गुंड में बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने अपनी मस्जिद में आश्रय दिया।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग पर गुंड में स्थानीय लोगों ने भारी बर्फबारी के कारण फंसे यात्रियों के एक ग्रुप को आश्रय देने के लिए एक मस्जिद के दरवाजे खोल दिए। पंजाब के एक दर्जन पर्यटक शुक्रवार को सोनमर्ग क्षेत्र से लौटते समय बर्फबारी में फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि उनके वाहन बर्फ में फंस गए और आस-पास कोई होटल नहीं था और पर्यटक ों को ठहराने के लिए स्थानीय घर भी छोटे थे। इसलिए गुंड निवासियों ने जामिया मस्जिद के दरवाजे खोल दिए जिससे पर्यटक ों को रात के लिए वहां रुकने की अनुमति मिल
गई। पर्यटकों ने स्थानीय लोगों का व्यक्त किया आभार स्थानीय निवासी बशीर अहमद के अनुसार सबसे अच्छा संभव समाधान यही था क्योंकि मस्जिद में हमाम है जो रात भर गर्म रहता है। मस्जिद के अंदर रात बिताने वाले पर्यटकों का एक वीडियो वायरल हो गया है। पर्यटकों ने मदद के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम बर्फ में फंस गए थे और आप हमें बचाने आए। हम आप सभी के बेहद आभारी हैं। एक अन्य पर्यटक ने कहा कि शहर पर स्थानीय लोगों ने उनका बहुत ही आदर सत्कार किया। यहां हर कोई अच्छा है और यहां आना सुरक्षित है। कृपया धरती के इस स्वर्ग में आइए। मीरवाइज ने की सराहना हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक ने इस कदम की सराहना की और कहा कि भारी बर्फबारी के बीच फंसे पर्यटकों के लिए कश्मीरियों को अपनी मस्जिदें और घर खोलते देखना सुखद है। बर्फबारी के कारण फंसे हैं कई पर्यटक भारी बर्फबारी के कारण कई पर्यटक श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग और दूधपथरी जैसे पर्यटन स्थलों पर फंस गए। हालांकि फंसे हुए सभी पर्यटक शिकायत नहीं कर रहे थे। पुलिस और नागरिक प्रशासन ने फंसे हुए पर्यटकों तक पहुंचना शुरू कर दिया है। उन्हें गर्म पानी और गर्म रखने के लिए अन्य आवश्यकताएं प्रदान की हैं। यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से आफत, मुगल रोड सहित श्रीनगर-लद्दाख हाइवे बंद; जाम में फंसे टूरिस्ट बर्फबारी से महिला पर्यटक की हुई मौत जम्मू-श्रीनगर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां एक ओर पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश में हाइवे जाम हो गए हैं। बर्फ के कारण श्रीनगर-लद्दाख हाइवे और मुगल रोड बंद है। इस कारण यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़कों पर वाहनों की लं
आपदा बर्फबारी पर्यटक गुंड मस्जिद स्थानीय
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तराखंड मौसम आज: चमोली से उत्तरकाशी तक बर्फबारी का अद्भुत नजारा, बढ़ेंगे पर्यटकउत्तराखंड में चमोली से उत्तरकाशी तक बर्फबारी देखने को मिल रही है। यह नजारा पर्यटकों के लिए आकर्षक है और बर्फबारी के कारण पर्यटन में वृद्धि होने की उम्मीद है।
और पढो »
बर्फबारी में कश्मीर में फंसे सैलानियों को स्थानीय लोगों ने दिया आश्रयकश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण सैलानी फंसे हैं. स्थानीय कश्मीरियों ने फंसे सैलानियों को अपने घरों और मस्जिदों में शरण दी है.
और पढो »
हिमाचल में तीन महीने बाद बर्फबारी, बागवानी क्षेत्रों को राहतहिमाचल प्रदेश में करीब तीन महीने के सूखे के बाद बागवानी इलाकों को बड़ी राहत मिली है। तीन महीने बाद हुई बर्फबारी से बागवानी क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है।
और पढो »
हिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंद, बिजली ठप, हजारों फंसेहिमाचल प्रदेश में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी ने लोगों और पर्यटकों को परेशानी में डाल दिया है।
और पढो »
उत्तराखंड में बर्फबारी, पर्यटकों की संख्या बढ़तीउत्तराखंड में 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
और पढो »
हिमाचल में बर्फबारी : पर्यटकों के लिए सुरक्षा निर्देश जारीहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। पर्यटकों के सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं।
और पढो »