प्रयागराज में भाजपा नेता डॉ. ऋचा सिंह की कार दुर्घटना, जान से मारने की कोशिश का आरोप

राजनीति समाचार

प्रयागराज में भाजपा नेता डॉ. ऋचा सिंह की कार दुर्घटना, जान से मारने की कोशिश का आरोप
डॉ. ऋचा सिंहकार दुर्घटनाट्रक
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी की नेता और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह एक ट्रक से टकरा गईं। घटना में उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन उन्हें मामूली चोट आई। ऋचा सिंह ने मामले को जान से मारने की कोशिश करार दिया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी की नेता और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की पूर्व अध्यक्ष डॉ.

ऋचा सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में भाजपा नेता को मामूली चोट आई। एक्सिडेंट के दौरान ऋचा की कार का एयरबैग खुल गया था। इस कारण उन्हें अधिक चोट का सामना नहीं करना पड़ा। हालाँकि, इस मामले में ऋचा सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे जान से मारने की नीयत से किया गया हमला करार दिया है।क्या है पूरा मामला?ऋचा सिंह की ब्रेजा कार में ट्रक से टक्कर लगने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार रात यमुना पुल पर घटी। इस मामले में ऋचा ने कहा कि ट्रक ने उनकी ब्रेजा कार को पीछे से इतनी तेज टक्कर मारी कि वह पलटकर दूसरी तरफ चली गई। कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रक पर जो नंबर अंकित था, वह फर्जी निकला। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक कुछ दूर आगे गाड़ी खड़ी कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऋचा सिंह को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज कराया गया। मामले में ऋचा सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। एक्सिडेंट की शुरू हुई जांचपुलिस ने एक्सिडेंट मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऋचा सिंह की शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद प्रयागराज में राजनीति गरमा गई है। दुर्घटना या साजिश के एंगल पर जांच चल रही है। कौन हैं ऋचा सिंह?डॉ. ऋचा सिंह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह समाजवादी पार्टी की तेज तर्रार युवा नेताओं में से एक रही थीं। समाजवादी पार्टी के टिकट पर प्रयागराज शहर सीट से उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा। वह सपा की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। यूपी चुनाव के दौरान सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए गए बयानों का विरोध किया था।स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध कर ऋचा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर आईं। उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पिछले दिनों उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। इसके बाद से वे विरोधियों के निशाने पर हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

डॉ. ऋचा सिंह कार दुर्घटना ट्रक जान से मारने की कोशिश प्रयागराज भाजपा समाजवादी पार्टी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हरियाणा में युवती पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकीहरियाणा में युवती पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकीहरियाणा के हिसार शहर में एक युवती पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
और पढो »

भाजपा ने कांग्रेस से मांगी माफी और राहुल गांधी का इस्तीफाभाजपा ने कांग्रेस से मांगी माफी और राहुल गांधी का इस्तीफाभाजपा ने संसद परिसर में भाजपा सांसदों पर हुए हमले और अभद्रता के आरोप में कांग्रेस से माफी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी और पुलिस को जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तारउत्तर प्रदेश में सीएम योगी और पुलिस को जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के बरेली से एक व्यक्ति को सीएम योगी आदित्यनाथ और पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
और पढो »

बीजेपी नेत्री डॉ ऋचा सिंह की कार में ट्रक ने टक्कर मारीबीजेपी नेत्री डॉ ऋचा सिंह की कार में ट्रक ने टक्कर मारीप्रयागराज में बीजेपी नेत्री और इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह की कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी. डॉ ऋचा सिंह मामूली रूप से घायल हुईं हैं.
और पढो »

प्रयागराज में भाजपा नेता की पुलिस पिटाई, महापौर सहित भाजपा नेता धरनाप्रयागराज में भाजपा नेता की पुलिस पिटाई, महापौर सहित भाजपा नेता धरनाप्रयागराज में एक भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पुलिसकर्मियों ने पिटाई की। कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता धरने पर बैठ गए।
और पढो »

कॉमेडियन सुनील पाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, अपहरण कर 8 लाख रुपये वसूलने का आरोपकॉमेडियन सुनील पाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, अपहरण कर 8 लाख रुपये वसूलने का आरोपकॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देकर 8 लाख रुपये वसूलने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 13:21:07