प्रियंका चोपड़ा के ससुर केविन जोनस और डेनिस जोनस ने अपनी बहू की भाई की शादी में भारतीय संस्कारों का पालन करते हुए परिवार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि संस्कार किसी विशेष जगह की वजह से ही होते हैं। भारत में अलग-अलग संस्कृति के लोगों के साथ उनके संस्कार ही उनकी पहचान को बताते हैं। लेकिन अमेरिका में रहने वाले लोगों में भी भारतीयों जैसी बात मिल जाए, तो दिल खुश हो जाता है। शादी की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रियंका चोपड़ा के ससुर को देखकर भी आपको कुछ ऐसा ही लगेगा। इस बीच बता दें कि एक्ट्रेस के पिता अशोक चोपड़ा साल 2013 में कैंसर की वजह से जिंदगी की जंग हार गए थे। सालों से अमेरिका में रह रही प्रियंका चोपड़ा अपने भाई के
शादी के फंक्शन अटैंड करने के लिए मुंबई में है। अपनी बहू के भाई की शादी में शरीक होने के लिए उनके ससुर केविन जोनस और सास डेनिस जोनस भी आए हैं। जिनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा के ससुर को देखकर यही लगेगा कि वह पिता की कमी पूरी करते हुए घर बड़ों की तरह जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। (फोटो साभार: योगेन शाह)शादी से 3 दिन पहले ही आ गए भले ही, निक जोनास अपने साले की शादी में आखिरी वक्त पर पहुंचे हो, लेकिन उनके माता-पिता अपनी बहू के साथ दिन पहले ही आ गए थे। जैसा कि भारतीय शादी में हमेशा ही देखने को मिलता है कि करीबी लोग वेंडिंग फंक्शन शुरू होने से पहले पहुंच जाते हैं। ताकि समय से जिम्मेदारी संभाल सके। यही भारतीयों वाली बात अमेरिका में रह रहे प्रियंका चोपड़ा के सास-ससुर में भी देखने को मिली है। हर फंक्शन में सबसे आगे दिखे भारतीय शादी में अक्सर दो तरह के मेहमान देखने को मिलते हैं, एक वो जो दूर के रिश्तेदार होते हैं उन्हें सिर्फ शादी में खाना खाने से मतलब होता है। और दूसरे वो जो परिवार के सबसे करीबी होते हैं, हर एक फंक्शन में सबसे आगे नजर आते हैं। हल्दी, मेहंदी, संगीत हर एक सेरेमनी को खुलकर इंजॉय करने के साथ काम में भी हाथ बंटाते हैं। प्रियंका चोपड़ा के सास-ससुर भी कुछ इस तरह ही सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में नजर आ रहे हैं।हाथ जोड़कर देते मिठाई भारतीय घरों में शादी चाहे बेटी की हो या बेटे की, एक पिता का सिर मेहमानों के आगे हमेशा झुका ही रहते हैं। उनके घर आए अतिथि को किसी भी चीज की कमी ना हो, इस बात का वो हमेशा ध्यान रखते हैं। और, जब प्रियंका चोपड़ा के ससुर पैपराजी को मिठाई देते वक्त हाथ जोड़ रहे थे, जब उनमें एक भारतीय पिता के संस्कार ही देखने को मिले। सहज और आदर के साथ मिठाई देते वक्त ऐसा लग रहा था जैसे उनके ही बेटे की शादी हो। पिता की तरह बहू को दी आजादी भाई की शादी में बहन सबसे ज्यादा बन-ठनकर घूमती है, हालांकि शादीशुदा लड़कियों का पहनावा और स्टाइल बदल जाता है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के सास-सुसर ने उन्हें अपनी बेटी की तरह ही आजादी दी है। तभी तो, सास-ससुर के सामने प्रियंका चोपड़ा का अंदाज बता रहा है कि उन्हें किसी तरह की रोक-टोक नहीं है। जैसे वो, अपने पिता के सामने रहती थी जैसे ही ससुर के सामने भी हैं। यही प्यार और आजादी पिता की कमी को पूरी कर देता है
प्रियंका चोपड़ा ससुर भारतीय संस्कार शादी परिवार दोस्ताना संबंध
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरेंप्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, प्रियंका ने ये फोटोशूट बाजार मैग्जीन के लिए किया है.
और पढो »
राजस्थान में तीन बेटियों ने पिता का अंतिम संस्कार कियाराजस्थान के पुष्कर में एक परिवार ने पिता के निधन पर एक अनोखी परंपरा का पालन किया। तीन बेटियों ने अपने पिता के अंतिम संस्कार के सभी संस्कारों का निभाया।
और पढो »
भाई की हल्दी सेरेमनी के लिए येलो लहंगा पहन निकलीं प्रियंका चोपड़ा, 42 साल की उम्र में ग्लो देख ठहर जाएगी नजरप्रियंका चोपड़ा हल्दी सेरेमनी के लिए येलो लहंगा पहन घर से निकलीं। प्रियंका चोपड़ा का 42 साल की उम्र में ऐसा ग्लो देख आपकी नजरें भी ठहर जाएंगी।
और पढो »
भाई की हल्दी सेरेमनी में बन-ठनकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, होने वाली भाभी की भी फोटोज आईं सामनेमनोरंजन | बॉलीवुड: Priyanka Chopra Brother Marriage: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में अपने परिवार के साथ भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची हैं.
और पढो »
प्रियंका चोपड़ा का सास-ससुर के साथ खूबसूरत मेहंदी लुक, फैंस की तारीफप्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी में एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट गाउन पहना था और अपने सास-ससुर के साथ खूबसूरत पोज दिए। सोशल मीडिया पर उनके सास-ससुर के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।
और पढो »
प्रियंका चोपड़ा ने श्री बालाजी मंदिर में किया दर्शन, नए सफर की शुरुआत के लिए मांगी आशीर्वादप्रियंका चोपड़ा ने हैदराबाद के चिलकुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में दर्शन कर नए सफर की शुरुआत के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगा है।
और पढो »