बिहार के सरकारी स्कूलों में बदलाव: मध्याह्न भोजन का नया मेनू, खेल मैदानों का विकास

शिक्षा समाचार

बिहार के सरकारी स्कूलों में बदलाव: मध्याह्न भोजन का नया मेनू, खेल मैदानों का विकास
बिहारसरकारी स्कूलमध्याह्न भोजन
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 53%

बिहार सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के मेनू में बदलाव किया है। अब बच्चों को सप्ताह में तीन दिन खिचड़ी मिलेगी। इसके अलावा, पुलाव की जगह चावल और चने का छोला दिया जाएगा। पटना जिले में खेल मैदानों का विकास भी शुरू किया जाएगा ताकि सरकारी स्कूलों से प्रतिभावान खिलाड़ी निकल सकें।

बिहार के सभी सरकारी स्कूल ों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय में बनने वाले मध्याह्न भोजन में बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। मीनू में बदलाव होते रहता है। बताया गया कि शनिवार यानी 15 फरवरी से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का मीनू बदल जाएगा। बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। सोमवार लेकर शनिवार तक मेनू में बदलाव शिक्षा विभाग द्वारा इससे संबंधित आदेश विद्यालयों भेजा गया है। अब बच्चों को सप्ताह में दो दिन की बजाय तीन दिन

खिचड़ी मिलेगी। पहले शनिवार और बुधवार को खिचड़ी दी जाती थी। इसके अलावे शुक्रवार को पुलाव की जगह चावल और चने का छोला दिया जाएगा। बच्चों को मनपसंद भोजन दिए जाने का मीनू तैयार किया गया है। चावल और चने का छोला दिया जाएगा विभागीय पत्र के अनुसार पहले शुक्रवार को पुलाव और काबली चना का छोले दिए जाते थे। अब चावल और चने का छोला दिया जाएगा। पुलाव को मीनू से हटा दिया गया है। इसी तरह मंगलवार को जीरा चावल नहीं दिया जाएगा। इसकी जगह चावल के साथ आलू-सोयाबीन की सब्जी दी जाएगी। सोमवार और गुरुवार को तड़का दाल और चावल मिलेगा परंतु ताड़का में हरी सब्जी मिला होना जरूरी है। मध्य विद्यालय महथू के प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि मीनू मिल गया है। आज से बदलाव किया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान के साथ बेहतर मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। पटना के सरकारी स्कूलों में खेल के मैदान का होगा विकास पटना जिले के सरकारी स्कूलों से भी प्रतिभावान खिलाड़ी निकले इसके लिए खेल मैदान को ठीक करने की तैयारी चल रही है। जिले में बहुत सारे स्कूलों में खेल मैदान तो हैं, लेकिन देख-रेख नहीं होने के कारण मैदान में कूड़ा-कचरा का अंबार लगता रहता है या इसका उपयोग स्थानीय लोग करते हैं। जिला शिक्षा कार्यालय ने जिले में 29 स्कूलों को चिह्नित किया है जिसको खेलने लायक बनाया जाएगा। स्कूलों में अभी परीक्षा केंद्र होने के कारण खेल मैदान विकसित करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। खेल मैदान को विकसित करने का काम मार्च से शुरू किया जाएगा। इंडोर गेम को दिया जाएगा बढ़ावा राजधानी में स्थित कुछ स्कूलों को छोड़ दें तो क्रिकेट खेलने के लायक मैदान बहुत कम है। इसको देखते हुए विभाग ने इंडोर गेम को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इस स्तर पर बच्चों का चयन भी किया जा रहा है। इंडोर गेम में फुटबाल, बालीबाल, दौड़, साइकिलिंग, कबड्डी जैसे खेल शामिल किए गए हैं।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

बिहार सरकारी स्कूल मध्याह्न भोजन खेल मैदान विकास शिक्षा विभाग

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बच्चें की मांग से खिलखिला उठेगा आंगनवाड़ी मेन्यूबच्चें की मांग से खिलखिला उठेगा आंगनवाड़ी मेन्यूएक केरल के आंगनवाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के मेनू में बदलाव की मांग एक बच्चे ने की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
और पढो »

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू, 1.90 लाख आवेदनों की होगी जांचBihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू, 1.90 लाख आवेदनों की होगी जांचबिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1.
और पढो »

तमिलनाडु में दस छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तारतमिलनाडु में दस छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तारतमिलनाडु में दस छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार
और पढो »

बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों का निर्माण तेजी से होगाबिहार में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों का निर्माण तेजी से होगामुजफ्फरपुर: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के सभी पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा।
और पढो »

तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास के लिए ब्लू प्रिंट प्रस्तुत किया, कहा - अब नहीं तो कबतेजस्वी यादव ने बिहार के विकास के लिए ब्लू प्रिंट प्रस्तुत किया, कहा - अब नहीं तो कबबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के विकास के लिए तैयार ब्लू प्रिंट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार देने, किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया और 4.50 लाख नियुक्त शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो आधार तैयार किया है, वह अमिट है। उन्होंने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय है बिहार में नए विकास के बीज बोने का, जिससे राज्य में समृद्धि और खुशहाली आएगी।
और पढो »

हांगकांग में आबादी में गिरावट का खतरा, स्कूल बंद होने की आशंकाहांगकांग में आबादी में गिरावट का खतरा, स्कूल बंद होने की आशंकादुनिया का सबसे अमीर इलाकों में से एक हांगकांग भी आबादी में गिरावट का शिकार है। जन्म दर में लगातार गिरावट के कारण कई किंडरगार्टन स्कूलों को बंद करने की आशंका है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 11:32:10