प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई को रौंदा, पंजाब ने 8 विकेट से जीता

स्पोर्ट्स समाचार

प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई को रौंदा, पंजाब ने 8 विकेट से जीता
विजय हजारे ट्रॉफीप्रभसिमरन सिंहपंजाब
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 54 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह ने 101 गेंद में नाबाद 150 रनों की शानदार पारी खेली।

अहमदाबाद: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी। प्रभसिमरन सिंह मुंबई के गेंदबाजों पर काल बनकर बरसे और 101 गेंद में नाबाद 150 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में प्रभसिमरन ने 14 चौके और 10 बेहतरीन छक्के भी लगाए। प्रभसिमरन सिंह की शानदार बल्लेबाजी के कारण ही पंजाब की टीम ने सिर्फ 29 ओवर में मुंबई को 8 विकेट से रौंद दिया। प्रभसिमरन सिंह का यह बैक टू बैक दूसरा शतक था। मैच में प्रभसिमरन सिंह अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज

करने उतरे थे। पंजाब के लिए इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 21.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 150 रनों की पार्टनरशिप कर दी थी। इस दौरान अभिषेक शर्मा 54 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के भी लगाए। रन आउट हुआ खिलाड़ी, अंपायर ने भी देखा, लेकिन फिर भी नहीं उठाई ऊंगली, BBL में गजब हो गयाप्रभसिमरन से पहले अर्शदीप ने बरपाया था कहरपंजाब के लिए बल्लेबाजी से पहले अर्शदीप ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाया था। अर्शदीप सिंह ने पंजाब की तरफ से अपना पंजा खोलते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। अर्शदीप ने अकेले मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज को समेट दिया। उनकी इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही मुंबई की टीम 48.5 ओवर में जैसे-तैसे 248 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।इसके जवाब में पंजाब के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने धुआंधार शुरुआत की। प्रभसिमरन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर मैच को पूरी तरह से एक तरफा बिना। प्रभसिमरन अंत नाबाद रहे थे, लेकिन इसके बाद रमणदीप सिंह भी 22 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं अनमोलप्रीत सिंह ने सिर्फ 6 रनों का योगदान दिया। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में कमाल का खेल दिखाने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

विजय हजारे ट्रॉफी प्रभसिमरन सिंह पंजाब मुंबई क्रिकेट

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी: प्रभसिमरन सिंह के विस्फोटक शतक से पंजाब ने मुंबई को हरायाविजय हजारे ट्रॉफी: प्रभसिमरन सिंह के विस्फोटक शतक से पंजाब ने मुंबई को हरायापंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 150 रन की नाबाद पारी खेली और पंजाब को एक तरफा जीत दिलाई.
और पढो »

जूनियर एशिया कप: भारत ने चीनी ताइपे को 16-0 से रौंदाजूनियर एशिया कप: भारत ने चीनी ताइपे को 16-0 से रौंदाजूनियर एशिया कप: भारत ने चीनी ताइपे को 16-0 से रौंदा
और पढो »

विजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र, झारखंड और मुंबई की जीतविजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र, झारखंड और मुंबई की जीतमहाराष्ट्र ने गायकवाड़ की शतकीय पारी और उत्कर्ष सिंह की ऑलराउंड प्रदर्शन से विजय हजारे ट्रॉफी में जीत दर्ज की। मुंबई ने हैदराबाद को हराया और दिल्ली ने मध्यप्रदेश को मात दी।
और पढो »

अर्शदीप सिंह ने मुंबई को पछाड़ाअर्शदीप सिंह ने मुंबई को पछाड़ाविजय हजारे ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी ने मुंबई टीम को कमजोर कर दिया।
और पढो »

अंडर-19 महिला एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से पीटाअंडर-19 महिला एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से पीटाअंडर-19 महिला एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से पीटा
और पढो »

अफगानिस्तान ने 3 विकेट से जीता तीसरा टी-20: राशिद खान ने 4 विकेट लिए; जिम्बाब्वे को 2-1 से सीरीज हराईअफगानिस्तान ने 3 विकेट से जीता तीसरा टी-20: राशिद खान ने 4 विकेट लिए; जिम्बाब्वे को 2-1 से सीरीज हराईअफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी-20 में 3 विकेट से हरा दिया है। शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग की और 127 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 19.
और पढो »



Render Time: 2025-04-20 08:33:05