बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने गणतंत्र दिवस पर देश को दी शुभकामनाएं

Entertainment समाचार

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने गणतंत्र दिवस पर देश को दी शुभकामनाएं
BOLLYWOODREPUBLIC DAYCELEBRITIES
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 63%

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, हेमा मालिनी, अनुपम खेर जैसे कई स्टार्स ने देशभक्ति का प्रदर्शन किया है।

भारत देश अपने 76वें गणतंत्र दिवस को मना रहा है। घरों की छत पर तिरंगे को लहराते लोग, हर्षोल्लास के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस ख़ुशी में शामिल हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शाहरुख खान ने अपनी एक फोटो शेयर की जहां वो लहराते तिरंगे के आगे सैल्यूट करते हुए खड़े दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम खुद से वादा करें कि हम एक ऐसे भारत के निर्माण में अपना योगदान

देंगे जिसे हम गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों को सौंप सकें। आइए हम संविधान के मूल्यों को बनाए रखें और गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा रखें। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और जय हिंद। अनुपम खेर ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा- विश्व के सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। हमारे देश के इतिहास में ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। जब हमने खुद को औपनिवेशिक शासन के कानूनों से मुक्त किया और अपना संविधान स्थापित किया, जिसका हम पालन करते हैं। इस दिन हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद करते हैं। इन स्वतंत्रता सेनानियों ने एक संप्रभु गणराज्य के लिए इस बदलाव को संभव बनाया। आप सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं। शिल्पा शेट्टी ने भी रील शेयर की, जिसमें वो हरे रंग के सूट में भारत का तिरंगा लहराते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि तिरंगा लहराते हुए एक ही बात याद आती है- ये देश मेरा घर है और इसकी शान मेरी पहचान। शिल्पा अक्सर ही ऐसे वीडियोज पोस्ट करती हैं जो फैंस को बेहद रिलेटेबल लगते हैं। उनके पोस्ट पर कमेंट कर यूजर्स खूब बधाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर हाथ में तिरंगा लिए अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारा संविधान: वो बंधन जो हमें एकजुट करता है, वो शक्ति जो हमें अजेय बनाती है. संविधान - हमारी पहचान, हमारा अभिमान. वरुण धवन अपने एक्शन अवतार में दिखे। उन्होंने दुश्मनों का खात्मा करने वाले टैंक पर खड़े होकर तिरंगा लहराया। चेहरे पर गर्व से भर देने वाली स्माइल लिए वरुण ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वो लिखते हैं- इस गणतंत्र दिवस पर आइये हम सब अपनी एकजुटता की ताकत को सेलिब्रेट करते हैं। अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, करण जौहर, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में फोटोज अपडेट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

BOLLYWOOD REPUBLIC DAY CELEBRITIES INDIA PATRIOTISM NATIONAL DAY

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भारतीय क्रिकेटर्स ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएंभारतीय क्रिकेटर्स ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेटर्स ने इस खास मौके पर अपने फैंस और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
और पढो »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस 2025 पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस 2025 पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में संविधान बनाने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।
और पढो »

अमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएंअमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएंगृहमंत्री अमित शाह ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समानता और लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और मोदी जी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
और पढो »

गूगल ने गणतंत्र दिवस पर खास डूडल बनाकर भारत को दी शुभकामनाएंगूगल ने गणतंत्र दिवस पर खास डूडल बनाकर भारत को दी शुभकामनाएंगूगल ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर एक खास डूडल बनाकर देश को शुभकामनाएं दी हैं। डूडल में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के जानवरों को दिखाया गया है, जो देश की धरोहर और विविधता को दर्शाते हैं।
और पढो »

Republic Day 2025: अल्लू अर्जुन से लेकर चिरंजीवी तक, इन साउथ सितारों ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंRepublic Day 2025: अल्लू अर्जुन से लेकर चिरंजीवी तक, इन साउथ सितारों ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंआज भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर साउथ सितारों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। साउथ सितारों ने अलग-अलग तरीके से अपनी बधाई दी है।
और पढो »

भारतीय सिनेमा के सितारे गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाईभारतीय सिनेमा के सितारे गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाईगणतंत्र दिवस के अवसर पर अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, राम चरण सहित फिल्म जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर देशवासियों को बधाई दी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-21 06:38:18