यह लेख पुरुषों में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें यूटीआई के कारण, लक्षण, जोखिम कारक और उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन ( यूटीआई ) एक सामान्य समस्या है जो मूत्रमार्ग को प्रभावित करता है। महिलाओं में यूटीआई की समस्या अधिक देखी जाती रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यूटीआई महिलाओं में होने वाले सबसे आम संक्रमणों में से एक है जिसपर अगर ध्यान न दिया जाए तो इसका किडनी पर भी असर हो सकता है। मूत्रमार्ग में होने वाला ये संक्रमण बैक्टीरिया के कारण होता है, जिससे बचाव को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं में तो ये समस्या देखी ही जाती
है पर कुछ पुरुष भी यूटीआई का शिकार हो सकते हैं। पुरुषों में यूटीआई की समस्या होना दुर्लभ माना जाता है। जब पुरुषों में यूटीआई विकसित होता है, तो इसे आमतौर पर अधिक जटिल माना जाता है क्योंकि इसके किडनी और ऊपरी मूत्र पथ में फैलने की अधिक आशंका होती है। कुछ मामलों में सर्जरी की भी आवश्यकता हो सकती है। डॉक्टर कहते हैं, सभी पुरुषों को भी यूटीआई के बारे में जानना और इसके लक्षणों पर ध्यान देते रहना चाहिए। समय पर अगर संक्रमण की पहचान हो जाए तो इसके जोखिमों को कम किया जा सकता है। मूत्रपथ के संक्रमण (यूटीआई) का खतरा यूटीआई तब होता है जब बैक्टीरिया मूत्रमार्ग के माध्यम से मूत्र पथ में प्रवेश कर जाता है और बढ़ना शुरू कर देता है। चूंकि पुरुषों का मूत्रमार्ग महिलाओं की तुलना में लंबा होता है, इसलिए उन्हें यूटीआई होने का खतरा कम होता है। यूटीआई पुरुषों की तुलना में महिलाओं में चार गुना अधिक आम है। अगर आपको पहले से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डायबिटीज, किडनी की बीमारी, प्रोस्टेट की समस्या हो या फिर आप कम पानी पीते हैं तो ये स्थितियां आपमें यूटीआई के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। एक बार यूटीआई हो जाने के बाद अगली बार फिर से इस संक्रमण के होने का खतरा अधिक रहता है। पुरुषों में यूटीआई की दिक्कत स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यूटीआई के लक्षण पुरुषों-महिलाओं में लगभग एक जैसे ही होते हैं। आमतौर पर 50 से अधिक की आयु वाले पुरुष यूटीआई का अधिक शिकार होते हैं जबकि किसी भी वयस्क महिला को ये समस्या हो सकती है। एस्चेरिचिया कोलाई नामक बैक्टीरिया को इस संक्रामक रोग का प्रमुख कारण माना जाता रहा है। पुरुषों में यूटीआई के मामले आमतौर पर यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) के कारण होते हैं। कैसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं है यूटीआई? पुरुषों में शुरुआत में यूटीआई के कोई लक्षण नहीं नजर आते हैं। हालांकि जब संक्रमण बढ़ने लगता है तो आपको कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। पेशाब करते समय दर्द या बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना। अचानक पेशाब महसूस होना। बहुत कम मात्रा में पेशाब आना या पेशाब के साथ खून आना। पेट के निचले मध्य भाग में दर्द। तेज गंध के साथ झाग वाला पेशाब आना। इन संकेतों के साथ आपको तेज बुखार, उल्टी-मितली की भी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको इस तरह की समस्याओं का अनुभव हो रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें। यूटीआई हो जाए तो क्या करें? पुरुषों में यूटीआई आमतौर पर जटिल होती है और उन्हें उपचार की आवश्यकता होती है। उपचार का लक्ष्य संक्रमण को किडनी या ऊपरी मूत्र पथ में फैलने से रोकना है। आमतौर पर बैक्टीरिया को मारने के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। आप दैनिक जीवन में कुछ बातों का ध्यान रखकर भी इस संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। खूब सारा पानी और पदार्थ पीते रहें। जननांगों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षित यौन संबंध बनाना जरूरी है। अगर आपको डायबिटीज है तो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना संक्रमण से बचाव के लिए बहुत जरूरी है।
यूटीआई पुरुष स्वास्थ्य मूत्रमार्ग संक्रमण बैक्टीरिया लक्षण उपचार एंटीबायोटिक सुरक्षित यौन संबंध डायबिटीज
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पुरुषों में यूटीआई : लक्षण, कारण और बचावयह लेख पुरुषों में यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) के बारे में जानकारी देता है। इसमें यूटीआई के कारण, लक्षण, गंभीरता और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला गया है।
और पढो »
गिलियन-बैरे सिंड्रोम: लक्षण, कारण और बचावयह लेख गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिसमें इसकी परिभाषा, लक्षण, संभावित कारण और उपचार के बारे में बताया गया है।
और पढो »
बच्चों में कैंसर: लक्षण, कारण और उपचारयह लेख बच्चों में कैंसर के बारे में जानकारी देता है, जिसमें इसके प्रकार, लक्षण, कारण और उपचार शामिल हैं।
और पढो »
बवासीर: कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक उपाययह लेख बवासीर के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिसमें इसके कारण, लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय शामिल हैं।
और पढो »
चिकनगुनिया: लक्षण, कारण, बचाव और इलाजयह लेख चिकनगुनिया वायरस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है, जिसमें इसके लक्षण, कारण, संभावित जटिलताएं, बचाव के उपाय और मौजूदा उपचार विकल्प शामिल हैं।
और पढो »
पेशाब में खून आना: कारण, लक्षण और उपचारयह लेख पेशाब में खून आने के कारणों, लक्षणों और उपचार के बारे में जानकारी प्रदान करता है। डॉ. अनूप गुलाटी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार, पेशाब में खून आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि पथरी, संक्रमण, और कैंसर। मरीजों को इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।
और पढो »