Rich-Poor Difference AI Video: जीवन में पैसे कमाना क्यों और कितना जरूरी है? यह दिखाने वाला एक AI वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इस वीडियो का थीम भारत पर सेट है, जिसे अब तक 10 करोड़ के करीब व्यूज मिल चुके है और जनता भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रही है।
पैसे कमाना क्यों जरूरी है? है तो AI वीडियो, लेकिन इसमें जो जीवन का सबक छिपा है, उसे मिले हैं 10 करोड़ व्यूजRich-Poor Difference AI Video: जीवन में पैसे कमाना क्यों और कितना जरूरी है?
यह दिखाने वाला एक AI वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इस वीडियो का थीम भारत पर सेट है, जिसे अब तक 10 करोड़ के करीब व्यूज मिल चुके है और जनता भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रही है।अमीर और गरीब यह दो ऐसे वर्ग हैं, जिनमें हमेशा एक बड़ा अंतर रहेगा। इसी अंतर को दिखाने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जो भारत की थीम पर सेट है। यह वीडियो हमें दिखाता है कि अगर पैसा हो, तो इंसान रेलवे में AC में जाता है और न हो तो जनरल में। वीडियो में कई स्थितियों को दिखाया है, जिससे आम आदमी और खास आदमी का अंतर पता लगता है। यह वीडियो समाज में फैली गैर-बराबरी को भी दर्शाता है।क्लिप रेलवे का हाल दिखाने से शुरू होती है। जिसमें जहां अमीर आदमी ट्रेन के एक हिस्से में आराम से एयर कंडीशन में सोता हुआ सफर कर रहा होता है। जबकि गरीब खचाखच भरी जनरल बोगी में किसी तरह अपना सफर काट रहा होता है। वहीं मंदिर में दर्शन की भी 2 लाइनें देखने को मिलती है, जिसमें VIP वाली लाइन में अमीर अकेला होता है, जबकि आम लाइन में लोगों की कतार नजर आती है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए वीडियो में आगे अमीर और गरीब के अस्पताल का अंतर दिखता है। फिर दोनों के ट्रांसपोर्ट में अंतर दिखता है। जहां अमीर आदमी कार में होता है, वहीं लोगों से भरी बस में आम आदमी संघर्ष करता नजर आता है। अमीर और गरीब का सिर्फ स्कूल ही अलग नहीं होता। बल्कि जहां गरीब इंसान एक बाल्टी पानी के लिए सुबह टैंकर की लाइन में लगता है, वहीं अमीर के घर स्विमिंग पूल देखने को मिलता है। बारिश भी दोनों के लिए एक जैसी नहीं होती। यह सब अंतर हमें बताते हैं कि पैसे कमाना और खुद को एक अच्छी पोजीशन पर पहुंचाना जीवन में कितना ज्यादा जरूरी है!
पोस्ट किया है। यह हैंडल VFX, फिल्म और एनिमेशन की मदद से ऐसे वीडियोज बनाता रहता है। हैंडल नेपोस्ट करते हुए लिखा कि ‘एक ही दुनिया। अलग-अलग वास्तविकताएं। एक ही दुनिया। एक ही लोग। एक ही सपने। लेकिन जीवन अलग। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं है। यह वास्तविकता का आईना है।’ वायरल Reel को इंस्टाग्राम पर अब तक 9 करोड़ 85 लाख के पार व्यूज मिल चुके हैं। जो 10 करोड़ से महज 15 लाख ही कम है। वहीं वीडियो को 41 लाख यूजर्स ने लाइक करते हुए पोस्ट पर 31 हजार से अधिक कमेंट्स भी किए है।इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग कमेंट सेक्शन में उन लोगों पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। जो अक्सर कहते हैं कि पैसा नहीं Peace जरूरी है। जनता का सवाल है कि अगर Peace के पीछे भागेंगे तो सफलता की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि पैसे सबसे जरूरी इसीलिए है। दूसरे यूजर का कहना था कि ‘किसने मेहनत से रोका है, मेहनत करो और अमीर बनो फिर।’प्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.
कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी 'फ्रेश' और 'यूनिक' खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं। प्रखर मानते हैं कि 'वायरल' होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई 'ढाबे पर फौजियों' की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई। एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के 'हल्केपन' को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है। नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.
कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
Ameer Hona Kyu Jaruri Hai AI Video Of Rich Vs Poor Rich Vs Poor Comparison AI Video Gareeb-Ameera Ka Antar Dikhane Wala AI Video गरीब और अमीर का अंतर दिखाने वाला AI वीडियो अमीर और गरीब का अंतर दिखाने वाला वीडियो
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
'कांग्रेस ग्रोथ रेट' से AI और ड्रोन तक, NDA की बैठक में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातेंPM Modi NDA Meeting Speech: दिल्ली में आयोजित NDA नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और भारत की 7.
और पढो »
Jaishankar Bulgaria Visit: भारत-बुल्गारिया के बीच रिश्तों को नई रफ्तार; ट्रेड और AI में सहयोग बढ़ाने पर जोरJaishankar Bulgaria Visit: भारत-बुल्गारिया के बीच रिश्तों को नई रफ्तार; ट्रेड और AI में सहयोग बढ़ाने पर जोर
और पढो »
चांदी ₹12,655 गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई: सोना ₹5373 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.47 लाख; भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस-मेटाIndias first AI data center by Reliance-Meta. Gold price ₹1.47 lakh, silver ₹2.33 lakh. Follow Latest Updates. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए पर आ गए हैं। 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है।
और पढो »
एअर इंडिया विमान हादसे की बरसी: 'यह मेरे करियर की सबसे दर्दनाक घटना थी', गुजरात के डीजीपी ने साझा किया अनुभव260 lives lost: Gujarat top cop recalls AI 171 crash as his 'most painful' memory - एअर इंडिया विमान हादसे की बरसी: 'यह मेरे करियर की सबसे दर्दनाक घटना थी', गुजरात के डीजीपी
और पढो »
Bihar MLC Election: निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के 10 उम्मीदवार, जानें सर्टिफिकेट लेने कौन-कौन पहुंचे सदन?10 Legislative Council candidates elected unopposed in Bihar MLC Election 2026 know winner name
और पढो »
अहमदाबाद प्लेन हादसे का एक साल: प्लेन में बैठने से डरते हैं मरने वालों के परिवार; कुछ अब भी काउसिंलिंग करवा रहेAhmedabad Air India AI-171 Plane Crash 1 Year Remembrance; Gujarat DGP Officer Gyanendra Singh Malik On Rescue Efforts And Tragic Incident.
और पढो »




