बर्फबारी से ठंड बढ़, हिमालयी गांवों में समस्याएं

WEATHER समाचार

बर्फबारी से ठंड बढ़, हिमालयी गांवों में समस्याएं
WEATHERSNOWFALLCOLD WAVE
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 39 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

फरमा और व्यास घाटी में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है और लोगों को परेशानी हो रही है। प्राकृतिक स्रोत जमने से स्थिति और बिगड़ गई है।

ज़मीनी हिस्सों में शीत लहर और ठंड बढ़ने के साथ पहाड़ी हिस्सों में भी जमकर बर्फबारी हो रही है और इस वजह से फ़रमा और व्यास घाटी की चीन सीमा से सटे उच्च हिमालयी गांवों में भी सीजन की दूसरी हिमपात हो गई है और इस वजह से ठंड का असर काफी बढ़ गया है और इसके साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं. इतना ही नहीं ठंड के कारण प्राकृतिक स्त्रोत, नल और नदी भी जम गए हैं. दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांवो में सीजन का दूसरी बार सोमवार देर रात से ही बर्फबारी रुक रुक कर होती रही है.

जिसके कारण ठंड काफी बढ़ चुकी है इसके कारण लोगों में कई दिक्कतें हो रही है. सीमा में एसएसबी और अन्य सुरक्षाकर्मी मुस्तैद व्यास घाटी के चीन सीमा से सटे उच्च हिमालयी गांवो में सोमवार देर रात सीजन का दूसरी बार हुआ हिमपात. गांवों में लगभग तीन इंच और पहाड़ों में एक फुट से अधिक बर्फबारी की सूचना मिली है. मंगलवार को 11वी वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी 10500 फुट में तैनात 'F' समवाय गूंजी के समवाय प्रभारी निरीक्षक अविरंजन कुमार के नेतृत्व व 7 अन्य जवानों द्वारा गुंजी से नचेती गाड़ लगभग 6 किलोमीटर तक नेपाल सीमा तक गश्त का संचालन किया गया. एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि रात्रि से अत्यधिक बर्फबारी होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान सुबह -19 ,दिन में - 15 और रात्रि - 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. जिससे ठंड भी काफी हो रही है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NDTV India /  🏆 6. in İN

WEATHER SNOWFALL COLD WAVE HIMACHAL PRADESH BORDER SECURITY

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हिमपात से ठंड बढ़, लोगों में मुश्किलेंहिमपात से ठंड बढ़, लोगों में मुश्किलेंपहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण फरमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में ठंड का असर बढ़ गया है।
और पढो »

उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
और पढो »

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
और पढो »

उत्तराखंड में बर्फबारी, ठंड बढ़ गईउत्तराखंड में बर्फबारी, ठंड बढ़ गईउत्तराखंड में सीजन की दूसरी बर्फबारी से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है।
और पढो »

उच्च हिमालय में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में मायूसीउच्च हिमालय में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में मायूसीदिसंबर महीने में उच्च हिमालय में बर्फबारी हुई है। व्यास घाटी और मुनस्यारी की जोहार घाटी में हिमपात से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
और पढो »

उत्तर भारत में ठंड चरम पर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारीउत्तर भारत में ठंड चरम पर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारीदेश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड चरम पर है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 15:37:54