बिरयानी फिर से जनता की पसंदीदा, 8.3 करोड़ ऑर्डर लगे

FOOD समाचार

बिरयानी फिर से जनता की पसंदीदा, 8.3 करोड़ ऑर्डर लगे
FOOD TRENDSBIRYANIDOSA
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

लगातार नौवें साल बिरयानी भारतीयों की सबसे पसंद डिश रही है। स्विगी की फूड ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी से नवंबर तक 8.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गई है।

लगातार नौवें साल भारतीयों की पहली पसंद बिरयानी रही। इस साल एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 8.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गई। यानी लोगों ने हर मिनट 158 और हर सेकंड दो बिरयानी ऑर्डर किए। इसके बाद डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। स्विगी की 'फूड ट्रेंड रिपोर्ट' के मुताबिक, बिरयानी लगातार नौवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला खाद्य पदार्थ रहा। इसमें चिकन बिरयानी 4.

9 ऑर्डर के साथ सर्वाधिक पसंद किया जाने वाली श्रेणी रही। दक्षिण भारत में हैदराबाद के लोगों ने सबसे ज्यादा 97 लाख चिकन बिरयानी ऑर्डर किए। बंगलूरू 77 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और चेन्नई 46 लाख के साथ तीसरे स्थान पर रहा। चिकन बर्गर के बाद बिरयानी देर रात खाई जाने वाली दूसरी सबसे पसंदीदा डिश रही। देर रात 12 से 2 बजे के बीच चिकन बर्गर के 18.4 लाख ऑर्डर हुए। मसाला डोसा खाने में बंगलूरू ने इस साल भी अपना दबदबा कायम रखा है। वहां के लोगों ने एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 25 लाख डोसा ऑर्डर किए। दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में छोले, आलू पराठा और कचौरी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई। बंगलूरू के ग्राहक ने खाया सबसे महंगा 49,900 रुपये का पास्ता बंगलूरू के एक ग्राहक ने इस साल पास्ता पर 49,900 रुपये खर्च किए। उसने लगभग 55 अल्फ्रेडो, 40 मैक एंड चीज और 30 स्पेगेटी प्लेट्स ऑर्डर कीं। डिनर के ऑर्डर लंच से 29% ज्यादा कुल 21.5 करोड़ रहे। लंच पर भारी पड़ा डिनर स्विगी के मंच पर इस साल डिनर के लिए 21.5 करोड़ ऑर्डर किए गए, जो लंच की तुलना में करीब 29 फीसदी अधिक है। स्नैक्स में चिकन रोल पसंदीदा चिकन रोल 24.8 लाख ऑर्डर के साथ सबसे पसंदीदा स्नैक्स रहा। चिकन मोमोज 16.3 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और पोटैटो फ्राइज 13 लाख ऑर्डर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। डिलीवरी के लिए 1.96 अरब किमी की यात्रा रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स ने कुल 1.96 अरब किलोमीटर की यात्रा तय की। यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5.33 लाख बार जाने के बराबर है। मुंबई के कपिल कुमार पांडे ने 10,703 ऑर्डर डिलीवर किए, जो सबसे ज्यादा है। कोयंबटूर की कलीश्वरी एम 6,658 ऑर्डर डिलीवर कर महिला पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

FOOD TRENDS BIRYANI DOSA SWIGGY FOOD DELIVERY

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बिरयानी फिर से भारतीयों की पसंदीदा, 8.3 करोड़ ऑर्डरबिरयानी फिर से भारतीयों की पसंदीदा, 8.3 करोड़ ऑर्डरस्विगी की 'फूड ट्रेंड रिपोर्ट' के अनुसार, लगातार नौवें साल बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही है।
और पढो »

बिरयानी 9वें साल भी सबसे पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थबिरयानी 9वें साल भी सबसे पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थस्विगी की 'फूड ट्रेंड रिपोर्ट' के अनुसार, इस साल भारतीयों ने 8.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर किए। चिकन बिरयानी सबसे पसंदीदा रही, जिसके लिए हैदराबाद ने सबसे अधिक आर्डर दिए।
और पढो »

स्विगी की रिपोर्ट: बिरयानी फिर से सबसे ज़्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिशस्विगी की रिपोर्ट: बिरयानी फिर से सबसे ज़्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिशस्विगी ने अपनी नौवीं सालाना फूड ट्रेंड रिपोर्ट 'हाउ इंडिया स्विगीड' जारी की है जिसमें बताया गया है कि 2024 में भारत में खाने-पीने के क्या ट्रेंड रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, बिरयानी लगातार नौवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही है।
और पढो »

बिना मसाले के, सिंपल दिखने वाली बिरयानीबिना मसाले के, सिंपल दिखने वाली बिरयानीमसाले के बिना बनी यह बिरयानी, सिंपल दिखने के बावजूद अपने स्वाद से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। लोग दूर-दूर से इस बिरयानी का स्वाद लेने आते हैं।
और पढो »

KKR नहीं थी शाहरुख खान की पहली चॉइस, इस बिजनेसमैन की IPL टीम से था किंग खान को लगावKKR नहीं थी शाहरुख खान की पहली चॉइस, इस बिजनेसमैन की IPL टीम से था किंग खान को लगावमनोरंजन | बॉलीवुड: Shahrukh Khan IPL Team KKR: केकेआर फैंस की सबसे पसंदीदा टीम में से एक है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये टीम किंग खान की पहली पसंद नहीं थी.
और पढो »

2024 में प्रवासियों के सबसे पसंदीदा देश – DW2024 में प्रवासियों के सबसे पसंदीदा देश – DWदुनियाभर के प्रवासियों की सबसे बड़ी संस्था इंटरनेशंस की सालाना रिपोर्ट बताती है कि 2024 में काम करने और बसने के लिए प्रवासियों के 10 सबसे पसंदीदा देश कौन से हैं.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 03:37:01