बिहार में मकर संक्रांति पर राजनीतिक गरमाहट, लालू यादव को पारस ने दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण दिया

राजनीति समाचार

बिहार में मकर संक्रांति पर राजनीतिक गरमाहट, लालू यादव को पारस ने दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण दिया
बिहारमकर संक्रांतिलालू यादव
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

बिहार में मकर संक्रांति के साथ ही राजनीति भी गरमा गरम हो गई है। लालू यादव से मिलने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस की मुलाकात के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। पारस ने लालू यादव को मकर संक्रांति का दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया है।

पटना में मकर संक्रांति के साथ ही बिहार की राजनीति भी गरमा गरम हो गई है। 14 जनवरी को पूरे दिन सबकी नजर नीतीश कुमार और चिराग पासवान पर रही, हालांकि बीच-बीच में राबड़ी आवास पर भी लोग नजर बनाए रखे। लेकिन असली खेल तो देर शाम में हुआ जब लालू यादव से मिलने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस पहुंचे। तब से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। पारस के साथ खिचड़ी मनाएंगे लालू यादव ! दरअसल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस ने मकर संक्रांति के भोज का आयोजन किया है। उन्होंने लालू यादव को इस भोज

में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह भोज 15 जनवरी को आयोजित होगा। इसके लिए उन्होंने मीडिया को भी निमंत्रण भेजा है। यह भोज पटना में कौटिल्य नगर में होगा। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) प्रमुख पशुपति पारस अपने बेटे और भतीजे प्रिंस राज के साथ लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। मकर संक्रांति के मौके पर हुई इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य लालू यादव को पारस की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण देना था। हालांकि इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। राबड़ी आवास पहुंचे पशुपति पारस मकर संक्रांति के दिन शाम को पशुपति पारस 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर लालू यादव से मिलने गए। उनके साथ पूर्व सांसद प्रिंस राज भी मौजूद थे। लालू यादव और पशुपति पारस के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात का मुख्य मकसद लालू यादव को दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण देना था। लेकिन इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। बता दें कि पशुपति पारस ने आज (15 जनवरी ) मकर संक्रांति का भोज रखा है। उन्होंने लालू यादव को इस भोज में शामिल होने का न्योता दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि लालू यादव इस भोज में शिरकत करेंगे। हालांकि मकर संक्रांति 14 जनवरी को थी, लेकिन कुछ लोग 15 जनवरी को भी इसे मना रहे हैं। इसीलिए पारस ने 15 जनवरी को यह भोज आयोजित किया है।RLJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यह दही-चूड़ा भोज चलेगा। उन्होंने सभी से इस भोज में शामिल होकर RLJP परिवार का उत्साह बढ़ाने का अनुरोध किया। इस भोज में कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह भोज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।तो सियासी खेल होगा? लालू यादव और पारस की मुलाकात के बाद से ही बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अंदरखाने से खबर है कि आने वाले चुनाव में पशुपति पारस की पार्टी आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। हालाँकि ये सब कयास है, आने वाले दिनों में ही पता चल सकता है कि आज की सियासी खिचड़ी से क्या निकलता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

बिहार मकर संक्रांति लालू यादव पशुपति पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आरजेडी चुनाव

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मकर संक्रांति पर चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में नीतीश कुमार का अकेला स्वागतमकर संक्रांति पर चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में नीतीश कुमार का अकेला स्वागतबिहार में मकर संक्रांति पर चिराग पासवान ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आमंत्रित थे। लेकिन नीतीश कुमार के कार्यालय पहुंचने पर चिराग पासवान मौजूद नहीं थे। इस घटना ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है।
और पढो »

नीतीश पर लालू का प्रस्ताव, क्या जेडी(यू) प्रमुख का जवाब होगा?नीतीश पर लालू का प्रस्ताव, क्या जेडी(यू) प्रमुख का जवाब होगा?लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक में वापस आने का प्रस्ताव दिया। नीतीश कुमार ने इस प्रस्ताव पर कुछ अलग अंदाज में जवाब दिया।
और पढो »

लालू यादव का नीतीश कुमार को ऑफर: साथ दें, काम करेंलालू यादव का नीतीश कुमार को ऑफर: साथ दें, काम करेंलालू यादव ने नीतीश कुमार को राजनीतिक सहयोग का ऑफर दिया है.
और पढो »

Bihar Politics: लालू-नीतीश के 'मिलन' का बन रहा सीन! 'दही-चूड़ा' की सियासत पर टिकी बिहार के लोगों की निगाहें...Bihar Politics: लालू-नीतीश के 'मिलन' का बन रहा सीन! 'दही-चूड़ा' की सियासत पर टिकी बिहार के लोगों की निगाहें...Bihar Politics: बिहार की सियासत में मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाले राजनीतिक दही-चूड़ा के भोज के बहाने कई बार सियासी खेल हो चुका है. एक बार फिर चुनावी साल में दही-चूड़ा भोज को लेकर सियासी निगाहें टिक गई हैं कि क्या इस बार भी दही- चूड़ा के बहाने कोई राजनीतिक उलटफेर की संभावना बन रही है.
और पढो »

Bihar Politics : दही-चूड़ा भोज में लालू और नीतीश दोनों को निमंत्रण, आखिर बिहार के ये नेता जी चाहते क्या हैं?Bihar Politics : दही-चूड़ा भोज में लालू और नीतीश दोनों को निमंत्रण, आखिर बिहार के ये नेता जी चाहते क्या हैं?Patna News Today : बिहार में मकर संक्रांति पर एक जाने माने नेता जी के आवास पर दही-चूड़ा भोज आयोजित किया जा रहा है। इसमें लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार दोनों को आमंत्रित किया जाएगा। उधर राजद की ओर से भी राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा भोज का कार्यक्रम...
और पढो »

लालू ने नीतीश को दिया दरवाजा खोलने का ऑफर, तेजस्वी ने खारिज कर दियालालू ने नीतीश को दिया दरवाजा खोलने का ऑफर, तेजस्वी ने खारिज कर दियाआरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को बिहार के सीएम पद के लिए अपना दरवाजा खोलने का ऑफर दिया है। तेजस्वी यादव ने इस ऑफर को खारिज कर दिया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 07:37:34