बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के गालों की तुलना सड़कों से की, जिसके कारण सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
जयपुर: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से दिया गया बयान से सियासी पारा चढ़ा रखा है। बिधुड़ी की ओर से प्रियंका गांधी पर की गई विवाद ित टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। बिधुड़ी ने प्रियंका गांधी के गालों की तुलना सड़क ों से की। इस पूरे मामले में बिधुड़ी को कांग्रेस घेरने में लगी है। इस पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कड़ी आपत्ति जताई है। सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया इस मामले में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपनी
प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सोच निम्न स्तर पर पहुंच गई है। बीजेपी नेता महिलाओं का आदर करना तो दूर, उनके लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर अपनी असली मानसिकता दिखा रहे हैं। पायलट ने आगे लिखा, 'केरल के वयनाड से कांग्रेस सांसद और AICC महासचिव प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी की ओर से की गई अमर्यादित टिप्पणी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। बीजेपी की महिला विरोधी सोच उसके नेताओं की तुच्छ शब्दावली से साफ झलकती है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व जो महिला सशक्तिकरण का झूठा दम भरता है, उसे पहले अपने नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए। जानें क्या कहा था रमेश विधुड़ी ने बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली के कालकाजी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'लालू यादव ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा'। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली। उन्होंने कहा, 'अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं. अपने शब्द वापस लेता हूं. उन्हों ये भी कहा कि उनका मकसद किसी को अपमानित करना नहीं था'
बीजेपी प्रियंका गांधी रमेश बिधूड़ी विवाद टिप्पणी महिला सड़क सांसद कांग्रेस राजनीति
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर विवादित बयानबीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर बयान विवाद का विषय बना है।
और पढो »
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी पर कांग्रेस का आरोप, महिलाओं के प्रति अशिष्टता का आरोपबीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर विवादित बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है.
और पढो »
बीजेपी प्रत्याशी का विवादित बयान, प्रियंका गांधी के गाल की तरह सड़कें बना देंगेबीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। कांग्रेस नेताओं ने इस बयान पर नाराजगी जताई है।
और पढो »
बीजेपी उम्मीदवार ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दियाबीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया। कांग्रेस नेताओं ने इस पर नाराजगी जताई।
और पढो »
'आतिशी ने बाप ही बदल लिया', प्रियंका गांधी के बाद अब रमेश बिधूड़ी के दिल्ली की CM पर बिगड़े बोलभाजपा के कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर विवादित बयान का मामला थमा भी नहीं था कि उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है.
और पढो »
रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने लगाया महिला विरोधी आरोपभाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ एक विवादित बयान दिया। कांग्रेस ने इस पर भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।
और पढो »