Beyond the Breaking News

पुरुषोत्तम मास में ब्रज के मंदिरों में मनेगा वर्षभर का उत्सव, दिखेंगे होली-दीपावली के रंग

Purushottam Maas News

पुरुषोत्तम मास में ब्रज के मंदिरों में मनेगा वर्षभर का उत्सव, दिखेंगे होली-दीपावली के रंग
Adhik MaasVrindavan FestivalsBraj Chaurasi Kos Parikrama

पुरुषोत्तम मास 17 मई से शुरू हो रहा है, जिसमें ब्रज के मंदिरों में वर्षभर के सभी प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे।

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ब्रज में पुरुषोत्तम मास का अलग महत्व है। पुरुषोत्तम मास में ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा अधिक फल देने वाली मानी गई है, तो वृंदावन और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। एक विशेषता यह भी है कि पुरुषोत्तम मास में पूरे वर्ष भर होने वाले पर्व भी मंदिरों में मनाए जाते हैं। 17 मई से पुरुषोत्तम मास शुरू हो रहा है। सप्त देवालयों में शामिल राधावल्लभ मंदिर और राधा दामोदर मंदिर में वर्ष भर के आयोजन होंगे। यहां नियत तिथि पर होली भी होगी, दीपावली भी। वसंत पंचमी, देव दीपावली, हिंडोला उत्सव भी होगा। भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलाभूमि में साधकों ने भावसेवा को विशेष महत्व दिया है। यही कारण है मंदिरों में जो सेवाएं भावरूप से संस्थापक आचार्यों ने शुरू कीं, उन सेवा और उत्सवों को आज भी मंदिरों में सेवायत भावपूर्ण तरीके से मनाते आए हैं। 17 मई से पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो रही है। मान्यता है कि इस महीने में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है और साधारण वर्ष से अलग ये महीना होता है तो राधावल्लभ मंदिर में भावरूप में वर्षभर के उत्सव मनाए जाएंगे और राधादामोदर मंदिर में पूरे महीने ठाकुरजी अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। राधादामोदर मंदिर के सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी कहते हैं इस तरह के उत्सव अधिकमास में मनाने का पुराणों में उल्लेख तो नहीं है। चूंकि वृंदावन के मंदिरों में भावसेवा होती है तो आचार्यों ने जो परंपरा शुरू की थी, उस परंपरा को आज भी निभाया जाता है।राधावल्लभ मंदिर में दो बार मनेगी होली दीपावली ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी की सेवा दो भागों में बंटी है। एक रासवंश, दूसरा विलासवंश। ऐसे में पुरुषोत्तम मास में 15 दिन की सेवा रासवंश की होगी तो 15 दिन की सेवा विलासवंश की होगी। विलासवंश में ठाकुरजी की सेवा के दौरान 17 मई को सुबह होली और शाम को दीपावली मनाई जाएगी। 18 मई को चंदन उत्सव होगा। हिंडोला उत्सव, गुलाब डोल, वसंत उत्सव, गो चारण मनोरथ उत्सव, झूला उत्सव, शरद उत्सव, अन्नकूट, नेहलता कुंज उत्सव अलग-अलग दिनों में मनाया जाएगा। रासवंश की 15 दिन की सेवा में दो जून को मंदिर में होली, तीन जून को वसंत पंचमी, 15 जून को दीपावली के साथ गुलाब डोल, वसंत उत्सव, गो चारण मनोरथ उत्सव, झला उत्सव, शरद उत्सव, अन्नकूट उत्सव अलग-अलग तिथियों में मनाया जाएगा। पूरे महीने में कई बार ठाकुरजी का ब्याहुला उत्सव भी मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस दौरान की गई पूजा-पाठ का फल अनंत होता है। मान्यता है कि इस पवित्र महीने में सभी तीर्थ स्थान ब्रजमंडल में निवास करते हैं। इसलिए इस पवित्र माह के दौरान ब्रज की यात्रा व मंदिरों में साल भर के सभी त्योहारों के संग आराध्य की विशेष पूजा करने का विधान है। आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी, सेवायत: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर यह भी पढ़ें- 500 कलाकार व मजदूर संवारेंगे मथुरा में श्रीकृष्णा लोक, होगा द्वारका जैसा अहसास; नोएडा की कंपनी को काम.

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ब्रज में पुरुषोत्तम मास का अलग महत्व है। पुरुषोत्तम मास में ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा अधिक फल देने वाली मानी गई है, तो वृंदावन और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। एक विशेषता यह भी है कि पुरुषोत्तम मास में पूरे वर्ष भर होने वाले पर्व भी मंदिरों में मनाए जाते हैं। 17 मई से पुरुषोत्तम मास शुरू हो रहा है। सप्त देवालयों में शामिल राधावल्लभ मंदिर और राधा दामोदर मंदिर में वर्ष भर के आयोजन होंगे। यहां नियत तिथि पर होली भी होगी, दीपावली भी। वसंत पंचमी, देव दीपावली, हिंडोला उत्सव भी होगा। भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलाभूमि में साधकों ने भावसेवा को विशेष महत्व दिया है। यही कारण है मंदिरों में जो सेवाएं भावरूप से संस्थापक आचार्यों ने शुरू कीं, उन सेवा और उत्सवों को आज भी मंदिरों में सेवायत भावपूर्ण तरीके से मनाते आए हैं। 17 मई से पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो रही है। मान्यता है कि इस महीने में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है और साधारण वर्ष से अलग ये महीना होता है तो राधावल्लभ मंदिर में भावरूप में वर्षभर के उत्सव मनाए जाएंगे और राधादामोदर मंदिर में पूरे महीने ठाकुरजी अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। राधादामोदर मंदिर के सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी कहते हैं इस तरह के उत्सव अधिकमास में मनाने का पुराणों में उल्लेख तो नहीं है। चूंकि वृंदावन के मंदिरों में भावसेवा होती है तो आचार्यों ने जो परंपरा शुरू की थी, उस परंपरा को आज भी निभाया जाता है।राधावल्लभ मंदिर में दो बार मनेगी होली दीपावली ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी की सेवा दो भागों में बंटी है। एक रासवंश, दूसरा विलासवंश। ऐसे में पुरुषोत्तम मास में 15 दिन की सेवा रासवंश की होगी तो 15 दिन की सेवा विलासवंश की होगी। विलासवंश में ठाकुरजी की सेवा के दौरान 17 मई को सुबह होली और शाम को दीपावली मनाई जाएगी। 18 मई को चंदन उत्सव होगा। हिंडोला उत्सव, गुलाब डोल, वसंत उत्सव, गो चारण मनोरथ उत्सव, झूला उत्सव, शरद उत्सव, अन्नकूट, नेहलता कुंज उत्सव अलग-अलग दिनों में मनाया जाएगा। रासवंश की 15 दिन की सेवा में दो जून को मंदिर में होली, तीन जून को वसंत पंचमी, 15 जून को दीपावली के साथ गुलाब डोल, वसंत उत्सव, गो चारण मनोरथ उत्सव, झला उत्सव, शरद उत्सव, अन्नकूट उत्सव अलग-अलग तिथियों में मनाया जाएगा। पूरे महीने में कई बार ठाकुरजी का ब्याहुला उत्सव भी मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस दौरान की गई पूजा-पाठ का फल अनंत होता है। मान्यता है कि इस पवित्र महीने में सभी तीर्थ स्थान ब्रजमंडल में निवास करते हैं। इसलिए इस पवित्र माह के दौरान ब्रज की यात्रा व मंदिरों में साल भर के सभी त्योहारों के संग आराध्य की विशेष पूजा करने का विधान है। आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी, सेवायत: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर यह भी पढ़ें- 500 कलाकार व मजदूर संवारेंगे मथुरा में श्रीकृष्णा लोक, होगा द्वारका जैसा अहसास; नोएडा की कंपनी को काम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Adhik Maas Vrindavan Festivals Braj Chaurasi Kos Parikrama Radhavallabh Temple Radhadamodar Temple Holi Diwali Vrindavan Hindu Festivals Mathura Uttar Pradesh Mathura News Mathura Latest News Mathura News In Hindi Mathura Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Apple Event Today: iPhone 17 Series में 1,2,3 नहीं... मिल सकते हैं ये 17 फीचर्स, लॉन्च से पहले जानिएApple Event Today: iPhone 17 Series में 1,2,3 नहीं... मिल सकते हैं ये 17 फीचर्स, लॉन्च से पहले जानिएiPhone 17 Series Launch Today: सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल होने की संभावना है. आइए जानते हैं वे 17 Expected Features, जो इस बार iPhone 17 Series को खास बना सकते हैं.
Read more »

Apple iPhone 17 Series Price: अमेरिका या दुबई नहीं यहां मिलेगा सबसे सस्ता आईफोन 17Apple iPhone 17 Series Price: अमेरिका या दुबई नहीं यहां मिलेगा सबसे सस्ता आईफोन 17Apple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है जिसमें iPhone 17 iPhone 17 Pro iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हैं। भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82900 रुपये है। यह फोन अमेरिका में 799 डॉलर और दुबई में AED 3399 में उपलब्ध है। विभिन्न देशों में iPhone 17 की कीमतों में अंतर...
Read more »

iPhone 17 Price: एप्पल ने लॉन्च किया iPhone 17, इस देश में है सबसे कम कीमतiPhone 17 Price: एप्पल ने लॉन्च किया iPhone 17, इस देश में है सबसे कम कीमतiPhone 17 Price: Apple launched iPhone 17, it has the lowest price in this country iPhone 17 Price: एप्पल ने लॉन्च किया iPhone 17, इस देश में है सबसे कम कीमत
Read more »

மும்பையில் அதிர்ச்சி: 17 குழந்தைகள் மாயம்.. கடத்தல்காரர் வெளியிட்ட வீடியோ!மும்பையில் அதிர்ச்சி: 17 குழந்தைகள் மாயம்.. கடத்தல்காரர் வெளியிட்ட வீடியோ!Mumbai 17 Children Kidnapped: மும்பையில் ஒருவர் 17 குழந்தைகளை கடத்திய நிலையில், கைதாவதற்கு முன்பாக வீடியோ ஒன்றை வெளியிட்டுள்ளார்.
Read more »

ராசிபலன்: இன்று எந்தெந்த ராசிகளுக்கு மகிழ்ச்சிகரமான நாள்...?ராசிபலன்: இன்று எந்தெந்த ராசிகளுக்கு மகிழ்ச்சிகரமான நாள்...?December 17 Today Rasipalan: மார்கழி மாதம் 2ஆம் நாளான இன்று (டிசம்பர் 17), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के साथ Xiaomi का नया फोन लॉन्च, इतनी है कीमत200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के साथ Xiaomi का नया फोन लॉन्च, इतनी है कीमतXiaomi 17 series को शनिवार को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra वाले दो मॉडल शामिल हैं।
Read more »



Render Time: 2026-05-30 06:01:43