आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 2010 में कोच्चि टस्कर्स आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े विवाद को याद करते हुए सनसनीखेज दावे किए हैं। इस समय ब्रिटेन में रह रहे ललित मोदी ने कहा कि इस विवाद के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर को राजनीतिक संरक्षण दिया गया...
पुरानी सियासी जंग फिर गरमाई: ललित मोदी बोले- आईपीएल विवाद के वक्त थरूर के पीछे खड़ी थीं सोनिया गांधी आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 2010 में कोच्चि टस्कर्स आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े विवाद को याद करते हुए सनसनीखेज दावे किए हैं। इस समय ब्रिटेन मेIPL विवाद के दौरान थरूर का समर्थन कर रही थीं सोनिया गांधी : ललित मोदी कोच्चि टस्कर्स फ्रेंचाइजी से जुड़े विवाद पर पूर्व आईपीएल चेयरमैन ने किया दावाआइपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 2010 में कोच्चि टस्कर्स आइपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े विवाद को याद करते हुए सनसनीखेज दावे किए हैं। इस समय ब्रिटेन में रह रहे ललित मोदी ने कहा कि इस विवाद के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर को राजनीतिक संरक्षण दिया गया था। खुद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी थरूर का समर्थन कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि 2010 में जब इस टीम को आइपीएल में शामिल करने के लिए बोली लगाई गई थी, तभी से यह विवादों में आ गई थी। उस समय के आइपीएल चेयरमैन ललित मोदी और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बीच फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक को लेकर सार्वजनिक विवाद हुआ था। कोच्चि टस्कर्स ने सिर्फ एक सीजन ही आईपीएल खेला था।एक साक्षात्कार में ललित मोदी ने दावा किया कि जब उन्होंने थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर से जुड़े कथित धोखाधड़ी वाले इक्विटी ढांचे को लेकर कोच्चि कंसोर्टियम के प्रवेश को रोकने का प्रयास किया, तो तत्कालीन संप्रग सरकार के पूरे तंत्र ने उन्हें गिराने के लिए साजिश रची। जब ललित मोदी से पूछा गया कि शशि थरूर का समर्थन कौन कर रहा था, तो उन्होंने कहा-सोनिया गांधी। हर तरफ से मुझ पर निशाना साधा जा रहा था। मुझे अहमद पटेल के फोन आते थे; उन दिनों प्रणब मुखर्जी के भी फोन आते थे...
मैं उन सभी से दोस्ताना था। राजीव शुक्ला भी मेरे पास आकर मुझे कभी यह करने को कहते थे, कभी वह करने को कहते थे।ललित मोदी ने कहा, मुझे पता ही नहीं था कि सुनंदा पुष्कर कौन हैं। मैंने उनकी पहचान जाने बिना फ्रेंचाइजी समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। एक मुझे तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर का फोन आया। थरूर ने कहा-ललित, सुनंदा पुष्कर के बारे में मत पूछो। वह मेरी अच्छी दोस्त हैं। मैंने कहा, क्यों न पूछूं। इस पर थरूर ने कहा-अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह तुम्हारे यहां छापा मरवा दूंगा। मैंने कहा, भाड़ में जाओ। तुम विदेश मंत्री हो सकते हो, लेकिन मुझसे ऐसा कहने की हिम्मत मत करना। मैंने फोन पटक दिया और कहा कि मैं हस्ताक्षर नहीं करूंगा। ललित मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि वह उनके भाषणों का लगातार निशाना क्यों बने रहते हैं?
उन्होंने कहा, आप संसद की कार्यवाही को देखें या राहुल गांधी के भाषणों को देखें, वह हमेशा मुझ पर हमला करते हैं। जब भी चुनाव होता है, वह मुझ पर हमला करते हैं। लेकिन, बयानबाजी के बावजूद पिछले 17 वर्षों में मेरे खिलाफ कोई कानूनी मामला साबित नहीं हुआ है। ललित मोदी ने अपने ऊपर लगाए गए ‘भगोड़ा’ होने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें आज तक किसी भी अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है।एक सनसनीखेज रहस्योद्घाटन में ललित मोदी ने पहली बार बताया कि अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम और उसके गिरोह से मिली जान से मारने की धमकी क्रिकेट प्रशासन से संन्यास लेने के पीछे सबसे बड़ा कारण थी। ललित ने कहा कि आइपीएल के शुरुआती वर्षों में मैच फिक्सिंग के खिलाफ उनका अडिग रुख डी-कंपनी द्वारा नियंत्रित अरबों डॉलर के सट्टेबाजी साम्राज्य से सीधे टकराया। चूंकि उन्होंने सहयोग करने से इनकार कर दिया, इसलिए वह माफिया के निशाने पर आ गए। उन्होंने 2012 की एक घटना का जिक्र किया, जिसमें लंदन स्थित एक दलाल ने बाबा नाम के एक बिचौलिए के पेंटहाउस में देर रात एक बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक के दौरान बिचौलिए ने कथित तौर पर सेटेलाइट फोन के माध्यम से दाऊद इब्राहिम को सीधे फोन किया और भगोड़े डॉन को स्पीकर फोन पर रखकर ललित मोदी पर दबाव डाला कि वह सिंडिकेट के लिए आइपीएल फ्रेंचाइजी की व्यवस्था करे। लेकिन, ललित ने इससे मना कर दिया।
Shashi Tharoor Dawood Ibrahim IPL Match Fixing Kochi Tuskers IPL Controversy Sunanda Pushkar Kochi Tuskers Sonia Gandhi Shashi Tharoor Support Lalit Modi Cricket Administration Exit
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आज का एक्सप्लेनर: सबसे अमीर सीएम डीके शिवकुमार की कहानी; जमीन बेचकर चुनाव लड़ा, ED ने पकड़ा तो रो पड़े, जेल में मिलने पहुंचीं सोनिया गांधीKarnataka Chief Minister DK Shivakumar Political Story Explained; Follow Doddalahalli Kempegowda, DK Shivakumar Net Worth, Property, Congress Journey, CM Politics, Sonia Gandhi, ED Vs DK Shivakumar Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
और पढो »
IPL कोच्चि स्कैंडल को लेकर ललित मोदी ने शशि थरूर पर साधा निशाना, बोले- गैरकानूनी तरीके से फ्रैंचाइजी में ली थी हिस्सेदारी | Lalit Modi Ipl Controversy Lalit Modi Attack On Shashi Tharoor For Kochi ScandalLalit Modi IPL Controversy: आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रैंचाइजी में गैरकानूनी तरीके से हिस्सेदारी लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
और पढो »
Lalit Modi on Shashi Tharoor: सुनंदा के सवाल पर थरूर ने दी थी छापा मरवाने की धमकी? ललित मोदी का सनसनीखेज दावामोदी का दावा है कि कोच्चि आईपीएल फ्रेंचाइजी में सुनंदा पुष्कर की हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठाने पर थरूर ने उन्हें फोन
और पढो »
Lalit Modi: सोनिया के दबाव, राहुल के आरोप और वसुंधरा से दोस्ती पर बोले ललित मोदी, 'भगोड़ा' ठप्पा पर राय क्या?Lalit Modi: सोनिया के दबाव, राहुल के आरोप और वसुंधरा से दोस्ती पर बोले ललित मोदी, 'भगोड़ा' ठप्पा पर राय क्या?
और पढो »
3 जानलेवा हमले, बच्चे का अपहरण और आईपीएल में भयंकर सट्टेबाजी, ललित मोदी ने कहा इसलिए छोड़ दिया क्रिकेटLalit Modi on IPL: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस लीग को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने इस लीग में सट्टेबाजी को लेकर भी कई बयान दिए।
और पढो »
'शशि थरूर ने दी थी छापा मारने की धमकी', ललित मोदी ने लगाए गंभीर आरोप; सोनिया का भी लिया नाम - lalit modi accuses shashi tharoor of threats in kochi ipl rowआईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने 2010 के कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रेंचाइजी विवाद पर यूपीए सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शशि थरूर ने उन्हें छापे मारने की धमकी दी थी और सोनिया गांधी सहित शीर्ष नेताओं ने थरूर का समर्थन किया...
और पढो »




