बिहारः चिराग की LJP में टूट के पीछे नीतीश के 'राइट हैंड' ललन का दिमाग!

इंडिया समाचार समाचार

बिहारः चिराग की LJP में टूट के पीछे नीतीश के 'राइट हैंड' ललन का दिमाग!
इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 14%
  • Publisher: 63%

बिहारः चिराग की LJP में टूट के पीछे नीतीश के 'राइट हैंड' ललन का दिमाग! सवर्णों में सकारात्मक संदेश के लिए सौंपी गई JDU की कमान

जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। ललन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राइट हैंड माना जाता है। कहा जा रहा है कि पिछले दिनों चिराग पासवान की लोजपा में हुई टूट के पीछे भी ललन सिंह का ही दिमाग था। ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर जदयू ने सवर्णों में सकारात्मक संदेश पहुंचाने की कोशिश की है। ललन सिंह जदयू के सबसे प्रमुख सवर्ण चेहरे हैं। दरअसल जीतन राम मांझी को भी हटाने में ललन सिंह की ही भूमिका थी। बिहार के राजनीतिक गलियारों में...

दिसंबर महीने में नीतीश कुमार ने सभी सियासी समीकरणों को साधते हुए आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। पिछले कुछ समय से जदयू से बिहार के सवर्ण वोटरों की नाराजगी की खबर सामने आ रही थी। सवर्णों की नाराजगी को दूर करने और उनके बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाने के मकसद से नीतीश कुमार ने अपने सबसे विश्वस्त चेहरे ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। ललन सिंह बिहार के प्रमुख राजनीतिक सवर्ण चेहरे हैं और वो भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते हैं। भूमिहार समुदाय के बीच ललन सिंह की काफी अच्छी पकड़ है।...

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Jansatta /  🏆 4. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

तोक्यो ओलिंपिक में मेडल पक्का करने के बाद लवलीना के इलाके में जश्नतोक्यो ओलिंपिक में मेडल पक्का करने के बाद लवलीना के इलाके में जश्नअसम: लवलीना बोर्गोहेन की तोक्यो ओलिंपिक में वेल्टरवेट (64-69 किलोग्राम) के क्वॉर्टर फाइनल में जीत के बाद उनके पड़ोसियों और गांव वालों ने जश्न मनाया। अपना पहला ओलिंपिक खेल रही लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने पूर्व विश्व चैंपियन चीनी ताइपे की नियेन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ तोक्यो ओलिंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का पदक पक्का कर दिया। असम की 23 वर्ष की मुक्केबाज ने 4-1 से जीत दर्ज की। अब उसका सामना मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसानेज सुरमेनेली से होगा जिसने क्वॉर्टर फाइनल में उक्रेन की अन्ना लिसेंको को मात दी।
और पढो »

सिर्फ UP में चार लाख के करीब बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार- RS में बोलीं स्मृतिसिर्फ UP में चार लाख के करीब बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार- RS में बोलीं स्मृतिस्मृति ने बताया कि आईसीडीएस-आरआरएस पोर्टल के अनुसार, 30 नवंबर 2020 तक देश में छह माह से छह साल की उम्र के, अत्यंत कुपोषित 9,27,606 बच्चों की पहचान की गई है।
और पढो »

दुनिया के 130 देशों से महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में, पड़ोसी देशों में काफी सस्तादुनिया के 130 देशों से महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में, पड़ोसी देशों में काफी सस्तादुनियाभर में पेट्रोल के दामों की तुलना करें, तो इस वक्त सबसे कम कीमत वेनेजुएला और ईरान में है, लेकिन प्रतिबंधों के चलते भारत इनसे या तो सीमित ईधन आयात करता है, या बिल्कुल नहीं करता।
और पढो »

नीतीश के पुराने साथी ललन सिंह बने जेडीयू चीफनीतीश के पुराने साथी ललन सिंह बने जेडीयू चीफपार्टी अध्यक्ष पद की रेस में ललन सिंह का मुकाबला हाल ही में अपनी पार्टी रालोसपा का जेडीयू में मर्ज कराने वाले उपेंद्र कुशवाहा से था।
और पढो »

ललन सिंह बने JDU के नए अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसलाललन सिंह बने JDU के नए अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसलाआर सी पी सिंह ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनने के बाद जद(यू) अध्यक्ष पद से हटने की पेशकश की थी. बिहार में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाते हैं.
और पढो »

भास्कर BREAKING: ललन सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुंगेर के सांसद को कमान सौंप कर नीतीश कुमार ने किया डैमेज-कंट्रोलभास्कर BREAKING: ललन सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुंगेर के सांसद को कमान सौंप कर नीतीश कुमार ने किया डैमेज-कंट्रोलजनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अब ललन सिंह होंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। आखिरकार CM नीतीश कुमार ने ललन सिंह को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर अपना कर्ज उतार ही दिया। ललन सिंह को केंद्र में मंत्री नहीं बनाए जाने का मलाल CM नीतीश कुमार को भी था, क्योंकि वह नीतीश कुमार के पुराने साथी होने के साथ साथ उनके दुख-दर्द में भी सहारा बनते थे। | MP Lalan Singh appointed new national president of Janata dal ubited in Delhi
और पढो »



Render Time: 2025-02-22 20:47:27