प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसदों पर जमकर निशाना साधा

राजनीति समाचार

प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसदों पर जमकर निशाना साधा
कांग्रेसभाजपाप्रियंका गांधी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सांसदों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सांसदों को 'जय भीम' का नारा लगाने की चुनौती दी और अमित शाह की भाषा को उनकी असली चेहरे को दिखाते हुए आरोप लगाया। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बचाव में भी बयान दिया, जिन पर शारीरिक हमला करने का आरोप लग रहा है। प्रियंका ने दावा किया कि राहुल गांधी संसद के अंदर जा रहे थे जब भाजपा के सांसदों ने उन्हें रोका।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) और उसके सांसदों पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने उन सांसदों को संसद भवन परिसर में ' जय भीम ' का नारा लगाने की चुनौती दी, जो उनकी पार्टी पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि भाजपा संविधान की रक्षा कर रही है, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाषा उनके असली चेहरे को दिखाती है। यह सब अमित शाह को बचाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा,

हम रोज सुबह 10 से 11 बजे तक विरोध प्रदर्शन करते हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। यह सब एक साजिश है। जो हमें रोक रहे थे, हमने उनसे कहा था कि जय भीम बोलकर दिखाएं। हमने कुछ नहीं कहा, बस अपने संविधान के लिए नारे लगाए। अगर इस देश के लोग सोचते हैं कि ये लोग संविधान की रक्षा कर रहे हैं, तो उन्हें भ्रम में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अमित शाह की भाषा ने उनकी असलियत को उजागर कर दिया। वह जय भीम भी नहीं कह सकते। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि यहां आकर जय भीम बोलकर दिखाएं। वायनाड सांसद प्रियंका ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बचाव में भी बयान दिया, जिन पर शारीरिक हमला करने का आरोप लग रहा है। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी शांतिपूर्व संसद के अंदर जा रहे थे, जब भाजपा के सांसदों ने उन्हें रोका। उन्होंने कहा, राहुल (गांधी) बीआर आंबेडकर की तस्वीर लेकर और जय भीम का नारा लगाते हुए संसद के अंदर जा रहे थे। उन्हें संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से विरोध कर रहे हैं और हमेशा उन लोगों के लिए जगह छोड़ी जाती है, जो अंदर और बाहर जा रहे होते हैं। उन्होंने आगे यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के सांसदों ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को भी धक्का दिया। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति एक साजिश थी, जिसका मकसद अमित शाह को बचाना था। प्रियंका ने कहा, आज पहली बार उन्होंने विरोध किया और सभी को रोकने के लिए धक्का-मुक्की की गई और हड़दंग किया गया। यह अमित शाह को बचाने के लिए एक साजिश थी। उन्होंने खरगे को धक्का दिया और वह मेरे सामने गिर गए। इसके बाद, एक माकपा सांसद को भी धक्का दिया गया और वह खरगे पर गिर गए। हमने देखा उन्हें चोट आई है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कांग्रेस भाजपा प्रियंका गांधी अमित शाह राहुल गांधी संसद जय भीम साजिश

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Samvidhan Diwas: क्या राहुल गांधी से बड़ी चूक हो गई? राष्ट्रपति के साथ ये तस्वीर दिखा क्यों घेरने लगी भाजपाSamvidhan Diwas: क्या राहुल गांधी से बड़ी चूक हो गई? राष्ट्रपति के साथ ये तस्वीर दिखा क्यों घेरने लगी भाजपाLeader Of Opposition Rahul Gandhi Mistake: संसद में संविधान दिवस समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन नहीं करने के लिए राहुल गांधी पर भाजपा ने निशाना साधा है.
और पढो »

प्रियंका गांधी के फ़लस्तीन लिखे हैंडबैग पर बीजेपी ने साधा निशाना, किसने क्या कहा?प्रियंका गांधी के फ़लस्तीन लिखे हैंडबैग पर बीजेपी ने साधा निशाना, किसने क्या कहा?प्रियंका गांधी सोमवार को संसद परिसर में फ़लस्तीन लिखा हैंडबैग लेकर पहुंची थीं. इस पर बीजेपी ने निशाना साधा है, जानिए इस मुद्दे पर किसने क्या कहा?
और पढो »

अमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसाईअमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसाईगृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संविधान में संशोधन, इमरजेंसी और आरक्षण को लेकर कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।
और पढो »

कांग्रेस को लगा संशोधन का खून, इंदिरा गांधी ने किया नेहरू वाला पाप, संसद में गरजे मोदीकांग्रेस को लगा संशोधन का खून, इंदिरा गांधी ने किया नेहरू वाला पाप, संसद में गरजे मोदीलोकसभा में आज संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर उदाहरण दर उदाहरण देकर जमकर निशाना साधा.
और पढो »

वायनाड में प्रियंका गांधी आगे, पलक्कड़ विधानसभा सीट पर भाजपा आगेवायनाड में प्रियंका गांधी आगे, पलक्कड़ विधानसभा सीट पर भाजपा आगेवायनाड में प्रियंका गांधी आगे, पलक्कड़ विधानसभा सीट पर भाजपा आगे
और पढो »

तेजस्वी पर नीतीश के अलविदा यात्रा पर कटाक्ष, बिहार भाजपा का पलटवारतेजस्वी पर नीतीश के अलविदा यात्रा पर कटाक्ष, बिहार भाजपा का पलटवारबिहार में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा, बिहार भाजपा ने तेजस्वी की भाषा को अशोभनीय करार दिया।
और पढो »



Render Time: 2025-04-23 18:02:31