विश्व प्रसिद्ध पटना महावीर मंदिर के पूर्व सचिव आचार्य किशोर कुणाल का देहांत हो गया। उनका निधन 74 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया।
धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और विश्व प्रसिद्ध पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का रविवार की सुबह निधन हो गया। रविवार अहले सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें फौरन महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट आया है। अस्पताल जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। परिजनों का
रो-रोकर बुरा हाल है। उपमुख्यमंत्री बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल जी का जीवन समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने महावीर मंदिर को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें
आचार्य किशोर कुणाल महावीर मंदिर निधन कार्डियक अरेस्ट धार्मिक नेता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पटना के महावीर मंदिर के सचिव किशोर कुणाल का निधन74 वर्षीय पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का महावीर वात्सल्य अस्पताल में निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका देहांत हुआ. उन्होंने महावीर मंदिर न्यास के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और मंदिर के विकास में उनकी भूमिका अहम रही.
और पढो »
प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधनप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन
और पढो »
फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
और पढो »
श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
और पढो »
फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया।
और पढो »
फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधनभारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
और पढो »