प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता के निधन के 6 दिन बाद अपनी मां के लिए बड़ी जन्मदिन पार्टी आयोजित की। इस फैसले पर कुछ लोगों ने उन्हें आलोचना की।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में एक मजबूत अभिनेत्री मानी जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक दिलचस्प कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि अपने पिता के निधन के 6 दिन बाद ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक बड़ी जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी। इस फैसले पर लोगों ने उन्हें काफी आलोचना भी की थी। बॉलीवुड की 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपनी कामयाबी के अलावा अपनी सोच के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों हॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ रहीं प्रियंका ने अपने पिता के निधन के बाद एक कठिन निर्णय लिया था जिसके
बाद उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ा। यह कहानी उनकी मां मधु चोपड़ा ने खुद सुनाई है। मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका ने पिता अशोक चोपड़ा के निधन के तुरंत बाद ही उनके जन्मदिन की पार्टी आयोजित की ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान वापस आ सके। मधु ने बताया कि पार्टी आयोजित करने के लिए कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें आलोचना की थी। उन्होंने 'लहरें रेट्रो' से बातचीत में बताया, 'उनका निधन 10 जून को हुआ और मेरा जन्मदिन 16 जून को है। मैं 60 साल की हो रही थी और उन्होंने मेरे लिए एक बड़ी पार्टी की प्लानिंग कर रखी थी। उनकी बीमारी के कारण पूरा परिवार पहले से ही वहां मौजूद था। उनके निधन के बाद हम सभी शोक में डूबे हुए थे, लेकिन प्रियंका की जिद थी कि हम पार्टी करेंगे और उसने सभी को रुकने के लिए कहा। उसने कहा- पापा यही तो चाहते थे।' मधु चोपड़ा ने आगे कहा, 'प्रियंका ने जॉन अब्राहम से रिक्वेस्ट की थी कि वह खुद को जन्मदिन का तोहफा की तरह लपेटकर आधी रात को घर आएं और उन्होंने ऐसा ही किया। प्रियंका का कहना था कि उनकी मां को अपना पल इंजॉय करना चाहिए और यही वजह थी कि उन्होंने डीजे और म्यूजिक के साथ ये शानदार पार्टी अरेंज की। हालांकि, परिवार के बाकी सदस्य इससे खुश नहीं थे और उदास होकर बैठे रहे। उनलोगों ने ये कहते हुए जज किया कि उसे देखो जरा, उसे अपने पति के निधन का जरा भी दुख नहीं है। दूसरी तरफ मैं ये सोच रही थी कि मेरी बेटी ने मेरे लिए ये सब अरेंज किया है, मेरे बच्चों ने मेरे लिए बहुत मेहनत की है।' मधु आगे कहती हैं, 'मेरे मन में चल रहा था कि वे सभी दर्द में हैं और शोक मना रहे हैं, लेकिन मेरी बेटी अपने पिता का सम्मान कर रही है। प्रियंका ने कहा था कि मैं वो कर रही जो पापा चाहते थे तो बेहतर होगा कि आप भी ऐसा ही करें।' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद साल 2013 में निधन हो गया था। अशोक चोपड़ा इंडियन आर्मी में एक डॉक्टर थे और 62 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वो साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की 'एसएसएमबी 28' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका लंबे समय बाद किसी इंडियन फिल्म में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है।
प्रियंका चोपड़ा पिता निधन जन्मदिन पार्टी आलोचना मनोरंजन बॉलीवुड हॉलीवुड
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरेंप्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, प्रियंका ने ये फोटोशूट बाजार मैग्जीन के लिए किया है.
और पढो »
रेखा ने सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में प्रियंका की शादी के जूलरी से किया इंस्पिरेशनप्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग शादी के लिए रेखा ने प्रियंका की शादी में पहने हुए जूलरी को अपने लुक में शामिल किया।
और पढो »
राजस्थान में तीन बेटियों ने पिता का अंतिम संस्कार कियाराजस्थान के पुष्कर में एक परिवार ने पिता के निधन पर एक अनोखी परंपरा का पालन किया। तीन बेटियों ने अपने पिता के अंतिम संस्कार के सभी संस्कारों का निभाया।
और पढो »
'Thank you for your support...', व्हाइट हाउस से निकाले जाने के बाद जेलेंस्की को दुनिया के किन-किन देशों का मिला समर्थन?अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेलेंस्की की मीटिंग के बाद, यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया, बयान जारी करके कीव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.
और पढो »
प्रियंका चोपड़ा की भाभी ने फैशन में किया बाजी मारप्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय ने अपनी भतीजी की शादी के संगीत सेरेमनी में एक स्टनिंग लुक flaunted किया है, जिससे प्रियंका का फैशन स्टाइल फीका पड़ गया है।
और पढो »
जब वेस्टर्न छोड़ सलवार कमीज पहनने को मजबूर हुईं प्रियंका, पिता ने घर के चारों ओर लगवाई लोहे की ग्रिलप्रियंका का अलग अंदाज पूरे परिवार के लिए परेशानियों का सबब बन गया, जिसके बाद पिता ने घर के चारों ओर लोहे की ग्रिल लगवा दी.
और पढो »