केंद्र सरकार ने खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिससे 143 किमी लंबी सड़क 4000 करोड़ की लागत से बनेगी।
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 4000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी केंद्र सरकार ने खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिससे 143 किमी लंबी सड़क 4000 करोड़ की लागत से बनेगी।फरकिया अर्थात खगड़िया की सूरत बदलने वाली है। 'डुब्बा जिले' के नाम से विख्यात खगड़िया में सड़क यातायात की एक नया अध्याय जुड़ने वाली है। खगड़िया से पूर्णिया के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों और पूरे पूर्वी बिहार, कोसी क्षेत्र, सीमांचल के लिए एक ऐतिहासिक और विकास को नई रफ्तार देने वाली खबर है। केंद्र सरकार ने खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। 143 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन सड़क निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। लगभग 4000 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया विभाग द्वारा पहले ही एडवांस में पूरी की जा चुकी है, जिससे अब धरातल पर निर्माण कार्य बेहद जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।इस फोरलेन कॉरिडोर का सबसे बड़ा लाभ उत्तर और पूर्वी बिहार के कृषि क्षेत्र को मिलने जा रहा है। यह पूरा इलाका अपनी विशेष फसलों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। खगड़िया जिला मक्के की रिकॉर्ड पैदावार के लिए जाना जाता है। फोरलेन बनने से यहां का मक्का सीधे बड़े उद्योगों और प्रोसेसिंग यूनिट्स तक तेजी से पहुंच सकेगा। इसी तरह से नवगछिया का इलाका अपने बड़े पैमाने पर होने वाली केले की उन्नत खेती के लिए प्रसिद्ध है। अब यहां के केला किसानों की उपज बिना खराब हुए कुछ ही घंटों में पटना, सिलीगुड़ी, असम और कोलकाता जैसे बड़े बाजारों तक पहुंच सकेगी, जिससे किसानों को अपनी फसल का सीधा और बेहतर दाम मिलेगा।सिंगल लेन होने के कारण इस रूट पर होने वाले आमने-सामने के भीषण एक्सीडेंट्स पर अब पूरी तरह रोक लगेगी। डिवाइडर युक्त आधुनिक फोरलेन से सफर सुरक्षित और सुगम होगा।पटना से बेगूसराय के बाद अब खगड़िया से पूर्णिया तक निर्बाध फोरलेन मिलने से राजधानी और सीमांचल के बीच की दूरी घंटों में सिमट जाएगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की भारी बचत होगी 4000 करोड़ के इस विशाल निर्माण कार्य के दौरान हजारों स्थानीय युवाओं और तकनीकी कार्यबलों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं, सड़क के दोनों ओर नए ढाबे, पेट्रोल पंप, लाजिस्टिक्स हब और कोल्ड स्टोरेज विकसित होने से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।आपातकालीन या गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कालेज या पटना एम्स ले जाना बेहद आसान और तेज हो जाएगा।इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्रों तक आने-जाने में सहूलियत होगी, साथ ही नए व्यापारिक गलियारे विकसित होंगे। सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका टेंडर प्रशासनिक स्तर पर पहले ही निकाला जा चुका है। चूंकि प्री-प्लानिंग और कागजी औपचारिकताएं पूरी हैं, इसलिए कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही अब निर्माण एजेंसियां बिना किसी देरी के सीधे जमीन पर काम शुरू कर देंगी। तय समय सीमा के भीतर इस विश्वस्तरीय फोरलेन का निर्माण पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण सड़क खंड को फोरलेन में बदलने के लिए खगड़िया के युवा सांसद राजेश वर्मा ने संसद सत्र के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान आकृष्ट कराया था। सांसद ने सदन में क्षेत्र की भौगोलिक और व्यापारिक महत्ता को रखते हुए कहा था कि, पटना से बेगूसराय तक तो यात्रियों को शानदार फोरलेन मिलता है, लेकिन बेगूसराय से आगे खगड़िया और पूर्णिया की तरफ बढ़ते ही सड़क सिंगल लेन हो जाती है। इस वजह से इस व्यस्त रूट पर आए दिन भीषण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और स्थानीय जनता को घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। सांसद की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व में ही सैद्धांतिक सहमति दे दी थी, जिसे अब केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम और औपचारिक स्वीकृति भी मिल गई है। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए सांसद राजेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। बिहार में 'गुंडा बैंकर्स' का आतंक: ब्याज के लिए निकाला खून, 5 के बदले वसूले ₹29 लाख; रूह कंपाने वाले 4 केस नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, किशनगंज में अवैध वीजा के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्ता.
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 4000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी केंद्र सरकार ने खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिससे 143 किमी लंबी सड़क 4000 करोड़ की लागत से बनेगी।फरकिया अर्थात खगड़िया की सूरत बदलने वाली है। 'डुब्बा जिले' के नाम से विख्यात खगड़िया में सड़क यातायात की एक नया अध्याय जुड़ने वाली है। खगड़िया से पूर्णिया के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों और पूरे पूर्वी बिहार, कोसी क्षेत्र, सीमांचल के लिए एक ऐतिहासिक और विकास को नई रफ्तार देने वाली खबर है। केंद्र सरकार ने खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। 143 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन सड़क निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। लगभग 4000 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया विभाग द्वारा पहले ही एडवांस में पूरी की जा चुकी है, जिससे अब धरातल पर निर्माण कार्य बेहद जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।इस फोरलेन कॉरिडोर का सबसे बड़ा लाभ उत्तर और पूर्वी बिहार के कृषि क्षेत्र को मिलने जा रहा है। यह पूरा इलाका अपनी विशेष फसलों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। खगड़िया जिला मक्के की रिकॉर्ड पैदावार के लिए जाना जाता है। फोरलेन बनने से यहां का मक्का सीधे बड़े उद्योगों और प्रोसेसिंग यूनिट्स तक तेजी से पहुंच सकेगा। इसी तरह से नवगछिया का इलाका अपने बड़े पैमाने पर होने वाली केले की उन्नत खेती के लिए प्रसिद्ध है। अब यहां के केला किसानों की उपज बिना खराब हुए कुछ ही घंटों में पटना, सिलीगुड़ी, असम और कोलकाता जैसे बड़े बाजारों तक पहुंच सकेगी, जिससे किसानों को अपनी फसल का सीधा और बेहतर दाम मिलेगा।सिंगल लेन होने के कारण इस रूट पर होने वाले आमने-सामने के भीषण एक्सीडेंट्स पर अब पूरी तरह रोक लगेगी। डिवाइडर युक्त आधुनिक फोरलेन से सफर सुरक्षित और सुगम होगा।पटना से बेगूसराय के बाद अब खगड़िया से पूर्णिया तक निर्बाध फोरलेन मिलने से राजधानी और सीमांचल के बीच की दूरी घंटों में सिमट जाएगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की भारी बचत होगी4000 करोड़ के इस विशाल निर्माण कार्य के दौरान हजारों स्थानीय युवाओं और तकनीकी कार्यबलों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं, सड़क के दोनों ओर नए ढाबे, पेट्रोल पंप, लाजिस्टिक्स हब और कोल्ड स्टोरेज विकसित होने से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।आपातकालीन या गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कालेज या पटना एम्स ले जाना बेहद आसान और तेज हो जाएगा।इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्रों तक आने-जाने में सहूलियत होगी, साथ ही नए व्यापारिक गलियारे विकसित होंगे।सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका टेंडर प्रशासनिक स्तर पर पहले ही निकाला जा चुका है। चूंकि प्री-प्लानिंग और कागजी औपचारिकताएं पूरी हैं, इसलिए कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही अब निर्माण एजेंसियां बिना किसी देरी के सीधे जमीन पर काम शुरू कर देंगी। तय समय सीमा के भीतर इस विश्वस्तरीय फोरलेन का निर्माण पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण सड़क खंड को फोरलेन में बदलने के लिए खगड़िया के युवा सांसद राजेश वर्मा ने संसद सत्र के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान आकृष्ट कराया था। सांसद ने सदन में क्षेत्र की भौगोलिक और व्यापारिक महत्ता को रखते हुए कहा था कि, पटना से बेगूसराय तक तो यात्रियों को शानदार फोरलेन मिलता है, लेकिन बेगूसराय से आगे खगड़िया और पूर्णिया की तरफ बढ़ते ही सड़क सिंगल लेन हो जाती है। इस वजह से इस व्यस्त रूट पर आए दिन भीषण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और स्थानीय जनता को घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। सांसद की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व में ही सैद्धांतिक सहमति दे दी थी, जिसे अब केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम और औपचारिक स्वीकृति भी मिल गई है। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए सांसद राजेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। बिहार में 'गुंडा बैंकर्स' का आतंक: ब्याज के लिए निकाला खून, 5 के बदले वसूले ₹29 लाख; रूह कंपाने वाले 4 केस नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, किशनगंज में अवैध वीजा के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्ता
खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क 4000 करोड़ मेगा प्रोजेक्ट मंजूरी केंद्र सरकार बिहार मोदी सरकार सांसद राजेश वर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
4 हजार रुपये महीने में दूसरे को घरों में काम करने से मंत्री तक, जानें कलिता माझी की प्रेरक कहानी | Kalita Majhi Domestic Worker To West Bengal Minister Suvendu Adhikari Cabinet Expansion 2026Kalita Majhi Maid to Minister: पश्चिम बंगाल की नई बनी मंत्री कलिता माझी जमीनी लोकतंत्र की पहचान बनकर उभरी हैं। कभी 4,000 रुपये महीने पर दूसरों के घर में काम करने वाली उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में TMC उम्मीदवार को हराया और शुभेन्दु अधिकारी की कैबिनेट में जगह...
और पढो »
Ramayana का 'रावण' बनने का यश ने खोला राज, 4000 करोड़ की फिल्म में इस वजह चुना 'दशानन' का किरदार - yash open about how he choose ravana character in 4000 crore ramayana movieसाउथ फिल्म कलाकार यश आने वाले समय में फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
और पढो »
खगड़िया-भागलपुर-कटिहार-पूर्णिया की बदलने जा रही किस्मत, 144 किमी की सड़क पर मोदी सरकार खर्च करेगी 4000 करोड़Khagaria-Purnia Road: बिहार में बीओटी (टोल) मोड पर एनएच-31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन (143.529 किमी) को 3936.05 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड करने की मंजूरी केंद्र की मोदी कैबिनेट ने दे दी।
और पढो »
CBI ने ओडिशा के भद्रक में आयकर अधीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कियाकेंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ओडिशा के भद्रक जिले में स्थित आयकर कार्यालय में कार्यरत एक कार्यालय अधीक्षक को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अधीक्षक रमेश कुमार मोहंती, डुप्लिकेट पैन कार्ड हटाने की प्रक्रिया के लिए शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोपiya। शिकायत प्राप्त कर CBI ने 3 जून 2026 को मामला दर्ज किया और ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरोपी को 4,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय पकड़ा। एजेंसी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
और पढो »




