बरेली शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है, जिससे तापमान में गिरावट और सुरक्षा समस्याएं पैदा हो रही हैं।
घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर, 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है हवा बरेली में सर्दी का सितम जारी है। रविवार को निकली धूप से जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी वहीं सोमवार रात से ही कोहरा छाने लगा। सुबह होते होते पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कड़ाके की सर्दी की वजह से गलन बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं की वजह से जन15 किमी/घंटा की रफ्तार से आने वाले झोंकों ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात में भारी दिक्कतें आ रही है।घने कोहरे के कारण
कई ट्रेनें और बसें लेट हो गईं। यात्री घंटों तक प्लेटफॉर्म और बस स्टैंड पर ठंड में इंतजार करने को मजबूर रहे। मौसम के कारण ट्रेनों में औसतन 2-3 घंटे की देरी देखी गई, वहीं कुछ बसें भी अपने निर्धारित समय से काफी देर बाद रवाना हो रही हैं।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाओं और कोहरे का असर बरकरार रहेगा। बारिश की भी संभावना जताई गई है।आज सूर्योदय सुबह 7:06 बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 5:31 बजे होगा। चंद्रोदय रात 11:25 बजे होगा।आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा, जो औसत तापमान 23 डिग्री से थोड़ा कम है। पिछले साल इसी दिन तापमान 18 डिग्री (अधिकतम) और 13 डिग्री (न्यूनतम) दर्ज किया गया था।यात्रियों को सलाह दी गई है कि कोहरे में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। धीमी गति से वाहन चलाएं और कोहरे वाली लाइट्स का इस्तेमाल करें। ठंडी हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। बरेली में फिलहाल सर्द मौसम का असर पूरी तरह हावी है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है
कोहरा सर्दी बरेली यातायात मौसम विभाग
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कोहरे से दिल्ली-एनसीआर में भारी परेशानीकड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर में लोगों के जीवन को प्रभावित कर दिया है। दृश्यता शून्य तक पहुंचने से यातायात बाधित, ट्रेनें और विमान आवाजाही प्रभावित हुई है।
और पढो »
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरे का प्रकोपपहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राजधानी में ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया। हालांकि रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से कुछ राहत मिली।
और पढो »
उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रकोप, यातायात प्रभावितघने कोहरे के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हवाई, रेल और सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड: जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में शीत दिवस की चेतावनीउत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
और पढो »
बर्फीली हवाओं से बढ़ा कोहरा, धूप से लोगों को राहतपहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में घने कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
और पढो »