बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती

मनोरंजन समाचार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती
सैफ अली खानबॉलीवुडहमला
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

मुंबई के अपने घर में देर रात बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें एक उनके रीढ़ की हड्डी के पास भी चोट है। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनकी सर्जरी की गई है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई के अपने घर में देर रात चाकू से हमला किया गया। इस घटना में उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें एक उनके रीढ़ की हड्डी के पास भी चोट है। उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनकी सर्जरी की गई। जानकारी के अनुसार, हमला वर ने झगड़े के दौरान सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया था। इस चौंकाने वाली घटना ने फैंस और फिल्म जगत को चिंता में डाल दिया है। अस्पताल से सैफ की हालत के बारे में डॉक्टरों ने एक बयान जारी किया है और ताजा अपडेट

साझा किया है। नए अपडेट के मुताबिक, उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। सैफ शुक्रवार को डिस्चार्ज हो जाएंगे। उन्हें फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके हाथों और गर्दन पर चोट लगी है। उनके रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का एक टुकड़ा फंस गया था, जिसे सर्जरी से निकाल दिया गया। सर्जरी सफल रही है। इससे पहले बताया गया था कि सैफ की न्यूरो सर्जरी हुई है, जिसमे उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा धारदार वस्तु निकाला गया था, जिसे चाकू का हिस्सा बताया जा रहा है। इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हो गई है। हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं। सूत्रों का कहना है कि घर में एक डक्ट थी, जो बेडरूम के भीतर खुलती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर इसी डक्ट से घर में घुस सकते थे। लीलावती अस्पताल के सीईओ ने पहले बताया था कि अभिनेता को सुबह 3-3:30 बजे 6 चोटों के साथ भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के बहुत करीब थी। अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी ने कहा, 'सैफ अली खान को सुबह 3-30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया। उन्हें 6 चोटें हैं जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास है।' पुलिस ने भी अपने बयान में साफ कर दिया है कि हमलावर चोरी करने की मंशा से घर में घुसा था और हाथापाई में सैफ को चाकू लगी। पिछले हफ्ते, सैफ अली खान को पत्नी करीना कपूर खान के साथ आउटिंग के लिए जाते हुए देखा गया था। इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। टर्मिनल की ओर जाते समय करीना ने अपने पति को पकड़ रखा था। दूसरी ओर, सैफ उन्हें हर किसी से बचाते हुए नजर आए

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

सैफ अली खान बॉलीवुड हमला चाकू अस्पताल सर्जरी करीना कपूर खान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सैफ अली खान पर हमला: चोर ने मन्नत का भी निशाना बनायासैफ अली खान पर हमला: चोर ने मन्नत का भी निशाना बनायाअभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध हमलावर ने कथित तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत को भी निशाना बनाया था।
और पढो »

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला, रीढ़ में चाकू का टुकड़ा फंसाबॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला, रीढ़ में चाकू का टुकड़ा फंसागुरुवार की सुबह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर एक हमलावर घुसा और उन पर चाकू से हमला किया।
और पढो »

सैफ अली खान पर चाकू से हमला, काम करते समय अस्पताल में भर्तीसैफ अली खान पर चाकू से हमला, काम करते समय अस्पताल में भर्तीसैफ अली खान के घर में घुसपैठिए ने चाकू से हमला किया, अभिनेता को छह जगहों पर चोट लगी, जिसमें गर्दन और रीढ़ पर गंभीर चोटें शामिल हैं।
और पढो »

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती हॉस्पिटल में भर्तीबॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती हॉस्पिटल में भर्तीबॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे चाकू से 6 बार हमला हुआ है। सैफ पर ये हमला उनके मुंबई में खार स्थित घर पर हुआ। देर रात तीन बजे सैफ को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उनके गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है।
और पढो »

सैफ अली खान पर चाकू हमला, लीलावती अस्पताल में भर्तीसैफ अली खान पर चाकू हमला, लीलावती अस्पताल में भर्तीबॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को मुंबई के बांद्रा में उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपकर घायल कर दिया। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
और पढो »

सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्तीसैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्तीबॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात घर में चोरों के साथ हुई हाथापाई के दौरान चाकू से हमला हुआ। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सर्जरी कराई गई और अब वे खतरे से बाहर हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 03:27:48