करोड़ों के टेंडर घोटाले में फंसे रिशु श्री और साहिल सिन्हा ने भागलपुर स्मार्ट सिटी परियोजना में भी अनियमितताएं कीं।
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री ने एग्रीमेंट की उड़ाई धज्जियां, भागलपुर ई-टॉयलेट प्रोजेक्ट में हुई थी FIR करोड़ों के टेंडर घोटाले में फंसे रिशु श्री और साहिल सिन्हा ने भागलपुर स्मार्ट सिटी परियोजना में भी अनियमितताएं कीं। ई-टॉयलेट परियोजना में रखरखाव और संकौशल किशोर मिश्र, भागलपुर। करोड़ों रुपये के टेंडर घोटाले के आरोपों में घिरे रिशु श्री और उसके सहयोगी साहिल सिन्हा ने भागलपुर स्मार्ट सिटी परियोजना में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता और वित्तीय हेराफेरी की थी। रिशु श्री ने नगर आयुक्त समेत अन्य अफसरों को सत्ता के करीब होने की हनक दिखाकर कई परियोजनाओं में लाभ हासिल किया। सर्वश्री रिलायबल इंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर रिशु श्री पसंदीदा अधिकारियों की तैनाती, अफसरों को देश-विदेश की सैर कराकर और उन्हें महानगरों में फ्लैट दिलाकर इस कदर प्रभाव में ले लेता था कि टेंडर उसी के सिंडिकेट को मिल जाता था। भागलपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सर्वश्री रिलायबल इंटरप्राइजेज को शहर में 25 स्मार्ट ई-टायलेट स्थापित करने का काम मिला था। परियोजना का शुभारंभ 16 मार्च 2022 को हुआ था। बाद में 28 जून 2022 को साहिल सिन्हा को परियोजना संबंधी एकरारनामा के लिए अधिकृत किया गया। एकरारनामा के अनुसार एजेंसी को ई-टायलेट स्थापित करने के साथ पांच वर्षों तक उनके संचालन, रखरखाव और तकनीकी सहायता की जिम्मेदारी निभानी थी, पर स्थापना के बाद एजेंसी ने रखरखाव और संचालन संबंधी दायित्वों का पालन नहीं किया। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने 10 सितंबर 2025, 22 सितंबर 2025, 18 नवंबर 2025, 22 दिसंबर 2025, 3 फरवरी 2026 और 9 फरवरी 2026 को समीक्षा बैठकें बुलाईं। बार-बार सूचना और ई-मेल भेजे जाने के बावजूद एजेंसी का कोई प्रतिनिधि बैठकों में शामिल नहीं हुआ। इससे परियोजना का समुचित संचालन और रखरखाव प्रभावित हुआ तथा योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया।इसी मामले में भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार ने 9 फरवरी 2026 को इशाकचक थाने में रिशु श्री और साहिल सिन्हा के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराया। आवेदन में परियोजना की शर्तों के उल्लंघन और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद जांच की जिम्मेदारी दारोगा नीलमणि कुमार दास को सौंपी गई। अनुसंधान अंतिम चरण में है। बिहार टेंडर घोटाला: भागलपुर में रिशु श्री के ₹50 लाख जब्त, ₹3.
4 करोड़ के ई-टॉयलेट प्रोजेक्ट की जांच तेज
रिशु श्री साहिल सिन्हा भागलपुर स्मार्ट सिटी परियोजना टेंडर घोटाला एग्रीमेंट FIR
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज पर FIR, रेप पीड़िता की पहचान छुपाने के नियम तोड़ने का आरोप | Fir Against Aap Leader Saurabh Bhardwaj For Revealing Pocso Victim IdentitySaurabh Bhardwaj FIR: एक वकील के शिकायत दर्ज कराने के बाद दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप लगे हैं।
और पढो »
ग्रेटर नोएडा में जनगणना ड्यूटी रिसीव न करने पर 29 प्रगणकों पर होगी FIR, बार-बार नोटिस देने पर भी नहीं ली जिम्मेदारी - greater noida fir against 29 for refusing census dutyग्रेटर नोएडा में जनगणना ड्यूटी स्वीकार न करने वाले 29 प्रगणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। प्रशासन ने कई नोटिस देने के बावजूद जिम्मेदारी न लेने पर यह कार्रवाई की है, क्योंकि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है।
और पढो »
हापुड़ में कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल; 16 नामजद समेत कई आरोपितों पर FIR दर्ज - hapur kabootarbazi clash 2 injured 16 named in firहापुड़ के बदनौली गांव में कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दो लोग घायल हुए। पुलिस ने 16 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।
और पढो »
गाजियाबाद में सूर्या चौहान के इलाके में फिर बुलडोजर पहुंचे: 800 पुलिसकर्मी तैनात, 3 मदरसों पर FIR; अवैध निर्माण गिराया जाएगाGhaziabad student murder: FIR against illegal madrasas in Khoda. Follow latest updates on police action.
और पढो »
कम उम्र की विवाहिताओं की अप्राकृतिक मौत पर दिल्ली हाई कोर्ट गंभीर, FIR में देरी पर जताई चिंता - delhi hc concerned over fir delays in young married women deathsदिल्ली हाई कोर्ट ने कम उम्र की शादीशुदा महिलाओं की अप्राकृतिक मौतों से जुड़े मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने में हो रही देरी पर चिंता जताई है। कोर्ट ने सभी ट्रायल कोर्ट से ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिकाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया...
और पढो »
टेंडर घोटाले में दो IAS अधिकारियों पर FIR की तैयारी, विजिलेंस ने मांगी इजाजत; रडार पर आईं 15 कंपनियां | Bihar Tender Scam Fir Preparation Against Ias Officers Rishu Shri Ed Svu ProbeBihar Tender Scam: बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने दो निलंबित आईएएस अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।
और पढो »




