बिहार में कड़ाके की ठंड जारी, यलो अलर्ट जारी

मौसम समाचार

बिहार में कड़ाके की ठंड जारी, यलो अलर्ट जारी
मौसमठंडबिहार
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 53%

उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण बिहार में कड़ाके की ठंड जारी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कम अंतर होने के कारण कनकनी का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से ठंड में वृद्धि की संभावना है।

बिहार में कड़ाके की ठंड जारी है। उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर होने के कारण कनकनी का प्रभाव बना हुआ है। मौसम के बदलते तेवर के कारण शीत लहर जैसे हालात बने हुए है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव की स्थिति नहीं है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होगी। यलो अलर्ट जारी राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में सुबह के समय घना कोहरा का प्रभाव बना रहेगा, जबकि उत्तर व दक्षिण-पूर्व भागों में बहुत

घना कोहरा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा चलने के साथ कनकनी रहेगी। 12 शहरों में गिरा पारा बुधवार को पटना समेत 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा दूसरे दिन भी सबसे ठंडा रहा। राजधानी के अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के आसार वाल्मीकि नगर, मोतिहारी, छपरा, डेहरी, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, फारबिसगंज, किशनगंज के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। बारिश से बदला मौसम बीते 24 घंटों के दौरान वाल्मीकि नगर में 1.6 मिमी, सुपौल में 0.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में रात्रि के दौरान ओस की बूंदों गिरने से ठंड में वृद्धि हुई। प्रमुख शहरों का तापमान पटना- पटना में आज अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भागलपुर- भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गया- गया में आज अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मौसम ठंड बिहार कनकनी यलो अलर्ट

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तकहरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तकहरियाणा में बारिश के बाद घने कोहरे की चेतावनी जारी। 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, जबकि अन्य 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी।
और पढो »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टउत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टबारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

बिहार में कड़ाके की ठंड, 32 जिलों में अलर्ट जारीबिहार में कड़ाके की ठंड, 32 जिलों में अलर्ट जारीबिहार में तापमान में भारी गिरावट आई है। 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
और पढो »

बिहार में कड़ाके की ठंड, स्कूल बंद और अलर्ट जारीबिहार में कड़ाके की ठंड, स्कूल बंद और अलर्ट जारीबिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पटना और गया में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। तेज पछुआ हवा से ठंड और बढ़ेगी। IMD ने 9 जनवरी तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
और पढो »

Bihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट जारीBihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट जारीBihar is experiencing severe cold, prompting an alert from the India Meteorological Department (IMD).
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 16:16:51