गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में पॉलीथिन गोदाम में काम करने वाले गुलाम अशरफ की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि उसके दो साथी कामगारों ने पुरानी मारपीट के गुस्से में शराब पिलाकर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को गड्ढे में छिपाकर बिहार भाग गए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया...
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र के दीनानाथपुर पूठी गांव में पालीथीन गोदाम में कामगार गुलाम अशरफ की हत्या करने वाले आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पूर्व गुलाम ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। इससे गुस्साए दोनों साथी कामगारों ने 28 अप्रैल की रात उसके साथ शराब पी और जब वह नशे में सो गया तब उसके मुंह पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपित बिहार भाग गए। दोनों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या की धारा में जीरो एफआइआर दर्ज कर गाजियाबाद विवेचना ट्रांसफर की है। तीनों ने 28 अप्रैल को एक साथ शराब पी दीनानाथपुर पूठी में फजल का पॉलीथिन गोदाम है। 15 दिन पहले फजल के यहां काम करने के लिए बिहार के किशनगंज के साकिन बलुआ जागीर निवासी गुलाम अशरफ, रिहान राय और अकिल राय काम करने आए थे। रिहान और अकिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम तीनों ने 28 अप्रैल को एक साथ शराब पी। इस दौरान गुलाम अशरफ को अधिक शराब पिला दी गई। इसके बाद तीनों फैक्ट्री में ही सो गए। रात्रि में रेहान राय एवं अकिल राय उठे तथा वहीं पड़े फावड़े से गुलाम अशरफ के सिर एवं मुंह पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके पश्चात उन्होंने फैक्ट्री परिसर में गड्ढा खोदकर शव को छिपा दिया। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद हत्याकांड का पर्दाफाश अगले दिन दोनों गांव वापस चले गए। गुलाम के स्वजन ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने टाल दिया। संदेह होने पर गुलाम के स्वजन ने बिहार पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए वेव सिटी पुलिस को सूचना दी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक वेव सिटी पुलिस ने सूचना के आधार पर गोदाम से गुलाम अशरफ का शव तीन मई को बरामद किया और आरोपितों को बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई। यह भी पढ़ें- पटाखों की तरह फटते रहे सिलिंडर और कंप्रेशर, गहरी नींद में सोये लोग घर छोड़कर बाहर को भागे.
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र के दीनानाथपुर पूठी गांव में पालीथीन गोदाम में कामगार गुलाम अशरफ की हत्या करने वाले आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पूर्व गुलाम ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। इससे गुस्साए दोनों साथी कामगारों ने 28 अप्रैल की रात उसके साथ शराब पी और जब वह नशे में सो गया तब उसके मुंह पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपित बिहार भाग गए। दोनों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या की धारा में जीरो एफआइआर दर्ज कर गाजियाबाद विवेचना ट्रांसफर की है। तीनों ने 28 अप्रैल को एक साथ शराब पी दीनानाथपुर पूठी में फजल का पॉलीथिन गोदाम है। 15 दिन पहले फजल के यहां काम करने के लिए बिहार के किशनगंज के साकिन बलुआ जागीर निवासी गुलाम अशरफ, रिहान राय और अकिल राय काम करने आए थे। रिहान और अकिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम तीनों ने 28 अप्रैल को एक साथ शराब पी। इस दौरान गुलाम अशरफ को अधिक शराब पिला दी गई। इसके बाद तीनों फैक्ट्री में ही सो गए। रात्रि में रेहान राय एवं अकिल राय उठे तथा वहीं पड़े फावड़े से गुलाम अशरफ के सिर एवं मुंह पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके पश्चात उन्होंने फैक्ट्री परिसर में गड्ढा खोदकर शव को छिपा दिया। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद हत्याकांड का पर्दाफाश अगले दिन दोनों गांव वापस चले गए। गुलाम के स्वजन ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने टाल दिया। संदेह होने पर गुलाम के स्वजन ने बिहार पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए वेव सिटी पुलिस को सूचना दी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक वेव सिटी पुलिस ने सूचना के आधार पर गोदाम से गुलाम अशरफ का शव तीन मई को बरामद किया और आरोपितों को बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई। यह भी पढ़ें- पटाखों की तरह फटते रहे सिलिंडर और कंप्रेशर, गहरी नींद में सोये लोग घर छोड़कर बाहर को भागे
Ghaziabad Crime Wave City Police Polythene Warehouse Murder Co-Worker Murder Bihar Arrests Dinanathpur Puthhi Uttar Pradesh Crime Murder Motive Shovel Attack Ghaziabad News Ghaziabad Latest News Ghaziabad News In Hindi Ghaziabad Samachar




