प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए मुंबई में हैं। नीलम उपाध्याय से शादी हो रही है। प्रियंका घर की सजावट, मेहंदी और गिफ्ट की तैयारी में शामिल हैं। पैपराजी प्रियंका से मिलकर उनके परिवार के साथ पोज देने को कहते हुए मालती से मिलने का अनुरोध करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में देखी गईं। गाजरी रंग के सूट में वे बेहद खूबसूरत लगी। उनके हाथ में शगुन का सामान नज़र आया। प्रियंका हंसती-मुस्कुराती पैपराजी को पोज देती दिखाई दीं। उनके चेहरे पर भाई की शादी की खुशी साफ नज़र आई। इस दौरान पैपराजी ने पूछा क्या ये शादी के लिए है? इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। प्रियंका चोपड़ा से पैपराजी ने जब ठहरकर परिवार के साथ पोज देने को कहा तो एक्ट्रेस हाथ जोड़कर वहां से चली गईं। इस दौरान पैपराजी कहते दिखे, 'हम मालती जी को मिस कर रहे हैं, एक
बार हमें मालती से मिलवा दीजिए प्लीज'। प्रियंका चोपड़ा बिना कुछ बोले अपनी कार में जाकर बैठ गईं। प्रियंका ने हाल ही में मालती की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मामा की शादी के लिए मालती भी डांस प्रैक्टिस कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, 'शादी का घर...!! मेरे भाई की शादी है। संगीत की प्रैक्टिस चल रही है। घर पर रहना अच्छा लग रहा है। मेरा दिल खुशी से झूम उठा है। वैसे कौन कहता है कि शादी आसान चीज है? कोई नहीं...लेकिन हां इसमें फन खूब है। अगले कुछ दिन जश्न के हैं'। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी नज़र आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने फोटो शेयर कर लिखा था, 'दूल्हे की मां..., शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं'। मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि घर की सजावट का काम चल रहा है। इसके अलावा मेहंदी की रस्म की तैयारी हो रही हैं। मधु चोपड़ा ने फोटो शेयर की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा व घर की अन्य महिलाएं नज़र आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'बहना और भाभियां साजन की मेहंदी की तैयारी करते हुए'। मधु चोपड़ा मेहमानों को दिए जाने वाले गिफ्ट पैकेट भी तैयार करती दिख रही हैं
PRIYANKA CHOPRA SIDHARTH CHOPRA NIELAM UPADHYAY WEDDING MUMBAI FAMILY MALATI BOLLYWOOD
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौटी, शूटिंग से ब्रेक लिए अपने भाई की शादी में शामिल हुईंप्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए शूटिंग से ब्रेक ले लिया और मुंबई लौटीं. उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ पापराजी के साथ बातचीत की और उनको हाथ हिलाकर प्रोत्साहित किया.
और पढो »
रश्मि देसाई की जीवन कहानी: सफल करियर से बेघर तकरश्मि देसाई के जीवन की कहानी एक उतार-चढ़ाव से भरी है। टीवी की स्टार से तलाक और करियर के पतन के बाद उन्होंने बिग बॉस से अपनी पहचान वापस हासिल की।
और पढो »
कीर्ति सुरेश: हिंदी सिनेमा का आकर्षण, पैपराजी कल्चर और आने वाले पांच सालभारतीय सिनेमा की चमकदार सितारा कीर्ति सुरेश ने अपने सफ़र, हिंदी फिल्मों से लगाव और मुंबई के पैपराजी कल्चर के बारे में खुलकर बात की।
और पढो »
कौन है प्रियंका की होने वाली भाभी? साउथ की हीरोइन, बनेगी चोपड़ा खानदान की बहूप्रियंका चोपड़ा के इकलौते भाई सिद्धार्थ की शादी होने वाली है. दो बार सगाई टूटने के बाद आखिरकार उनका घर बसने वाला है.
और पढो »
प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी में शामिल, पैपराजी को पोज देती दिखींप्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए पहुंची हैं। उन्होंने गाजरी कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगीं। उनके हाथ में शगुन का सामान नजर आया और उनके चेहरे पर भाई की शादी की खुशी साफ नजर आई। पैपराजी ने पूछा क्या ये शादी के लिए है? इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। प्रियंका मानते हुए मालती की फोटो शेयर कर लिखा, 'शादी का घर...!! मेरे भाई की शादी है। संगीत की प्रैक्टिस चल रही है। घर पर रहना अच्छा लग रहा है। मेरा दिल खुशी से झूम उठा है। वैसे कौन कहता है कि शादी आसान चीज है? कोई नहीं...लेकिन हां इसमें फन खूब है। अगले कुछ दिन जश्न के हैं'।
और पढो »
वीजा अस्वीकृति के बाद क्षमा सावंत और भारतीय अधिकारियों के बीच तनावसिएटल शहर परिषद की सदस्य क्षमा सावंत, भारत सरकार द्वारा उनकी बीमार मां से मिलने के लिए उनके वीजा आवेदन को खारिज करने की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
और पढो »