Freedom Ship: फ्रीडम शिप एक प्रस्तावित तैरता हुआ शहर है जो समुद्र में लगातार यात्रा करेगा और दुनिया का चक्कर लगाएगा। करीब 80 हजार लोगों की क्षमता वाला यह विशाल जहाज शहर जैसी सभी सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें घर, स्कूल, अस्पताल और मनोरंजन केंद्र शामिल...
Freedom Ship: फ्रीडम शिप एक प्रस्तावित तैरता हुआ शहर है जो समुद्र में लगातार यात्रा करेगा और दुनिया का चक्कर लगाएगा। करीब 80 हजार लोगों की क्षमता वाला यह विशाल जहाज शहर जैसी सभी सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें घर, स्कूल, अस्पताल और मनोरंजन केंद्र शामिल होंगे।क्या आपने कभी ऐसे शहर की कल्पना की है जो लगातार दुनिया का चक्कर लगाता रहे?
यह विचार सुनने में भले ही साइंस-फिक्शन विज्ञान-कथा जैसा लगे, लेकिन 'फ्रीडम शिप' नाम का एक प्रोजेक्ट इसी सपने को साकार करने वाला है। करीब 1.37 लाख करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित फ्रीडम शिप एक विशाल तैरता हुआ शहर होगा। इसमें 80 हजार लोग रह सकेंगे। यह दुनिया के किसी भी क्रूज से कई गुना बड़ा होगा।फ्रीडम क्रूज इंटरनेशनल की योजना के अनुसार, फ्रीडम शिप कोई सामान्य क्रूज जहाज नहीं होगा। यह ऐसा समुद्री शहर होगा जहां लोग लंबे समय तक रह सकेंगे, काम कर सकेंगे और अपनी दैनिक जिंदगी जी सकेंगे। फ्रीडम क्रूज लाइन के सीईओ रोजर गूच का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के लिए निवेश जुटाना सबसे बड़ी चुनौती है।फ्रीडम शिप की लंबाई लगभग एक मील होगी। यह वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े क्रूज जहाजों में शामिल आइकन ऑफ द सीज से भी लगभग आठ गुना बड़ा होगा।फ्रीडम शिप में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसमें 15,000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम, स्कूल और कॉलेज, शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां और क्लब, म्यूजियम, पार्क और हरित क्षेत्र, म्यूजिक ऑडिटॉरियम, वाटर पार्क और आवासीय कॉलोनियां भी होंगी। इसका उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां लोग बिना जहाज छोड़े रह सकें, पढ़ाई कर सकें, रोजगार पा सकें और आनंद ले सकें।प्रस्तावित योजना के अनुसार, यह जहाज परमाणु ऊर्जा से संचालित होगा। इससे इसे लंबे समय तक समुद्र में चलाने के लिए आवश्यक बिजली और ऊर्जा मिल सकेगी। विशाल आकार के कारण यह सामान्य बंदरगाहों पर नहीं लग सकेगा इसलिए यह समुद्र में ही रहेगा। इस पर जरूरी सामान छोटी नौकाएं ले जाएंगी।कंपनी के अनुसार फ्रीडम शिप लगातार दुनिया के विभिन्न हिस्सों का यात्रा करेगा। लगभग हर दो से तीन वर्ष में पृथ्वी का एक पूरा चक्कर लगाएगा। जहाज में रहने वाले लोग अपना घर बदले बिना दुनिया के अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और क्षेत्रों का अनुभव कर सकेंगे। यात्रियों को तट तक पहुंचाने के लिए विशेष फेरी सेवाएं उपलब्ध होंगी। जहाज के ऊपरी हिस्से में आठ हेलिपैड भी बनाए जाने की योजना है।फ्रीडम शिपः समुद्र पर तैरता एक अनोखा शहर, जो लगातार लगाएगा दुनिया का चक्करपाकिस्तान में आतंक का बढ़ता खतरा, मई में 128 हमले; सुरक्षाबलों की मौतों में 143% की बढ़ोतरी
Freedom Ship Future Cruise Ship Largest Cruise Ship Nuclear Powered Ship
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
फिजिकल हेल्थ- हंतावायरस को लेकर बढ़ रही चिंता: डॉक्टर से जानें कैसे फैलती ये बीमारी, किन्हें ज्यादा खतरा, आप क्या सावधानियां बरतेंHantavirus Diseases Risk Factors Explained; What Is Hantavirus, How It Spread, And How To Prevent Yourself. Follow Hantavirus Africa Cruise Ship Pandemic Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
और पढो »
Ganga Expressway और एयरपोर्ट से जुड़ेगी न्यू नोएडा सिटी, जानिए क्या चल रही हैं तैयारियांNew Noida City: नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने कहा कि ईस्टर्न पेरीफेरल के पास बनी सड़क स्थित क्षेत्र से किसानों की सहमति से जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
और पढो »
27KM माइलेज वाली कार की डिलीवरी शुरू! CEO ने दी ग्राहक को चाबीभारत में सेडान कारों के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर है. होंडा ने अपनी नई Honda City Hybrid की डिलीवरी शुरू कर दी है.
और पढो »
US: दुनियाभर के दुर्लभ खनिज पर नजरें गड़ाए है अमेरिका! मार्को रूबियो बोले- हमारी कूटनीति का प्रमुख आधारUS: दुनियाभर के दुर्लभ खनिज पर नजरें गड़ाए है अमेरिका! मार्को रूबियो बोले- हमारी कूटनीति का प्रमुख आधार US eyeing rare minerals around world
और पढो »
यूपी में एक दिन में लगेंगे 35 करोड़ पौधे: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर जोर; नवग्रह और नक्षत्र वाटिकाओं से पारंपरिक संतुलन साध रही सरकारUttar Pradesh (UP) World Environment Day plantation drive. Follow 35 crore saplings, Navagraha, Nakshatra Vatika latest updates on Dainik Bhaskar.
और पढो »
कर्मचारी को पीटने वाले IAS को कोर्ट ने तलब किया: बरेली CJM ने कहा- ऐसे अफसर को सुरक्षा नहीं दे सकतेFormer ADM City booked for assault & abuse in Bareilly. Court issues summons to IAS officer OP Verma.
और पढो »




