उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो चचेरी बहनों के बीच विवाद के बाद 15 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। रविवार की देर शाम दो चचेरी बहनों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद 15 वर्षीय छोटी बहन ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव निवासी मेहंदी हसन की बेटी आलिया के घर के बगल में चाचा इमरान रहते हैं। बताया जा रहा है कि चाचा इमरान ने भतीजी आलिया को मोबाइल ज्यादा ना चलाने की बजाए पढ़ाई लिखाई में ध्यान देने की बात कही थी। इस पर आलिया ने
इमरान की बड़ी बेटी गुलनाज से शिकायत की। इस दौरान दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया। हालाँकि परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करवा दिया था। इसके बाद छोटी बहन आलिया रोते हुए गुमसुम होकर घर के अंदर चली गई। सोमवार की सुबह जब परिजन उठे तो कमरे में जाकर देखा तो बेटी फंदे से लटक रही थी। नजारा देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों से घटना की मिली जानकारी पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कानूनी कार्रवाई करते हुए कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं मिली है। शिकायत आने पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी
आत्महत्या विवाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश पुलिस जांच
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दंपती ने नववर्ष की पार्टी के बाद आत्महत्या कर लीवजीराबाद में रहने वाले दंपती ने नववर्ष की पार्टी के बाद आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्य और जानकारों के साथ पार्टी के बाद दंपत्ति ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
और पढो »
१५ वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ फरारउत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक १५ वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपनी मां को कमरे के अंदर बंद कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
और पढो »
15 साल की लड़की ने यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया पुलिस ने समय पर बचायाउत्तर दिल्ली में एक 15 वर्षीय लड़की ने पढ़ाई के तनाव के कारण यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसे समय पर बचा लिया।
और पढो »
दिल्ली कैफे मालिक ने पत्नी से झगड़ा के बाद आत्महत्या कीवुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने 31 दिसंबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि पुनीत और उनकी पत्नी के बीच तर्क-वितर्क चल रहा था।
और पढो »
मरठ में 15 साल के लड़के ने की आत्महत्या, परलोक के बारे में जानने की उत्सुकता थीउत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में परलोक के बारे में जानने की उत्सुकता में एक 15 वर्षीय लड़के ने अपने परिवार के सामने आत्महत्या कर ली।
और पढो »
SBI क्रेडिट मैनेजर ने आत्महत्या कीउत्तर प्रदेश के कासगंज में एक SBI क्रेडिट फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
और पढो »