महाराष्ट्र में बीजेपी ने महाजीत के बाद मराठा कार्ड खेलते हुए रवींद्र चव्हाण को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी ने महाजीत के बाद मराठा कार्ड खेलते हुए रवींद्र चव्हाण को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। रवींद्र चव्हाण पिछली सरकार में मंत्री थे। वह मुंबई की डोंबिवली विधानसभा सीट से विधायक है। पार्टी ने पिछले दिनों चव्हाण को राज्य में संगठन चुनावों का प्रभारी बनाया था। पार्टी ने शिरडी में दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन चर्चा के बाद रवींद्र चव्हाण को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष अभी चंद्रशेखकर बावनकुले हैं। शिरडी
अधिवेशन के बीच ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया है। बीजेपी के संगठन पर्व के बीच पार्टी ने सबसे पहले महाराष्ट्र में नियुक्ति की है। शिरडी में पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन 12 जनवरी यानी रविवार को खत्म होगा। रवींद्र चव्हाण के नाम पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस की सहमति थी। देवेंद्र फडणवीस सरकार में जगह नहीं मिलने के बाद वह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए फ्रंट रनर के तौर पर देखे जा रहे थे।चव्हाण ने व्यक्त किया आभार महाराष्ट्र बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर रवींद्र चव्हाण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चव्हाण ने लिखा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुझे महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का अहम दायित्व दिया। शिर्डी में भी आज से भाजपा का भव्य विजय सत्र शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे एवं प्रदेश मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित साथियों के साथ आयोजित सांगठनिक बैठक में मुझे सौंपा और नवीन दायित्व की बधाई दी। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। पार्षद से प्रदेश अध्यक्ष तक54 साल के रवींद्र चव्हाण मूलरूप से कल्याण के रहने वाले हैं। वह लगातार चार बार से मुंबई की डोंबिवली सीट से विधायक हैं। वह महाराष्ट्र में अभी तक लोक निर्माण विभाग के साथ कई बड़े विभाग संभाल चुके हैं। रवींद्र चव्हाण के परिवार में उनकी पत्नी सुहसी चव्हाण और दो बेटियां सलोनी और खुशी हैं। रवींद्र चव्हाण दत्तात्रेय चव्हाण के बेटे हैं। रवींद्र चव्हाण बीजेपी के उन नेताओं में शामिल हैं। जो काफी नीचे से उठकर ऊपर तक पहुंचे हैं। चव्हाण 2005 में कल्याण डोंबिवली नगर निगम के वार्ड संख्या 96 से पार्षद चुने गए थे। इसके बाद वह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य बने थे। वह 2009 में पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे
बीजेपी महाराष्ट्र रवींद्र चव्हाण कार्यकारी अध्यक्ष महाजीत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
महाराष्ट्र भाजपाचे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष म्हणून रवींद्र चव्हाण यांना नियुक्तीमहाराष्ट्र भाजपाच्या प्रदेश अधिवेशनाच्या पहिल्या दिवशी भाजपाच्या केंद्रीय नेतृत्वाने संगठनात मोठा फेरबदल केला आहे. विधायक रवींद्र चव्हाण यांना प्रदेश भाजपाचे कार्याध्यक्ष म्हणून नियुक्त करण्यात आले आहे.
और पढो »
महाराष्ट्र बीजेपी: चव्हाण को प्रदेश संगठन चुनावों का प्रभारी बनाया गया, प्रदेश अध्यक्ष पद से बाहरबीजेपी ने महाराष्ट्र में एक बार फिर चौंका दिया है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन गए हैं। रवींद्र चव्हाण को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए फ्रंट रनर माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें प्रदेश संगठन चुनावों का प्रभारी बनाया गया है।
और पढो »
मुंबई: महाराष्ट्र में नक्सलवाद को रोकने के लिए नया कानून पेशमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र स्पेशल पब्लिक सेफ्टी बिल-2024 पेश किया है, जो शहरी इलाकों में नक्सलवाद के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए बनाया गया है।
और पढो »
एकनाथ शिंदे पर बीजेपी का पलटवार: शिवसेना की उम्मीदों पर पानी फेर दियाबीजेपी ने विधान परिषद अध्यक्ष पद के लिए राम शिंदे को अपना उम्मीदवार बनाया, जिससे शिवसेना की उम्मीदें धूमिल हुईं.
और पढो »
IAS हर्षदीप कांबले बने BEST के महाप्रबंधकमहाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाही में बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं. IAS हर्षदीप कांबले को BEST के महाप्रबंधक बनाया गया है.
और पढो »
महाराष्ट्र में मंदिरों के साथ मस्जिद और चर्च भी सरकार के नियंत्रण में?महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिरों के समान मस्जिद और चर्चों को भी सरकार के नियंत्रण में लाने का सुझाव दिया है।
और पढो »