रूस में करीब एक हजार किलोमीटर भीतर जाकर यूक्रेन के दर्जनों ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग के ऑयल टर्मिनल और नजदीक स्थित नौसेना के अड्डे पर लंगर डाले युद्धपोत को निशाना बनाया।
रूस में करीब एक हजार किलोमीटर भीतर जाकर यूक्रेन के दर्जनों ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग के ऑयल टर्मिनल और नजदीक स्थित नौसेना के अड्डे पर लंगर डाले युद्धपोरूस के दूसरे बड़े शहर में ऑयल टर्मिनल और युद्धपोत बने निशानारूस के दूसरे बड़े शहर और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग पर मंगलवार-बुधवार रात यूक्रेन ने बड़ा हमला किया। रूस में करीब एक हजार किलोमीटर भीतर जाकर यूक्रेन के दर्जनों ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग के ऑयल टर्मिनल और नजदीक स्थित नौसेना के अड्डे पर लंगर डाले युद्धपोत को निशाना बनाया। इस हमले की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि बुधवार तीन जून से सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के विश्व आर्थिक फोरम का तीन दिवसीय आयोजन शुरू हुआ है। इससे कुछ घंटे पहले आयोजन स्थल से महज 16 किलोमीटर दूर यूक्रेन ने ड्रोन हमले किए थे। दावोस की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रूस विदेशी निवेशकों और खरीदारों को आमंत्रित करता है। सेंट पीटर्सबर्ग के तीन इलाकों में ड्रोन हमलों से नुकसान हुआ है। इन हमलों में बहुमूल्य संपत्तियों को नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं। हमले के दौरान तेज धमाकों की आवाज सुनी गई और उसके बाद घने धुंए का बादल सेंट पीटर्सबर्ग के ऊपर छा गया। हमले के चलते सेंट पीटर्सबर्ग का हवाई अड्डा कई घंटे तक बंद रहा। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि यूक्रेन के साथ लड़ाई अब नए स्तर पर पहुंच गई है और रूस इस हमले का कड़ाई से जवाब देगा। पता चला है कि यूक्रेन ने बीती रात करीब एक हजार ड्रोन से रूस पर हमला किया था। इनमें से 754 को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही नष्ट कर दिया।विदित हो कि राजधानी मॉस्को के बाद रूस के दूसरे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग की आबादी करीब 50 लाख है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया है कि हमले में सेंट पीटर्सबर्ग के आयल टर्मिनल को नुकसान हुआ है। साथ ही नजदीक स्थित क्रोंसटैट द्वीप का सैन्य ठिकाना भी ड्रोन हमले का निशाना बना है। इस ठिकाने में रूसी नौसेना के युद्धपोतों की मरम्मत का कार्य किया जाता है। यूक्रेन ने ड्रोन हमले में रूसी युद्धपोत को निशाना बनाने का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में साझा किया है।यूक्रेन का यह हमला ऐसे समय हुआ है जब आर्थिक फोरम में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, हालीवुड स्टार स्टीवन सीगल, दक्षिणपंथी विचारक कैंडस ओवेंस और अन्य कई प्रमुख लोगों के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने की सूचना है।रूस के कब्जे वाले डोनेस्क प्रांत में बुधवार को बस पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में आठ लोग मारे गए और 11 घायल हुए हैं। घटना येनाकिएवो कस्बे के नजदीक की है। डोनेस्क पूर्व में यूक्रेन का हिस्सा रहा है लेकिन युद्ध के दौरान उस पर रूस ने कब्जा कर लिया था। रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने यात्री बस को निशाना बनाकर निर्दोष लोगों की हत्या की है।.
रूस में करीब एक हजार किलोमीटर भीतर जाकर यूक्रेन के दर्जनों ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग के ऑयल टर्मिनल और नजदीक स्थित नौसेना के अड्डे पर लंगर डाले युद्धपोरूस के दूसरे बड़े शहर में ऑयल टर्मिनल और युद्धपोत बने निशानारूस के दूसरे बड़े शहर और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग पर मंगलवार-बुधवार रात यूक्रेन ने बड़ा हमला किया। रूस में करीब एक हजार किलोमीटर भीतर जाकर यूक्रेन के दर्जनों ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग के ऑयल टर्मिनल और नजदीक स्थित नौसेना के अड्डे पर लंगर डाले युद्धपोत को निशाना बनाया। इस हमले की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि बुधवार तीन जून से सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के विश्व आर्थिक फोरम का तीन दिवसीय आयोजन शुरू हुआ है। इससे कुछ घंटे पहले आयोजन स्थल से महज 16 किलोमीटर दूर यूक्रेन ने ड्रोन हमले किए थे। दावोस की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रूस विदेशी निवेशकों और खरीदारों को आमंत्रित करता है। सेंट पीटर्सबर्ग के तीन इलाकों में ड्रोन हमलों से नुकसान हुआ है। इन हमलों में बहुमूल्य संपत्तियों को नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं। हमले के दौरान तेज धमाकों की आवाज सुनी गई और उसके बाद घने धुंए का बादल सेंट पीटर्सबर्ग के ऊपर छा गया। हमले के चलते सेंट पीटर्सबर्ग का हवाई अड्डा कई घंटे तक बंद रहा। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि यूक्रेन के साथ लड़ाई अब नए स्तर पर पहुंच गई है और रूस इस हमले का कड़ाई से जवाब देगा। पता चला है कि यूक्रेन ने बीती रात करीब एक हजार ड्रोन से रूस पर हमला किया था। इनमें से 754 को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही नष्ट कर दिया।विदित हो कि राजधानी मॉस्को के बाद रूस के दूसरे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग की आबादी करीब 50 लाख है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया है कि हमले में सेंट पीटर्सबर्ग के आयल टर्मिनल को नुकसान हुआ है। साथ ही नजदीक स्थित क्रोंसटैट द्वीप का सैन्य ठिकाना भी ड्रोन हमले का निशाना बना है। इस ठिकाने में रूसी नौसेना के युद्धपोतों की मरम्मत का कार्य किया जाता है। यूक्रेन ने ड्रोन हमले में रूसी युद्धपोत को निशाना बनाने का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में साझा किया है।यूक्रेन का यह हमला ऐसे समय हुआ है जब आर्थिक फोरम में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, हालीवुड स्टार स्टीवन सीगल, दक्षिणपंथी विचारक कैंडस ओवेंस और अन्य कई प्रमुख लोगों के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने की सूचना है।रूस के कब्जे वाले डोनेस्क प्रांत में बुधवार को बस पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में आठ लोग मारे गए और 11 घायल हुए हैं। घटना येनाकिएवो कस्बे के नजदीक की है। डोनेस्क पूर्व में यूक्रेन का हिस्सा रहा है लेकिन युद्ध के दौरान उस पर रूस ने कब्जा कर लिया था। रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने यात्री बस को निशाना बनाकर निर्दोष लोगों की हत्या की है।
St Petersburg Oil Terminal Attack Russian Naval Base Drone Strike Kronstadt Island Military Target Russia Ukraine Conflict Escalation World Economic Forum St Petersburg Putin's Hometown Drone Attack Ukraine Targets Russian Warships
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस को बड़ा झटका, तेल शोधन करने वाली बड़ी रिफायनरी ठप - ukraine drone attack halts russia volgograd oil refineryयूक्रेन के ड्रोन हमलों ने रूस के तेल उत्पादन को प्रभावित किया है, जिससे वोल्गोग्रेड की एक बड़ी तेल रिफाइनरी ठप हो गई है। इससे रूस की तेल निर्यात से मुनाफा कमाने की योजना को झटका लगा है, जबकि ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी मिसाइल उत्पादन की कमी पर चिंता जताई...
और पढो »
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: 29 साल पहले पुलिस कस्टडी में हुई मौत को सुसाइड बताने वाले दरोगा-डॉक्टर को सजा, वकील पर हमलाTop ten news Varanasi, Morning news bulletin, Rahul Gandhi comment verdict, Attack on advocate, heatwave.
और पढो »
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना: पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेताWest Bengal Ex-CM Mamata Banerjee Kolkata Rani Rashmoni Road Protest Photos Videos Update; Follow Abhishek Banerjee Attack Case, Bengal Post-Poll Violence Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
और पढो »
West Asia Conflict: ईरानी ड्रोन हमले में कुवैत के हवाई अड्डे को भारी नुकसान, उड़ानें निलंबित; कई घायलWest Asia Conflict: ईरानी ड्रोन हमले में कुवैत के हवाई अड्डे को भारी नुकसान, उड़ानें निलंबित; कई घायल West Asia Conflict Iran drone attack on Kuwait Airport causes heavy damage
और पढो »
यात्रियों से भरी बस पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक, डोनेट्स्क में 7 लोगों की हुई मौत और 11 घायल | Ukraine Drone Attack On Bus In Donetsk 7 People Killed And 11 Others InjuredRussia-Ukraine War: यूक्रेन ने आज सुबह डोनेट्स्क में एक बस पर ड्रोन अटैक कर दिया जिससे हाहाकार मच गया। इस हमले में 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
और पढो »
West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टिAn Indian national killed in attack on Kuwait airport Indian Embassy in Kuwait- West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टि
और पढो »




