पौष पूर्णिमा 2025: हिंदुओं के लिए एक बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक त्योहार। इस लेख में पौष पूर्णिमा की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र के बारे में जानकारी है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौष पूर्णिमा हिंदुओं के लिए एक बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक त्योहार है। यह तिथि श्री हरि विष्णु , माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित है। कुछ भक्त इस दिन सत्यनारायण व्रत भी रखते हैं। पौष पूर्णिमा को शाकंभरी पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है और भक्त इस शुभ दिन देवी शाकंभरी की पूजा करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा इस साल 13 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए, तो आइए जानते हैं पूजन विधि। पौष पूर्णिमा पूजन विधि:
सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है, इसके लिए कुछ लोग हरिद्वार, ऋषिकेष और प्रयागराज के तट पर जाते हैं। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं, फिर उन्हें फल, फूल, खीर और अन्य चीजें अर्पित कर विधिवत पूजा करें। ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें क्षमता अनुसार दान दें। इस दिन किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। इस मौके पर धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करें। इस दौरान तामसिक चीजों से परहेज करें। पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त: हिंदू पंचांग के अनुसार, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। फिर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 42 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। वहीं, रवि योग और पुनर्वसु योग का शुभ संयोग भी आज बन रहा है। इस दौरान आप स्नान-दान से लेकर किसी भी तरह का शुभ काम कर सकते हैं। पौष पूर्णिमा मंत्र: ॐ घृणिः सूर्याय नमः।।ऊँ सों सोमाय नमः।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।। अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
हिंदू पंचांग पूर्णिमा पूजन विष्णु लक्ष्मी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पौष पूर्णिमा 2025: महाकुंभ मेले की प्रारंभिक तिथि, अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियांपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त, महाकुंभ मेले के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
और पढो »
पौष पूर्णिमा कब है?पौष पूर्णिमा का महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्त.
और पढो »
पौष पूर्णिमा 2025 मधुसूदन स्नान: महत्व, विधि और शुभ संकेतपौष पूर्णिमा पर मधुसूदन स्नान का महत्व, विधि और शुभ संकेत.
और पढो »
पौष पुत्रदा एकादशी 2025: तिथि, मुहूर्त और विधिपौष पुत्रदा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत विधि के बारे में जानें।
और पढो »
पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और महाकुंभ से जुड़ी जानकारीपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, महत्व, स्नान-दान मुहूर्त और प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़ी जानकारी
और पढो »
पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त और महत्वपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में जानें।
और पढो »