना जारी रखेंगे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर ठोस कदम उठाने के लिए दबाव डालेंगे। पाकिस्तान भारत के परिषद के स्थायी सदस्य बनने का भी विरोध कर सकता है। पाकिस्तान बिल्कुल भी नहीं चाहेगा कि भारत परिषद का स्थायी सदस्य बने। इसे लेकर वह पहले ही साफ कर चुका है कि वह किसी भी नए स्थायी सदस्य को शामिल करने का कड़ा विरोध करेगा तथा इसके बजाय अस्थायी श्रेणी के विस्तार का पक्षधर होगा। साथ ही उसका लक्ष्य भारत के ग्लोबल साउथ की तरह मुस्लिम देशों की आवाज बनना है। हालांकि भारत का मौजूदा रिकॉर्ड ऐसा है कि वह आसानी से परिषद का स्थायी सदस्य बन सकता है। मगर पाकिस्तान की साजिश भारत की मुश्किल बढ़ा सकती है। भारत कर रहा है UNSC में विस्तार की मांग भारत लगातार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार करने की मांग कर रहा है। भारत ने कई बार कहा है कि सुरक्षा परिप्रेक्ष्य बदल गया है और परिषद में प्रतिनिधित्व में बदलाव होना चाहिए

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

PAKIISTAN UNSC INDIA SECURITY COUNCIL KASHMIR

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पाकिस्तान UNSC में अस्थायी सदस्य बना, भारत के लिए चुनौतीपाकिस्तान UNSC में अस्थायी सदस्य बना, भारत के लिए चुनौतीपाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थायी सदस्य बन चुका है। इस कदम के साथ पाकिस्तान ने भारत की स्थायी सदस्यता की राह में रोड़ा बनने का संकेत दिया है। पाकिस्तान ने पहले ही ये कहकर साफ कर दिया है कि वह किसी भी नए स्थायी सदस्य को शामिल होने का विरोध करेगा। भारत को परिषद में जगह पक्की करने के लिए कूटनीति से काम लेना होगा।
और पढो »

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका पर कराया दबावपाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका पर कराया दबावसेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को चुनौती दी है।
और पढो »

दुबई में होगा फाइनल, पाकिस्तान में ग्रुप मैचदुबई में होगा फाइनल, पाकिस्तान में ग्रुप मैचचैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन दुबई और पाकिस्तान में 19 दिनों तक होगा। भारत के ग्रुप स्टेज के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे, जबकि बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में होंगे।
और पढो »

53 साल बाद पाकिस्तानी सेना बांग्लादेश में एंट्री53 साल बाद पाकिस्तानी सेना बांग्लादेश में एंट्रीबांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना के प्रशिक्षण देने की तैयारी ने भारत के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है |
और पढो »

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में हेड-टू-हेड रिकॉर्डIND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।
और पढो »

स्पाइडर मैन की तरह घरों में घुस, लाखों का सामान चुराकर भाग जाता था आरोपीस्पाइडर मैन की तरह घरों में घुस, लाखों का सामान चुराकर भाग जाता था आरोपीभारत नगर थाना पुलिस ने एक स्पाइडर मैन गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी घरों में चोरी करने के लिए छतों से घुस जाता था।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 22:53:57