पूर्व मध्य रेल द्वारा कई ट्रेनों के समय सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग भी विस्तारित किया गया है।
पूर्व मध्य रेल द्वारा 1 जनवरी से कई ट्रेनों की समय सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग का विस्तार भी किया गया है। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि आरा से खुलने वाली टाटा-आरा एक्सप्रेस का विस्तार बक्सर तक हुआ है। नये वर्ष में यह अब नियमित बक्सर से खुलेगी। इसके साथ दानापुर रघुनाथपुर मेमू का विस्तार बक्सर तक, बनारस बक्सर मेमू का विस्तार आरा जंक्शन तक हुआ है। 13287/13288 राजेंद्र नगर टर्मिनल दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस अब
नियमित होकर 1 जनवरी से आरा से खुलेगी। इसके साथ ही आरा रेलवे स्टेशन पर रूकने वाली कई सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। जिनमें 12335/36 मधुपुर आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस, 12336 मुंबई लोकमान्य तिलक भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12303 हावड़ा जंक्शन नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12333 हावड़ा जं प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस, 12367 भागलपुर जंक्शन आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12394 नई दिल्ली राजेंद्र नगर टर्मिनल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 12435 जयनगर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस, 13257 दानापुर आनंद विहार टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस, 22345/22346 पटना गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस व 22563 जयनगर उधना अंत्योदय एक्सप्रेस शामिल है
TREN RAILWAY SCHEDULE EXTENSION CHANGING
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
समस्तीपुर रेल मंडल में 44 ट्रेनों के समय सारणी में बदलावसमस्तीपुर रेल मंडल में 44 ट्रेनों के परिचालन समय सारणी में बदलाव किया गया है।
और पढो »
बिहार में ट्रेन समय सारणी में बदलावपहली जनवरी से दानापुर रेल मंडल होकर परिचालित होने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस और वंदेभारत के समय में परिवर्तन शामिल है।
और पढो »
रेलवे की नई समय सारणी 1 जनवरी से लागूमुरादाबाद रेल मंडल में संचालित कई गाड़ियों के समय में बदलाव आएगा।
और पढो »
कोटा में रेल समय सारिणी में बदलावकोटा मंडल में 1 जनवरी से ट्रेनों का नया समय-सारणी लागू होने वाला है।
और पढो »
जोधपुर मंडल की 35 ट्रेनों का समय सारणी में बदलावउत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की 35 ट्रेनों के संचालन समय में 1 जनवरी 2025 से परिवर्तन होगा। नई समय सारणी के अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के आवागमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
और पढो »
दानापुर रेल मंडल में ट्रेनों का समय पालन बेहतरदानापुर रेल मंडल में ट्रेनों की समय पालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लगभग 94 प्रतिशत ट्रेनें समय पर चल रही हैं।
और पढो »