प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी साउथ फिल्मों की हीरोइन नीलम उपाध्याय के साथ होने जा रही है। दो बार सगाई टूटने के बाद आखिरकार दोनों का घर बसने वाला है। 26 अगस्त 2024 को दोनों ने हस्ताक्षर सेरेमनी की थी और अब शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। नीलम एक ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं और तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा के इकलौते भाई सिद्धार्थ की शादी होने वाली है। दो बार सगाई टूटने के बाद आखिरकार उनका घर बसने वाला है। सिद्धार्थ की दुल्हन बनेंगी साउथ फिल्मों की हीरोइन नीलम उपाध्याय । 26 अगस्त 2024 को कपल की हस्ताक्षर सेरेमनी हुई थी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका के भाई पेशे से प्रोड्यूसर हैं। उनकी होने वाली दुल्हन नीलम गॉर्जियस हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा हैं। नीलम ने तमिल और तेलुगू मूवीज में काम किया है। MTV स्टाइल चेक से नीलम की ग्लैमर इंडस्ट्री में एंट्री हुई
थी। फिल्ममेकर्स ने उन्हें इस शो से नोटिस किया। उन्हें फिल्मों के मल्टीपल ऑफर आए। तेलुगू फिल्म Mr.7 से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया। फिर एक्शन 3D मूवी में दिखीं। वैसे उनकी पहली फिल्म Seivathu Sariye होती, लेकिन ये फिल्म किसी वजह से बंद हो गई थी। वो तमिल मूवी Unnodu Oru Naal, ओम शांति ओम में नजर आईं। नीलम काफी समय से स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं। उनकी पिछली फिल्म 2018 में आई तेलुगू मूवी तमाशा थी। नीलम का फिल्मी करियर खास सक्सेसफुल नहीं रहा। सिद्धार्थ संग उनकी मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी। 2019 में उन्होंने अंबानी की गणेश पूजा में रिश्ते को पब्लिक किया था। अंबानी की होली पार्टी में भी वो नजर आए थे। नीलम के इंस्टा पर 36.1K फॉलोअर्स हैं। वो अपनी ग्लैमरस इमेज के लिए भी फेमस हैं। फैंस उनकी मिलियन डॉलर स्माइल पर फिदा रहते हैं। फैंस नीलम को दुल्हन के जोड़े में देखने को एक्साइटेड हैं। नीलम का प्रियंका चोपड़ा संग भी अच्छा बॉन्ड है। एक्ट्रेस भाई की शादी के लिए इंडिया में हैं
प्रियंका चोपड़ा सिद्धार्थ नीलम उपाध्याय शादी साउथ फिल्म इंडस्ट्री दुल्हन बॉलीवुड
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
किसने कहा शादी आसान है? भाई की वेडिंग में Priyanka Chopra जमाएंगी रंग, डांस रिहर्सल की झलक की शेयरप्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा Siddharth Chopra की शादी हो रही है। एक्ट्रेस के घर में शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। वह अपने भाई की शादी में धमाल मचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया...
और पढो »
प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौटी, शूटिंग से ब्रेक लिए अपने भाई की शादी में शामिल हुईंप्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए शूटिंग से ब्रेक ले लिया और मुंबई लौटीं. उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ पापराजी के साथ बातचीत की और उनको हाथ हिलाकर प्रोत्साहित किया.
और पढो »
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, भाई की शादी में शामिल होने पहुंचीं मुंबईबॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपने बिजी शेड्यूल के बीच एक्ट्रेस अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में शामिल होने मुंबई पहुंची।
और पढो »
दूल्हा बनेगा प्रियंका का भाई, संगीत की तैयारी शुरू, जश्न में डूबा चोपड़ा परिवार, Photosप्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा दूल्हा बनने वाले हैं. नीलम उपाध्याय संग वो फेरे लेंगे. उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं.
और पढो »
खाने की कमी के कारण शादी रद्द, पुलिस थाने में कराई विवाहसूरत में एक दुल्हन के परिवार ने पुलिस को शादी रद्द करने की स्थिति में मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल पहल करते हुए थाने में ही शादी करवाई।
और पढो »
बेंगलुरु में शादी रद्द, दूल्हे की नशे में धुत हरकतों से दुल्हन की मां ने लिया कठोर फैसलाएक बेंगलुरु शादी में दूल्हे और उसके दोस्तों ने शराब पीकर नशे में धुत होकर अनुचित व्यवहार किया। दुल्हन की मां ने इस घटना के बाद शादी रद्द कर दी।
और पढो »