एक हेडलाइन पढ़कर मुंबई पहुंचा था फिरोजाबाद का हेमंत और अब दाऊद की प्रॉपर्टी पर कब्जा लेने की लड़ाई लड़ रहा है।
एक हेडलाइन पढ़कर मुंबई पहुंच गए थे फिरोजाबाद के हेमंत; अगली लड़ाई कब्जे कीइस हेडलाइन से 11 जनवरी, 2001 के अखबार में खबर छपी। यह पढ़कर यूपी के जिला फिरोजाबाद में रहने वाले 34 साल के हेमंत जैन उबल पड़े। तय किया कि दाऊद की संपत्ति खरीदेंगे। इधर, मित्र मंडली ने भी हेमंत को पुश कर दिया कि अब इस प्रॉपर्टी को खरीदना है। उन दिनों हेमंत का कारोबार अच्छा चल रहा था। बस फिर क्या था...
बातों-बातों में पहुंच गए मुंबई। नीलामी में दाऊद की प्रॉपर्टी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी। आखिरकार सफलता मिली और प्रॉपर्टी खरीद ली। लेकिन इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्हें 24 साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का खौफ इतना था कि उसकी प्रॉपर्टी हेमंत जैन के नाम करने के लिए 24 साल तक फाइलें PMO से लेकर इनकम टैक्स और महाराष्ट्र सरकार के बीच दौड़ती रहीं। अब रजिस्ट्री तो हो गई है, लेकिन अगला मुश्किल काम है मुंबई की उस प्रॉपर्टी पर कब्जा लेना। हेमंत की अगली लड़ाई अब इसी की है।फिरोजाबाद पहुंचा। इस पूरे मामले को समझा। इस केस से जुड़ी 350 से ज्यादा पन्नों की फाइल की स्टडी की। मुंबई दंगों के बाद पुलिस ने जब्त की थीं 23 इमारतें साल-2001 में मुंबई आयकर विभाग ने दाऊद इब्राहिम पर बकाया 45 करोड़ रुपए टैक्स पाने के लिए उसकी 23 इमारतों को नीलाम करने का ऐलान किया। ये सभी प्रॉपर्टी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में थीं। दरअसल, मुंबई में 1992-93 के दंगों के बाद पुलिस ने इन इमारतों को जब्त कर लिया था। उसके बाद आयकर विभाग ने तीसरे पक्ष के आकलन के आधार पर दाऊद इब्राहिम कासकर की कुल 23 संपत्तियों का पता लगाया। उन पर साल 1991 से 1995 के दौरान का 45 करोड़ रुपए का आयकर आकलन किया। इसी बकाए की वसूली के लिए विभाग ने इन संपत्तियों को नीलाम करने का फैसला लिया। 10 जनवरी, 2001 को पहली नीलामी दक्षिण मुंबई के एक होटल में हुई, लेकिन कोई खरीदार नहीं आया।न पैसों की कमी, न सपोर्टरों की.
संपत्ति कब्जा दाऊद इब्राहिम हेमंत जैन नीलामी मुंबई दंगों
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
23 साल बाद दाऊद इब्राहिम की दुकान का मालिकाना हक मिला हेमंत जैन कोफिरोजाबाद के हेमंत जैन ने साल 2001 में दाऊद इब्राहिम की दुकान नीलामी में खरीदी थी लेकिन 23 साल बाद रजिस्ट्री हो पाई।
और पढो »
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की संपत्ति प्रदर्शितमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की संपत्ति का ब्यौरा एडीआर द्वारा जारी किया गया है। रिपोर्ट में मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और उन पर कितना कर्ज है, यह जानकारी शामिल है।
और पढो »
फिरोजाबाद में 30 साल पुराने बंद मंदिर का ताला खोलाफिरोजाबाद के मुस्लिम बहुल इलाके में 30 साल पुराने बंद मंदिर का ताला खोला गया। बजरंग दल की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की।
और पढो »
वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानून के तहत संपत्ति रद्द कर सकते हैं माता-पितासुपरिमे कोर्ट ने बुर्जुग माता-पिता की देखभाल न करने पर बच्चों को उपहार में दी गई संपत्ति की गिफ्ट डीड रद करने का फैसला सुनाया है।
और पढो »
भारत में बेटियों को पिता की संपत्ति में अधिकारयह लेख भारत में बेटियों के पिता की संपत्ति पर अधिकारों को रेखांकित करता है।
और पढो »
चंद्रबाबू नायडू : देश के सबसे अमीर CM कैसे बने?आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की 931 करोड़ रुपये की संपत्ति का लगभग 82 प्रतिशत हिस्सा डेयरी उत्पाद फर्म हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में उनके परिवार की हिस्सेदारी के कारण है.
और पढो »