बिहार में सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति घोषणा होगी सार्वजनिक

राजनीति समाचार

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति घोषणा होगी सार्वजनिक
संपत्ति घोषणाकर्मचारीनिर्देश
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 53%

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति घोषणा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। अब सभी विभागों में काम करने वाले पदाधिकारी-कर्मचारियों को अपनी संपत्ति की जानकारी देनी होगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश सरकार के मंत्रियों की संपत्ति घोषणा के बाद अब सरकारी विभागों में काम करने वाले पदाधिकारी-कर्मचारियों की सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होगी। इस आदेश के दायरे में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के साथ ही अन्य तमाम सेवा के बिहार में प्रतिनियुक्त और बिहार में कार्यरत पदाधिकारी- कर्मचारी आएंगे। 31 दिसंबर तक की संपत्ति की देनी होगी जानकारी सामान्य प्रशासन के इससे जुड़े निर्देश के बाद सभी विभागों के स्तर पर इस संबंध में अपने कार्यालयों और अधीनस्थ कार्यालयों को

दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक डॉ. बी. राजेंदर के पत्र का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि तमाम पदाधिकारियों-कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2024 तक अर्जित की गई संपत्ति का पूरा विवरण सरकार को देना होगा। संपत्ति में चल-अचल दोनों प्रकार की संपत्ति का विवरण देना होगा। विभागों को जारी निर्देश में कहा गया है कि यह कार्य सुगमता से हो इसके लिए पूर्व वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी सभी विभाग और जिलों में इस कार्य के लिए कोषांग का गठन करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी को इसमें नोडल पदाधिकारी बनाया जाए। जारी निर्देश में कहा गया है कि 15 जनवरी 2025 से सूची की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में होगी। 12 फरवरी तक देनी होगी जानकारी 12 फरवरी 2024 तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से चल-अचल संपत्ति का विवरण प्राप्त करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके बाद 15 मार्च तक हस्ताक्षर और स्कैन की हुई सूची मिशन कार्यालय को भेज दी जाएगी। 31 मार्च 2025 तक इसे विभाग की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जा सके। इस कार्य को प्राथमिकता में करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।ग्रामीण सड़कों पर यातायात दबाव का आकलन कराएगी सरकार सरकार अब गांव की सड़कें टिकाऊ बनाने के लिए निर्माण संबंधित मानकों में कई संशोधन करने जा रही है। इनमें यातायात दबाव का आकलन कराने के साथ ही सड़क निर्माण की मोटाई बढ़ाने, रखरखाव से संबंधित सुविधाओं में संशोधन आदि को सम्मिलित किया गया है। 7 वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी अब पांच नहीं, सात वर्षों तक सड़कों के रखरखाव का दायित्व संबंधित सड़क बनाने वाले ठेकेदार या कंपनी की होगी। वहीं, चौड़ाई भी बढ़ेगी। ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए निर्माण की मोटाई बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में आठ से 11 इंच मोटी सड़क बनती है। ग्रामीण सड़कों को अब 17 से 19 इंच तक मोटा करने का निर्णय लिया गया है, जबकि चौड़ाई 12 से बढ़ाकर 16 फीट तक होगी। विभाग का मानना है कि शहरी सड़कों की तर्ज पर अब ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ा है। ग्रामीण इलाकों में पक्के निर्माण कार्य तेजी हो रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग ने अब सर्वे कराकर प्रमुख सड़कों की भी मोटाई व चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग ने इंजीनियरों से निर्देश दिया है कि वह ऐसी सड़कों की पहचान करें, जिन पर वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया है। साथ ही उन सड़कों की भी पहचान करने को कहा गया है, जिसका उपयोग एनएच व एसएच के जाम लगने पर विकल्प के रूप में किया जाता है। विभाग ने तय किया है इन सड़कों को और मोटा बनाया जाएगा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

संपत्ति घोषणा कर्मचारी निर्देश बिहार सरकार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

यूपी सरकार ने 2025 के लिए जारी किया सार्वजनिक अवकाशों की सूचीयूपी सरकार ने 2025 के लिए जारी किया सार्वजनिक अवकाशों की सूचीसरकारी कर्मचारियों को 2025 में 14 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे, जो शनिवार और रविवार को पड़ेंगे।
और पढो »

बिहार सरकार ने कर्मचारियों से संपत्ति का विवरण अनिवार्य कर दियाबिहार सरकार ने कर्मचारियों से संपत्ति का विवरण अनिवार्य कर दियाबिहार सरकार ने भ्रष्टाचार नियंत्रण और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से 15 फरवरी 2025 तक अपनी संपत्ति का विवरण देने का आदेश जारी किया है।
और पढो »

UP सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को नए साल पर वर्दी भत्ता बढ़ायाUP सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को नए साल पर वर्दी भत्ता बढ़ायाउत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल पर सरकारी कर्मचारियों को वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी की है.
और पढो »

यूपी के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 जनवरी तक बतानी होगी संपत्ति, वरना प्रमोशन नहींयूपी के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 जनवरी तक बतानी होगी संपत्ति, वरना प्रमोशन नहींमुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी को मानव संपदा पोर्टल पर विवरण देना अनिवार्य होगा। 11 जनवरी से विवरण भरने की शुरुआत हो जाएगी।
और पढो »

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए 2025 में तीन बड़ी खुशखबरी!केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए 2025 में तीन बड़ी खुशखबरी!केंद्रीय कर्मचारियों को 2025 में आठवे वेतन आयोग की घोषणा के साथ बंपर इजाफा, डीए में बढ़ोतरी और फिटमेंट फेक्टर में सहमति के साथ तीन बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है.
और पढो »

बिहार में शराबबंदी से जुड़े बड़े मामलों का स्पीडी ट्रायल, तस्करों की संपत्ति जब्त होगीबिहार में शराबबंदी से जुड़े बड़े मामलों का स्पीडी ट्रायल, तस्करों की संपत्ति जब्त होगीबिहार सरकार शराबबंदी से जुड़े बड़े मामलों का स्पीडी ट्रायल और तस्करों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। जिलों में दर्ज बड़े अभियोगों और बड़े शराब तस्करों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 20:47:14