बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने पटना कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

राजनीति समाचार

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने पटना कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
अनंत सिंहमोकामागोलीबारी
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 182 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 100%
  • Publisher: 51%

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना में हुई गोलीबारी मामला में पटना के बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

पटना : बिहार के बड़े बाहुबली नेताओं में एक और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को पटना की बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया है। यह मामला सोनू-मोनू गिरोह से जुड़ी गोलीबारी की घटना से संबंधित है। अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी रखते हैं, जहां से वर्तमान में उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक हैं। हालांकि इस घटना के बाद कयासों का बाजार गर्म है। मुंगेर सांसद ललन सिंह के बयान के बाद कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनंत सिंह

को 'बाय-बाय' भी कह सकते हैं।\क्या है पूरा मामलादरअसल, 22 जनवरी की शाम पटना के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस ने इस मामले में कई FIR दर्ज की और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई। इस घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।\बता दें कि अनंत सिंह का मोकामा क्षेत्र में काफी प्रभाव है। उनके परिवार का इस सीट पर लंबे समय से दबदबा रहा है। उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी वर्तमान में मोकामा से विधायक हैं। अनंत सिंह इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इसी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। फिलहाल वे पटना के बेऊर जेल में बंद हैं\sोनू-मौनू ईंट भट्टा कारोबारीवहीं, सोनू-मोनू दो भाई हैं, जिनका ईंट भट्ठा और मिट्टी का कारोबार है। उनके पिता प्रमोद सिंह वकील हैं और मां उर्मिला सिन्हा स्थानीय मुखिया हैं। सोनू-मोनू पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच पहले भी विवाद हो चुके हैं। गोलीबारी के बाद तो सोनू ने यहां तक कह दिया कि 68 की उम्र में 34 वाले से लड़ रहे हैं। वहीं, सूरजभान सिंह और पप्पू यादव ने कहा था कि इस उम्र में अनंत सिंह को ये सब करना शोभा नहीं देता है।\क्यों हुई गोलीबारीबताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना की शुरुआत एक पैसों के विवाद से हुई। सोनू-मोनू का मुकेश कुमार सिंह नाम के व्यक्ति से 60 लाख रुपये का विवाद था। मुकेश सिंह सोनू-मोनू के ईंट भट्टे में मुंशी का काम करते थे। मुकेश सिंह ने अपनी फरियाद अनंत सिंह से की। अनंत सिंह पहले मुकेश सिंह के घर गए और फिर सोनू-मोनू से बात करने के लिए उनके पास गए। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच गोलीबारी हो गई।\मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि सोनू मोनू हम पर 60 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हैं। उन लोगों ने मेरे घर पर ताला लगा दिया था तो हम लोग थाने गए, लेकिन वहां किसी ने नहीं सुनी तो हम लोग अपनी फरियाद लेकर विधायक जी (अनंत सिंह) के पास गए। विधायक जी पहले हमारे घर (हेमजा गांव) आए और ताला खोले। बाद में वो सोनू-मोनू से मिलने नौरंगा गए। उन्होंने अपने आदमी को सोनू-मोनू को बुलाने भेजा। इसी दौरान सोनू-मोनू फायरिंग करने लगे।\वहीं सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह का कहना है कि अनंत सिंह के लोगों ने पहले गोली चलाई। उनका कहना है कि चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की मदद नहीं करने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। क्या कह रहे पुलिस अधिकारीबाढ़ के ASP राकेश कुमार के अनुसार, इस गोलीबारी में 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई। हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि 60 से 70 राउंड गोलियां चलीं। दावा किया जा रहा है कि 24 जनवरी की सुबह फिर से गोलीबारी हुई। मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि सुबह पांच बजे सोनू और उसके समर्थकों ने उनके घर पर अंधाधुंध गोलीबारी की। हालांकि, पटना के ग्रामीण SP ने इस दावे को संदेहास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती में इस तरह की घटना होना संदेह पैदा करता है।\गोलीबारी मामले में 4 एफआईआरबता दें कि 22 जनवरी को गोलीबारी के मामले में चार एफआईआर दर्ज हुई हैं। एक अनंत सिंह की तरफ से, दूसरी मुकेश सिंह की तरफ से, तीसरी पचमहला थाना और चौथी सोनू-मोनू की मां उर्मिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में सोनू के साथ-साथ अनंत सिंह गुट की तरफ से रोशन की गिरफ्तारी हुई है।\बिहार की सियासत तेजइस घटना के बाद से ही बिहार की राजनीति में भी हलचल मच गई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने अनंत सिंह को टिकट देने के लिए तेजस्वी यादव पर ही सवाल उठाया है। दोनों नेताओं की बयानबाजी के बाद मोकामा की राजनीति में नए समीकरण बना दिए हैं।\वहीं, इस घटना के बाद सोनू-मोनू और अनंत सिंह, दोनों ने मीडिया के सामने आकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इस घटना ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस घटना का असर अनंत सिंह के राजनीतिक भविष्य पर भी पड़ सकता है। संभव है कि नीतीश कुमार की पार्टी अनंत सिंह को टिकट ही न दे। शायद ललन सिंह ने 'तेजस्वी के टिकट' पर सवाल उठाकर इशारा कर दिया है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

अनंत सिंह मोकामा गोलीबारी पटना बेऊर जेल राजनीति बिहार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कियाअनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कियाबिहार के मोकामा में बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले उनके घर पर हमला हुआ था।
और पढो »

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह ने जेल में किया आत्मसमर्पणबिहार के बाहुबली अनंत सिंह ने जेल में किया आत्मसमर्पणबिहार के बाहुबली अपराधी अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बुधवार को मोकामा के एक गांव में हुई गोलीबारी की घटना में दर्ज हुई एफआईआर के बाद आत्मसमर्पण किया है. अनंत सिंह पर धमकी देने से लेकर चोरी, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने तक के आरोप लगे हैं.
और पढो »

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने किया हमलाबिहार के बाहुबली अनंत सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने किया हमलाबिहार के बाहुबली अनंत सिंह पर मोकामा में सोनू-मोनू गैंग ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि हमले में 100 राउंड तक फायरिंग हुई। हालांकि अनंत सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच कर रही है। गांव में तनाव का माहौल है।
और पढो »

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर जानलेवा हमलाबिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर जानलेवा हमलापटना जिले के नौरंगा गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस के अनुसार, गांव वालों का कहना है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने ही गोली चलाई जबकि अनंत सिंह समर्थकों का दावा है कि उन पर सोनू-मोनू गैंग ने हमला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढो »

सुशील मोदी की स्मृति में कंबल वितरणसुशील मोदी की स्मृति में कंबल वितरणपटना के के मालसलामी इलाके में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। यह आयोजन पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी की याद में किया गया।
और पढो »

BPSC विरोध प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों का हंगामाBPSC विरोध प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों का हंगामाबिहार में पप्पू यादव के समर्थकों ने BPSC विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा किया और दुकानों को जबरन बंद कराया। पटना पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:36:19