बिलासपुर में शीतलहर का प्रकोप, दिन में भी ठंड से राहत नहीं

मौसम समाचार

बिलासपुर में शीतलहर का प्रकोप, दिन में भी ठंड से राहत नहीं
शीतलहरबिलासपुरपश्चिमी विक्षोभ
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। रात में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है और दोपहर की धूप से भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ के कारण आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा भी संभावित है।

शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, दोपहर में धूप से भी राहत नहीं, आज आसमान में छाए रहेंगे बादल बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। शीतलहर के असर से रात में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, दिन में दोपहर की धूप से भी ठंड महसूस हो रही है।इधर, मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के कारण आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा भी संभावित है। बिलासपुर में बारिश की संभावना कम है। पड़ोसी

जिले पेंड्रा-गौरेला-मरवाही में शीतलहर चल रही है। इसका असर बिलासपुर में भी देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। जिस कारण इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री रहा। लेकिन, फिर भी बुधवार को ठंड में कमी नहीं आई। बुधवार दोपहर कम ठंड महसूस हुई। लेकिन, शाम होते ही कंपकंपी छाने लगी और फिर रात में ठंड कंपकंपाने लगी।मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। साथ ही एक चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। जिसके उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश की ओर आने की संभावना है। इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी की मात्रा भी बढ़ सकती है। इससे अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के संकेत हैं।मौसम विभाग के अनुसार, 19-20 दिसंबर को बस्तर संभाग और उससे लगे जिले रायपुर संभाग के जिले, ओडिशा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले (सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा और उससे लगे सरगुजा संभाग के जिलों में) हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 21 दिसंबर को रायगढ़ और उससे लगे जिलों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। बिलासपुर शहर में बादल छाए रहेंगे।रायपुर, बिलासपुर, बस्तर संभाग के जिले आज भीगेंगेयूपी के 28 जिलों में कोहरा, ताजमहल छिपाबिलासपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरीमेरठ में AQI 295.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

शीतलहर बिलासपुर पश्चिमी विक्षोभ मौसम ठंड वर्षा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
और पढो »

कश्मीर और हिमाचल में शीतलहर, ओडिशा और झारखंड में भी ठंड का प्रकोपकश्मीर और हिमाचल में शीतलहर, ओडिशा और झारखंड में भी ठंड का प्रकोपकश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर है। कई हिस्सों में तापमान माइनस 5 डिग्री तक गिर गया है। गुलमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक आनंदित हैं। हिमाचल के कुछ जिलों में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा और झारखंड में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। राजस्थान के कई क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट रही है। कश्मीर में पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
और पढो »

हरियाणा में शीतलहर का कहर, 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारीहरियाणा में शीतलहर का कहर, 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारीहरियाणा पंजाब दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिसार में तापमान 0.
और पढो »

Weather News: हरियाणा में शुरू हुआ ठंड का प्रकोप, हिसार में लगातार गिर रहा है पारा; जानें लेटेस्ट अपडेटहरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। हिसार का बालसमंद क्षेत्र जम्मू और राजस्थान के चुरू से भी ठंडा रहा। मंगलवार को बालसमंद का तापमान 8.
और पढो »

सर्दियों में बनाएं पुलाव, स्वाद के साथ सेहत भीसर्दियों में बनाएं पुलाव, स्वाद के साथ सेहत भीगर्मागर्म पुलाव रेसिपी के आइडियाज ठंड की सर्द रातों का परफेक्ट डिनर ऑप्शन इसलिए भी है, कि ठंड में ज्यादा देर तक किचन में टिक कर कुछ बनाने का मन नहीं करता।
और पढो »

आज शीतलहर की संभावना...दिन में भी बढ़ी ठंड: बिलासपुर में एक डिग्री चढ़ा रात का पारा, अधिकतम तापमान में आई गिर...आज शीतलहर की संभावना...दिन में भी बढ़ी ठंड: बिलासपुर में एक डिग्री चढ़ा रात का पारा, अधिकतम तापमान में आई गिर...Cold increased even during the day in Bilaspur न्यायधानी बिलासपुर में अब रात के साथ ही दिन भी ठंड सताने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री चढ़ा, जिसके बाद भी ठंड की ठिठुरन कम नहीं हुई। वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से दोपहर में भी ठंड महसूस होने लगीन्यायधानी बिलासपुर में अब रात के साथ ही दिन भी ठंड सताने लगी...
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 11:52:50