उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक मजदूर का पैर टूट गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जब हाईटेंशन तार के टावर ने अचानक गिरना शुरू कर दिया।
प्रयागराज ः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच एक दर्दनाक हादसे खबर सामने आई है। जिले के सरायइनायत के जगबंधन गाव में हाईटेंशन तार खींचने के दौरान टावर अचानक से गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कट गया। वहीं दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल सभी 8 मजदूर ों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है। सभी घायल मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं।जानाकारी के मुताबिक, प्रयागराज के सरायइनायत थाना इलाके के जगबंधनपुर
गांव से होकर रिंग रोड जा रही है। इसके ऊपर से 400 केवीए का हाई पावर तार गया है। तार से रोड पर चलने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसलिए टावर को और ऊंचा किया जा रहा था। इस काम में तकरीबन 20 से 25 मजदूर लगे थे। टावर ऊंचा करने के बाद तार खींचा जा रहा था। इसी बीच अचानक से तेज आवाज के साथ ब्रिज टावर भरभरा कर गिर पड़ा। टावर गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया।सारे मजदूर इधर-उधर भागने लगे। टावर एक मजदूर के पैर पर गिर पड़ा। इससे उसका पैर कटकर अलग हो गया। दो अन्य मजदूर सलीम और आमिर भी टावर की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 6 और मजदूर आमिर, कासिम, अनिरुद्ध सिंह, अब्दुल, पुतुल शेख, छोट्टन भी हादसे में जख्मी हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की छानबीन की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी
हादसा टावर तार प्रयागराज महाकुंभ मजदूर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रिंग रोड निर्माण का कार्य चल रहा हैप्रयागराज में सहसों के समीप रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान एक दुर्घटना हुई है। ब्रिज टावर गिरने से सात मजदूर घायल हो गए हैं।
और पढो »
बठिंडा बस हादसा: 5 की मौत, 15 घायलपंजाब के बठिंडा में एक बस नाले में गिरने से बड़ा हादसा हुआ।
और पढो »
मुज्फ्फरपुर में कार में आग, साइकिल सवार की मौतबिहार के मुज्फ्फरपुर जिले में एक कार हाईटेंशन तार के खंबे से टकराने के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई।
और पढो »
प्रयागराज में ब्रिज टावर गिरने से एक मजदूर की मौतप्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बदलने का काम चल रहा था। इस दौरान ब्रिज टावर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और आठ अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
और पढो »
Uttar Pradesh: PiliBhit में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई गाड़ी, 6 की मौतUttar Pradesh: PiliBhit में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई गाड़ी, 6 की मौत | Breaking News
और पढो »
प्रयागराज ब्रिज टावर गिरने में कई मजदूर घायलप्रयागराज के सराय इनायत में एक निर्माण स्थल पर बिजली का तार खींचते समय ब्रिज टावर गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
और पढो »