फैशन ब्लॉगर की रहस्यमय मौत, बॉयफ्रेंड के साथ 2 दिन रहा लाश के पास

अपराध समाचार

फैशन ब्लॉगर की रहस्यमय मौत, बॉयफ्रेंड के साथ 2 दिन रहा लाश के पास
हत्याबॉयफ्रेंडहोटल
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

बेंगलुरु में एक होटल में फैशन ब्लॉगर माया की लाश 2 दिन बाद मिली, जब उनके बॉयफ्रेंड आरव ने अकेले होटल से चेक आउट किया। पुलिस आरव को पूछताछ में लिया है लेकिन हत्या का असली मास्टरमाइंड कौन है, यह अभी भी एक रहस्य है।

दो दिन लाश के साथ रहा बॉयफ्रेंड , सिगरेट पीता रहा; मर्डर की वजह आज भी अनसुलझीदोपहर 12:30 बजे 19 साल की फैशन ब्लॉगर माया गोगोई डेका 21 साल के आरव हनोय के साथ होटल पहुंचीं। उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर रूम नंबर 101 अलॉट किया गया। चेक इन के बाद दोनों रूम में चले गए। उन्हें अगले दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे चेक आउट करना था। 24 नवंबर को 11 बजे के आसपास होटल स्टाफ ने माया के रूम में कॉल किया और चेक आउट करने का समय पूछा। आरव ने कहा कि वे लोग एक दिन और रुकना चाहते हैं। अगले दिन फिर से होटल स्टाफ ने कॉल करके

चेक आउट का टाइम पूछा। आरव ने फिर कहा कि वे लोग आज भी रुकेंगे और 26 नवंबर को चेक आउट करेंगे। 26 नवंबर को आरव और माया को एक साथ चेक आउट करना था, लेकिन सुबह 8:19 बजे आरव अकेला ही होटल से चला गया। करीब 11 बजे होटल स्टाफ ने एक बार से फिर माया के रूम में कॉल किया, लेकिन इस बार किसी ने जवाब नहीं दिया। स्टाफ ने आरव के पर्सनल नंबर पर भी कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जवाब न मिलने पर एक स्टाफ रूम में गया। दरवाजा लॉक नहीं था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो मंजर दिल दहला देने वाला था। बिस्तर पर माया की लाश पड़ी थी, फर्श पर जगह-जगह खून के धब्बे थे। स्टाफ ने भागकर बाकी स्टाफ को बताया और फिर पुलिस को खबर दी गई। अब पुलिस के सामने यह सवाल था कि क्या इस हत्या का असली मास्टरमाइंड आरव ही था? अगर नहीं तो वो 2 दिन तक माया के साथ उस कमरे में क्यों था?माया असम के गुवाहाटी की रहने वाली थीं। वह घटना से एक साल पहले बेंगलुरु आई थीं। ब्लॉगिंग करने के साथ माया एक एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म में काम भी करती थीं। घरवालों से दूर यहां वो बड़ी बहन और कजिन के साथ किराए के मकान में रहती थीं। माया और आरव हनोय की मुलाकात डेटिंग ऐप बम्बल पर हुई थी। आरव केरल के कुन्नूर का रहने वाला है। चंद दिनों की बातचीत के बाद आरव बेंगलुरु आकर माया से पहली बार मिला। इसके बाद मुलाकात का सिलसिला थमा नहीं। आरव बेंगलुरु में नौकरी करना चाहता था। हालांकि शुरुआत में नौकरी न मिलने पर वह घर वापस लौट गया। कुछ दिन बाद माया ने आरव की मदद की और एक फर्म में उसकी 15 हजार प्रति महीने की सैलरी पर इंटर्नशिप लगवा दी, जहां वो पहली काम कर चुकी थीं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

हत्या बॉयफ्रेंड होटल फर्स्ट फ्लोर ब्लॉगर असम बेंगलुरु

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

शीन की वापसी: भारत में फैशन ब्रांड का अजियो पर एंट्रीशीन की वापसी: भारत में फैशन ब्रांड का अजियो पर एंट्रीचीन के प्रमुख फैशन ब्रांड शीन (SHEIN) चार साल की बैन के बाद भारत में वापसी कर रहा है। यह रिलायंस ग्रुप के साथ साझेदारी में अजियो पर अपने प्रोडक्ट बेचने लगेगा।
और पढो »

ग्लोबल फैशन चेन मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की स्पेन में पहाड़ से गिरकर मौतग्लोबल फैशन चेन मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की स्पेन में पहाड़ से गिरकर मौतग्लोबल फैशन चेन मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की स्पेन में पहाड़ से गिरकर मौत
और पढो »

बॉयफ्रेंड के साथ चल रहा था किसिंग सीन, तभी लड़की के पिता की हुई एंट्रीबॉयफ्रेंड के साथ चल रहा था किसिंग सीन, तभी लड़की के पिता की हुई एंट्रीसोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है.
और पढो »

महाराष्ट्र: आंबेडकरवादी सोमनाथ की हिरासत में मौत, पोस्टमार्टम में मिले शरीर पर कई जख्म के निशान, परभणी में तनावमहाराष्ट्र: आंबेडकरवादी सोमनाथ की हिरासत में मौत, पोस्टमार्टम में मिले शरीर पर कई जख्म के निशान, परभणी में तनावबीते 10 दिसंबर को महाराष्ट्र के परभणी में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास रखे संविधान की प्रतिकृति के साथ छेड़छाड़ करने के बाद हिंसा भड़की।
और पढो »

अजरबैजान एयरलाइंस के विमान में हादसा, 38 लोगों की मौतअजरबैजान एयरलाइंस के विमान में हादसा, 38 लोगों की मौतकजाखस्तान के अकताऊ शहर के पास अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के ग्रोंजी जा रहे अजरबैजान एयरलाइन्स के एम्ब्रेयर 190 विमान हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई है।
और पढो »

व्हाइट टॉप और डेनिम जीन्स में बेहद स्टाइलिश नजर आईं Nora Fatehi, सिजलिंग लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!व्हाइट टॉप और डेनिम जीन्स में बेहद स्टाइलिश नजर आईं Nora Fatehi, सिजलिंग लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!Nora Fatehi Viral Video: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के डांस के साथ-साथ लोगों को उनका फैशन Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 04:02:12