बिहार में आसमान से पत्थर गिरने और भूकंप के झटकों से खलबली

भारतीय समाचार समाचार

बिहार में आसमान से पत्थर गिरने और भूकंप के झटकों से खलबली
भूकंपपत्थरकटिहार
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 63%

बिहार के कटिहार में एक पत्थर का टुकड़ा गिरने और उसके बाद बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटकों से लोगों में भय व्याप्त है। घटनाओं के बीच लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

बिहार के कटिहार जिले में रविवार की देर रात आसमान से एक पत्थर का टुकड़ा गिरा। इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही थी। स्थानीय लोग कह रहे थे कि उलका पिंड गिरा है। वहीं, इस बीच 7 जनवरी, 2025 मंगलवार की सुबह-सुबह बिहार के कई हिस्सों में भूकंप आ गया। भूकंप आने से लोग डर गए। आसमान से पत्थर गिरने के तीसरे दिन ही प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस होने से लोग कई तरह की चर्चाएं करने लगे हैं। कटिहार में आसमान से गिरे पत्थर के टुकड़े और बिहार के कई हिस्सों में आए भूकंप की घटना को जोड़ रहे हैं। इसकी वजह भी

बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो पत्थर आसमान से गिरा है, वह सादे रंग एक छोटा टुकड़ा (25 ग्राम के करीब) पत्थर का टुकड़ा है। इससे धुआं उठ रहता है। पानी की कटोरी में लाल हो जाता है और कपड़े पर रखो तो आग पकड़ लेता है! कटिहार जिले के मनिहारी नगर के वार्ड दस स्थित बासु सिंह के घर पर आसमान से पत्थर का टुकड़ा रविवार की देर रात 10 बजे के करीब गिरा था। हर कोई उलका पिंड कहकर इसकी चर्चा कर रहा है। हालांकि, इसके कोई ठोस प्रमाण किसी के पास नहीं है। बावजूद दिनभर उलका पिंड गिरने की चर्चा इलाके में होती रही। बिहार में 7 जनवरी, 2025 दिन मंगलवार की सुबह-सुबह लोग उस वक्त कांप उठे, जब उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए। बिहार की राजधानी पटना, सुपौल, मधुबनी और अरिया से लेकर मुजफ्फरपुर तक कई जिलों में धरती हिल गई। सुबह-सुबह झटके लगने से लोग अचानक नींद से जग गए। कई जगहों पर तो लोग डर के मारे अपने घरों के बाहर भी आए। फिलहाल, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, ZEE Bihar Jharkhand इन दोनों घटना के आपस में संबंध होने की पुष्टि नहीं करता ह

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

भूकंप पत्थर कटिहार बिहार उलकापिंड

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भूकंप ने लखनऊ और बिहार में दहशत फैलाईभूकंप ने लखनऊ और बिहार में दहशत फैलाईमंगलवार सुबह नेपाल के केंद्र से निकलने वाले भूकंप ने लखनऊ और बिहार में तेज झटकों से दहशत फैलाई।
और पढो »

तिब्बत और नेपाल में भूकंप का झटकातिब्बत और नेपाल में भूकंप का झटकातिब्बत और नेपाल में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोनों देशों की सीमा से लगे इलाकों में सुबह छह बजकर ३५ मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता ७.१ मापी गई। भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए। इसकी जद में सबसे ज्यादा बिहार आया। इसके अलावा असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। यूएसजीएस भूकंप के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोबुचे से ९३ किमी उत्तर पूर्व में था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
और पढो »

दक्षिण अफगानिस्तान में वाहन के खाई में गिरने से छह की मौतदक्षिण अफगानिस्तान में वाहन के खाई में गिरने से छह की मौतदक्षिण अफगानिस्तान में वाहन के खाई में गिरने से छह की मौत
और पढो »

बठिंडा बस हादसा: 5 की मौत, 15 घायलबठिंडा बस हादसा: 5 की मौत, 15 घायलपंजाब के बठिंडा में एक बस नाले में गिरने से बड़ा हादसा हुआ।
और पढो »

नोएडा में अचानक बारिश, ठंड बढ़, बिजली आपूर्ति प्रभावितनोएडा में अचानक बारिश, ठंड बढ़, बिजली आपूर्ति प्रभावितनोएडा में शुक्रवार को अचानक बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। बारिश से जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
और पढो »

लोहे की शीट से 50 से ज्यादा गाड़ियों के टायर पंचर, मुंबई-नागपुर हाईवे पर यातायात खराबलोहे की शीट से 50 से ज्यादा गाड़ियों के टायर पंचर, मुंबई-नागपुर हाईवे पर यातायात खराबमुंबई-नागपुर हाईवे पर एक लोहे की शीट गिरने से 50 से अधिक गाड़ियों के टायर पंचर हो गए, जिससे यातायात में भारी व्यवधान और यात्रियों को परेशानी हुई.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 01:18:59