इस लेख में अशोक कुमार की फिल्म 'बंधन' की सफलता के बारे में बताया गया है, जो 1940 में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म में अशोक कुमार और लीला चिटनिस की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अशोक कुमार फिल्मी दुनिया के ऐसे सुपरस्टार रहे, जिनसे आजादी से पहले हिंदी सिनेमा में दिग्गज अभिनेताओं की फेहरिस्त शुरू हुई। जिसमें बाद में के एल सेहगल और देव आनंद सहित अन्य कई एक्टर्स के भी नाम शामिल हुए। लेकिन जो लोकप्रियता अशोक ने अपने दमदार अभिनय से हासिल की है, वो आज भी कायम है। अपने शानदार एक्टिंग करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक मूवी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस बीच हम आपके लिए अशोक कुमार के करियर की एक ऐसी फिल्म का किस्सा लेकर आए हैं, जिसने
आजाद भारत से पहले बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। आइए जानते हैं कि उनकी वो मूवी कौन सी थी। खूब चली थी अशोक कुमार की ये फिल्म 1936 में आई फिल्म जीवन नैय्या से बतौर एक्टर अशोक कुमार ने अपने करियर का आगाज किया था। डेब्यू मूवी में ही उन्होंने ये साबित कर दिया था कि एक्टिंग का हुनर उनमें कूट-कूट कर भरा है। शुरुआती कुछ साल अशोक के लिए ठीक-ठाक गुजरे। लेकिन उनके करियर में नया मोड़ साल 1940 में आई फिल्म बंधन से आया। ये भी पढ़ें- बोल्ड विषय पर बनी फिल्म ने भारत में पहली बार किया था 1 करोड़ का बिजनेस, रातों रात सुपरस्टार बने थे अशोक कुमार फोटो क्रेडिट- IMDB निर्देशक एन आर आचार्य और बॉम्बे टॉकिज के बैनर तले बनी बंधन एक शानदार लव स्टोरी फिल्म थी, जिसने आजादी से पहले फिल्म इंडस्ट्री में रोमांस की एक नई परिभाषा कायम की। अशोक के साथ इस मूवी में अभिनेत्री लीला चिटनिस ने अहम भूमिका को अदा किया था। बंधन के नाम दर्ज हुआ था ये रिकॉर्ड 84 साल पहले आई बंधन में अशोक कुमार और लीला की ऑन कैमरा केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया और ये जोड़ी उस वक्त सिनेप्रेमियों की फेवरेट बन गई। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार बंधन 1940 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म भी बनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। सिनेमाघरों में ये फिल्म खूब चली थी। फोटो क्रेडिट- IMDB ये कहना गलत नहीं होगा कि बंधन ने ही अशोक कुमार हो बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया था। बता दें कि 1940 में के एल सेहगल की जिंदगी साल की सबसे बेहतरीन मूवी रही। इन मूवीज के लिए फेमस थे अशोक कुमार बतौर अभिनेता अशोक कुमार ने हिंदी सिनेमा में एक लंबी और यादगार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई शानदार मूवीज में काम किया, जिनके नाम इस प्रकार हैं- जन
अशोक कुमार बंधन बॉलीवुड फिल्म इतिहास बॉक्स ऑफिस 1940
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सुकुमार: Pushpa 2 को ब्लॉकबस्टर बनाने वाला मास्टरमाइंड, कभी थे लेक्चरर, अल्लू अर्जुन के आगे कुछ नहीं इनकी फीससुकुमार की 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, चार दिनों में 800.
और पढो »
Pushpa 2 Box Office Day 9: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने दुनिया में लहराया परचम, 'RRR' के लिए बनी बड़ा खतराअल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, 9 दिनों में 762.
और पढो »
Pushpa 2 worldwide Collection: 'पुष्पा 2' ने दुनिया भर में लहराया परचम, सारी टॉप फिल्मों को दे दी धोबी-पछाड़अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 279.
और पढो »
पुष्पा 2 के इन बेस्ट 5 सीन पर दर्शक पीट रहे तालियां, बजा रहे सीटियांसाउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 : द रूल' ने पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस पर धूम दी है।
और पढो »
स्त्री 2 से हीरामंडी तक... ये हैं 2024 में Google पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली फिल्में और सीरीज; क्या आपने देखीं?सबसे पहले बात करते हुए पिछले विक्रांत मैसी की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल', जिनसे बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. इसके बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया. जहां ये अब तक ट्रेंडिंग में बनी हुई है. विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 20 करोड़ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का कलेक्शन किया था.
और पढो »
जब इस फिल्म ने उठा दिया था धर्मेंद्र का करियर, कहलाई कल्ट क्लासिक तो बन गए सुपरस्टार, 365 दिन तक लगातार सिनेमाघर आए थे फैंसधर्मेंद्र की एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखाया कि करीब पचास हफ्ते तक वो फिल्म थिएटर से उतरी ही नहीं.
और पढो »