पौष पूर्णिमा 2025: तारीख, महत्व, उपाय और महाकुंभ 2025

धर्म समाचार

पौष पूर्णिमा 2025: तारीख, महत्व, उपाय और महाकुंभ 2025
MahakuumbhPurnimaRituals
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

पौष पूर्णिमा 2025 के महत्व, तारीख, शुभ मुहूर्त, उपाय और महाकुंभ 2025 के बारे में जानकारी यहां पढ़ें।

Paush Purnima 2025 Upay: 13 जनवरी को पौष माह की पूर्णिमा है और इस तिथि से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन शुरू हो जाएगा। महाकुंभ 2025 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ में संगम की रेती पर करीब 45 दिनों तक गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम धर्म , आध्यात्म की चर्चा और तप-साधना होती है। पौष पूर्णिमा के बाद माघ का महीना आरंभ हो जाएगा। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा, ध्यान, गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और

माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान होता है। पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी 16 कालाओं से युक्त होता है। पूर्णिमा का व्रत रखने और गंगा स्नान करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। पौष पूर्णिमा तिथि 2025 पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 जनवरी को सुबह 5 बजकर 01 मिनट हो रही है और इसका समापन 14 जनवरी को सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर पौष पूर्णिमा 13 जनवरी, मंगलवार को रखा जाएगा। पौष पूर्णिमा स्नान शुभ मुहूर्त पौष पूर्णिमा पर स्नान के लिए शुभ मुहूर्त ब्रह्रा मुहूर्त में सुबह 05 बजकर 02 मिनट लेकर सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक है। पौष पूर्णिमा के उपाय लाभ पवित्र नदियों में करें स्नान पौष पूर्णिमा पर गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान का बहुत महत्व है। इस दिन से ही माघ स्न्नान शुरू हो जाता है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्न्नान करने से प्राणी को मोक्ष मिलता है, सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है और घर में सौभाग्य का आगमन होता हैं। Mahakumbh First Shahi Snan: महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से, लेकिन पहला शाही स्नान 13 या 14 को? यहां जानें पौष पूर्णिमा पर सूर्यदेव की पूजा पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य की उपासना करके जल अर्घ्य दें। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। सूर्य उपासना के लिए तांबे के लोटे में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के फूल डालकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। लक्ष्मी-नारायण की पूजा पौष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें । पूर्णिमा के दिन कनकधारा स्त्रोत, श्रीसूक्त और विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। पितरों को तर्पण का महत्व पौष पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण अवश्य करें। इससे पितृ प्रसन्न हो सकते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी होती हैं। दान का महत्व पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान और पूजा पाठ के बाद दान-दक्षिणा अवश्य करें। इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ 2025 का आगाज लंबी तैयारियों के बाद प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ 2025 की शुरू हो जाएगी। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन तीन पवित्र नदियों के संगम पर होगा। इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में लोग आएंगे और पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ की प्राप्ति करेंगे। महाकुंभ में प्रमुख तिथियों पर स्नान और शाही स्नान का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं प्रमुख स्नान और शाही स्नान की तिथियां। स्नान और शाही स्नान की तिथियां 13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा 14 जनवरी (मंगलवार)- शाही स्नान, मकर सक्रांति 29 जनवरी (बुधवार)- शाही स्नान, मौनी अमावस्या 3 फरवरी (सोमवार)- शाही स्नान, बसंत पंचमी 12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा 26 फरवरी (बुधवार)- स्नान, महाशिवरात्र

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Mahakuumbh Purnima Rituals Prayagraj Hinduism

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और महाकुंभ से जुड़ी जानकारीपौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और महाकुंभ से जुड़ी जानकारीपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, महत्व, स्नान-दान मुहूर्त और प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़ी जानकारी
और पढो »

पौष पूर्णिमा 2025: महाकुंभ का शुभारंभ, महत्व और उपायपौष पूर्णिमा 2025: महाकुंभ का शुभारंभ, महत्व और उपायपौष पूर्णिमा 2025 पर प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन शुरू होगा। इस दिन गंगा स्नान और पूजा का विशेष महत्व है। इस लेख में पौष पूर्णिमा के महत्व, उपाय और महाकुंभ की महत्वपूर्ण तिथियां बताई गई हैं।
और पढो »

पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त और महत्वपौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त और महत्वपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में जानें।
और पढो »

पौष पूर्णिमा 2023: तिथि, महत्व और पूजा विधिपौष पूर्णिमा 2023: तिथि, महत्व और पूजा विधिपौष पूर्णिमा का व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। पौष पूर्णिमा 2023 की तिथि, महत्व, पूजा विधि और महाकुंभ मेले से जुड़ी जानकारी
और पढो »

पौष पूर्णिमा 2025: उपाय और महत्वपौष पूर्णिमा 2025: उपाय और महत्वपौष पूर्णिमा 13 जनवरी को पड़ रही है. इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा और कई शुभ उपाय किए जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीपल के पत्ते से संबंधित उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं.
और पढो »

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आने वाले ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावनाMaha Kumbh 2025: महाकुंभ में आने वाले ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावनाMaha Kumbh 2025: महाकुंभ की शुरूआत पौष पूर्णिमा के साथ ही हो जाएगी और इसका समापन मासिक शिवरात्रि पर होगा.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 04:51:53