मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार मंत्रिपरिषद का विस्तार किया गया जिसमें 32 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में बीजेपी और जेडीयू के कई पुराने और नए चेहरों को जगह मिली है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। मंत्रिपरिषद के गठन के 22 दिनों बाद पहला विस्तार किया गया, जिसमें 32 नये मंत्रियों को शामिल किया गया।राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पांच पांच मंत्रियों के समूह में संपन्न हुआ। .
लोकभवन परिसर से बाहर, बड़े स्तर पर मंत्री परिषद विस्तार समारोह आयोजित किया गया। बीजेपी की अगुवाई में बनी बिहार सरकार के नए मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन को भी मंत्री परिषद में शामिल किया गया। . मंत्रिपरिषद विस्तार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्र, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और केदार गुप्ता को मंत्री बनाया गया। इस विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय को जगह नहीं मिली।.
गांधी मैदान में बने विशाल पंडाल में पूर्वाह्न 12 बजकर 10 मिनट से आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।मंत्रिपरिषद विस्तार में नीतीश कुमार सरकार के अधिकतर पूर्व मंत्रियों को फिर से स्थान दिया गया है, जबकि कई नए चेहरों को भी मौका मिला है। . बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद को मंत्री बनाया गया है।.
जेडीयू कोटे से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, शीला मंडल और जमा खान को मंत्री बनाया गया है। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव पहले से मंत्री हैं। . वहीं, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी से संजय सिंह और संजय पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं। पीटीआई के इनपुट के साथ
बिहार सरकार मंत्रिमंडल विस्तार सम्राट चौधरी बीजेपी जेडीयू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ में दो दिन बाद सुबह से तेज धूप: दोपहर तक 32 डिग्री पार करेगा तापमान; उमस भरी गर्मी करेगी परेशानLucknow weather update: Humid heat to trouble as temp crosses 32 degrees. Follow Dainik Bhaskar. राजधानी में सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप निकलने से सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा है।
Read more »
बिहार विश्वविद्यालय में होगी गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति, कॉलेजों से मांगी गई खाली पदों की जानकारीबीआरए बिहार विश्वविद्यालय 32 अंगीभूत महाविद्यालयों और 37 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करेगा। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी प्राचार्यों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है।
Read more »
New Smart TV: 10,999 रुपये में QLED TV लॉन्च, THOMSON लेकर आई 32, 40, 43 इंच के नए मॉडलथॉमसन ने भारत में नए टीवी लॉन्च किए हैं। ये QLED TV हैं, जिनमें 32 इंच मॉडल को 10999 रुपये में लाया गया है। कंपनी 40 और 43 इंच मॉडल भी लाई है। इन्हें फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा। इन टीवी में Google TV 5.
Read more »
'थलपति' का अर्थ: विजय को Thalapathy क्यों कहा जाता है? जानिए कैसे पड़ा ये नाम, यह कहां से आयाथलपति का मतलब क्या है? विजय को थलपति क्यों कहते हैं? विजय को थलपति नाम किसने दिया? यदि आप भी इंटरनेट पर कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके हर प्रश्न का सही उत्तर यहां है। जानिए 32 साल पुरानी पूरी कहानी-
Read more »
Bihar Cabinet Expansion Live: थोड़ी देर में शपथ लेंगे निशांत समेत सम्राट के 32 मंत्री, मंच पर पहुंचे शाह और राजनाथBihar cabinet expansion Live Updates: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों को फोन जाने शुरू हो गए हैं. इस लिस्ट में अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है.
Read more »
गांधी मैदान में चमके निशांत कुमार: BJP-JDU समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, नीतीश के बेटे की राजनीति में धमाकेदार एंट्रीपटना के गांधी मैदान में निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली, जिससे बिहार की राजनीति में उनका आधिकारिक प्रवेश हो गया। नीतीश कुमार के बेटे निशांत का यह कदम जदयू में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत माना जा रहा है।
Read more »
