बिहार की दो हस्तियों को गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार

राजनीति समाचार

बिहार की दो हस्तियों को गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कारगणतंत्र दिवसशारदा सिन्हा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 53%

बिहार की दो महान हस्तियों को इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

बिहार की दो महान हस्तियों को इस साल गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों की घोषणा की है। इसमें प्रदेश की लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। सुपाैल जिले के हुलास गांव में एक अक्टूबर 1952 को जन्मी शारदा सिन्हा लोक गीतों की पर्याय थीं। छठ गीतों से लेकर फिल्मों में अपनी आवाज से लोकप्रिय रहीं शारदा सिन्हा को संगीत में उनके योगदान के लिए 1991

में पद्मश्री सम्मान व 2018 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। छठ गीतों से बालीवुड तक अपनी आवाज से लोगों के दिल में बसने वाली शारदा सिन्हा ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया में कहे तो सजाना... काफी लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा गैंग्स आफ वासेपुर पार्ट टू में चार फुटिया छाेकरे.. जैसे फिल्मों में अपनी आवाज दी थीं। शारदा सिन्हा पारंपरिक गायिकी के साथ आधुनिकता को भी अपनाया था। उन्होंने अपनी गायिकी से भोजपुरी, मैथिली व मगही लोक संगीत को न सिर्फ बिहार और उत्तरप्रदेश बल्कि पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी। 1979 में उनकी नियुक्ति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बतौर संगीत शिक्षिका के तौर पर हुई थी । वह समस्तीपुर स्थित महिला महाविद्यालय से 2017 में सेवानिवृत्त हुई थीं। शारदा सिन्हा के पति बृजकिशोर सिन्हा का निधन 22 सितंबर 2024 को पटना में हुआ था। वे शिक्षा विभाग में क्षेत्रीय उप निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा भी पांच नवंबर 2024 को दुनिया से अलविदा हो गई थीं। उनका निधन दिल्ली के एम्स हास्पिटल में हुआ था। वे छठ गीत के अलावा विवाह व संस्कार गीत समेत लोक गीतों से जानी जाती थीं। वहीं, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनका जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ। वे बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे। इस वर्ष 13 मई को उनका कैंसर के कारण निधन हो गया। सुशील मोदी वर्ष 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री और साथ ही बिहार के वित्त मंत्री भी रहे। प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं सुशील मोदी सुशील कुमार मोदी वर्ष 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव चुने गए। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे। सुशील मोदी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। सुशील मोदी वर्ष 1990, 1995 व 2000 में पटना सेंट्रल अब पटना के कुम्हरार विधानसभा से विधायक भी बने। वर्ष 2004 में वे भागलपुर से सांसद चुने गए। सुशील मोदी अपने जीवन काल में लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधान सभा व विधान परिषद के सदस्य रहे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस शारदा सिन्हा सुशील कुमार मोदी बिहार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार की घोषणागणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार की घोषणाकेन्द्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 की लिस्ट जारी की. इसमें मनोरंजन की दुनिया से कई दिग्गज सितारे शामिल रहे. दिवंगत एक्ट्रेस शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण तो दिवंगत सिंगर पंकज उधास को पद्म भूषण सम्मान दिया गया.
और पढो »

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से पूर्व पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कीभारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से पूर्व पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कीभारतीय सरकार ने गणतंत्र दिवस पूर्व पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा की है. पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के तहत 139 लोगों को सम्मानित किया गया है.
और पढो »

राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कार घोषित किएराष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कार घोषित किएराष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की है। इस वर्ष कुल 139 लोगों को यह सम्मान प्राप्त होगा। इनमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। बिहार के सात हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »

पद्म श्री अवॉर्ड 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐलानपद्म श्री अवॉर्ड 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐलानकेंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म श्री अवॉर्ड-2025 के प्राप्तकर्ताओं के नामों का ऐलान कर दिया है. इनमें आम से लेकर खास लोग शामिल हैं. नागालैंड के एल हैंगथिंग, कुवैत की शेखा ए जे अल सबाह और पुडुचेरी के पी दत्चनमूर्ति को पद्म श्री अवॉर्ड मिला है.
और पढो »

पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले साहित्यकार संतराम देशवाल कौन? खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने भी मारी बाजीपद्मश्री पुरस्कार पाने वाले साहित्यकार संतराम देशवाल कौन? खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने भी मारी बाजीSonipat News हरियाणा के साहित्यकार संतराम देशवाल और खिलाड़ी हरविंदर सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की है जिसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किन्हें कौन से पुरस्कार के लिए चयन किया गया...
और पढो »

हिसार में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफलहिसार में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफलहिसार में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने को लेकर शनिवार को डाबड़ा रूट पर ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहा। रविवार को गणतंत्र दिवस पर बसों का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 15:32:34