फ़िल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन

मनोरंजन समाचार

फ़िल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन
श्याम बेनेगलफिल्म निर्मातानिधन
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 68%

देश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया।

देश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्मकार श्याम बेनेगल की पुत्री पिया ने उनके निधन की पुष्टि की है। बेनेगल ने शाम 6.

30 बजे मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। बेनेगल ने दस दिन पहले 14 दिसंबर को ही दोस्तों के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। बेनेगल के परिवार में उनकी पत्नी नीरा बेनेगल और बेटी हैं।बेनेगल की पुत्री पिया बेनेगल ने बताया कि उनके पिता का किडनी की गंभीर बीमारी के कारण मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘श्याम बेनेगल का शाम 6 बजकर 38 मिनट पर वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। वह कई वर्षों से किडनी रोग से पीड़ित थे।’’ उनके अंतिम संस्कार का समय बाद में घोषित किया जाएगा। बेनेगल को नए दौर की फिल्मों के लिए याद किया जाता है। बेनेगल को 1970 और 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में समानांतर सिनेमा की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है। ‘भूमिका’, ‘जुनून’, ‘मंडी’, ‘सूरज का सातवां घोड़ा’, ‘मम्मो’ और ‘सरदारी बेगम’ को हिंदी सिनेमा में उनकी कलात्मक फिल्मों में गिना जाता है। अपने शानदार करियर में बेनेगल ने विविध मुद्दों पर फिल्मों के अलावा वृत्तचित्र और टेलीविजन धारावाहिक भी बनाए, जिनमें ‘भारत एक खोज’ और ‘संविधान’ शामिल हैं। श्याम बेनेगल को साल 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था। साल 2007 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। वह इकलौते फिल्म निर्देशक थे, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म के लिए पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इसके अलावा श्याम बेनेगल को साल 2012 में साउथ एशियन सिनेमा फाउंडेशन के एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनको भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार लंदन में दिया गया था

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Navjivan /  🏆 2. in İN

श्याम बेनेगल फिल्म निर्माता निधन बॉलीवुड समानांतर सिनेमा पद्म भूषण दादा साहब फाल्के पुरस्कार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

श्याम बेनेगल का निधन, फिल्म जगत के दिग्गज को दुनिया ने अलविदा कहाश्याम बेनेगल का निधन, फिल्म जगत के दिग्गज को दुनिया ने अलविदा कहा90 वर्षीय फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हुआ है।
और पढो »

फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधनफिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। वे कई वर्षों से क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित थे। बेनेगल को भारत सरकार द्वारा 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
और पढो »

श्याम बेनेगल का निधनश्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
और पढो »

फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधनफिल्मकार श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
और पढो »

फिल्म मेकर श्याम बेनेगल का निधन, समाज का आईना थेफिल्म मेकर श्याम बेनेगल का निधन, समाज का आईना थेप्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी फिल्में समाज का आईना मानी जाती थीं और उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले थे।
और पढो »

दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधनदिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधनभारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 20:18:01