Beyond the Breaking News

बॉलीवुड हसीनाओं पर लट्टू थे ये PAK क्रिकेटर्स, 2 ने सरहद पार रचाई शादी, हुआ दर्दनाक तलाक

United States News News

बॉलीवुड हसीनाओं पर लट्टू थे ये PAK क्रिकेटर्स, 2 ने सरहद पार रचाई शादी, हुआ दर्दनाक तलाक
United States Latest News,United States Headlines

सुष्मिता सेन से लेकर सोनाली बेंद्रे तक, कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनके साथ इन खिलाड़ियों के अफेयर की अफवाहें उड़ीं. कुछ का रिश्ता तो शादी तक पहुंचा. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.

क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन हमेशा से ही फैंस के बीच ट्रेंडिंग टॉपिक रहा है. मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का नाम भी कई बार बी-टाउन की खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ा है.

सुष्मिता सेन से लेकर सोनाली बेंद्रे तक, कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनके साथ इन खिलाड़ियों के अफेयर की अफवाहें उड़ीं. कुछ का रिश्ता तो शादी तक पहुंचा. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है. सानिया मिर्जा ने सरदहद पार क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करके घर बसाया था.

दोनों एक बेटे के पेरेंट भी बने. मगर अफसोस उनका रिश्ता लंबा चला नहीं. साल 2024 के जनवरी महीने में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 14 साल पुरानी शादी को खत्म करने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था. अब दोनों का तलाक हो चुका है.

साल 2000 के में शोएब अख्तर और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के अफेयर की अफवाहें हेडलाइन्स में थीं. ऐसा कहा जाता था कि शोएब अपने पर्स में सोनाली की फोटो रखते थे और उनकी टीम के खिलाड़ी भी इस बात को जानते थे. शोएब को सोनाली पर क्रश था. हालांकि, सालों बाद शोएब ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था.

उन्होंने कहा कि था कि वो सोनाली की कैंसर के खिलाफ उनकी लड़ाई और उनके साहस का सम्मान करते हैं. साल 2013 में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के अफेयर की काफी चर्चा थी. दोनों साल 2008 में एक डांस रियलिटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में बतौर जज नजर आए थे, जिसके बाद से ये अफवाहें शुरू हुईं.

हालांकि, वसीम अकरम ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा था कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने सुष्मिता की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद शालीन महिला भी बताया था. साल 2020 में पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. इस फोटो में दोनों एक जूलरी शॉप में दिखे थे, जिसके बाद लोगों ने उनकी शादी तक के कयास लगा दिए थे.

हालांकि, सच यह था कि दोनों सिर्फ एक स्टोर ओपनिंग के लिए वहां पहुंचे थे. बाद में तमन्ना ने भी इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए रिलेशनशिप की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि 80 के दशक में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान और बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस जीनत अमान की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं.

साल 1979 में जब पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर थी, तब इमरान ने अपना 27वां जन्मदिन जीनत के साथ सेलिब्रेट किया था. दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कंफर्म भी नहीं किया था.

हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका, क्योंकि कहा जाता है कि इमरान पाकिस्तान नहीं छोड़ना चाहते थे और जीनत भारत और अपना करियर छोड़ने को तैयार नहीं थीं.70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय अपने करियर के पीक पर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान संग रिश्ते में थीं. धर्म की दीवार तोड़कर दोनों ने शादी कर ली थी. साल 1983 में शादी के बाद रीना पाकिस्तान शिफ्ट हो गई थीं.

दोनों की एक बेटी भी हुई, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला. आपसी मतभेदों के बाद साल 1992 में दोनों का तलाक हो गया और रीना वापस भारत लौट आईं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गजब! PAK ने जिन दो एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने का किया दावा, वो हैं ही नहींगजब! PAK ने जिन दो एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने का किया दावा, वो हैं ही नहींपाकिस्तान के जियो न्यूज ने दावा किया कि फतह-1 मिसाइलों ने भारत के राजौरी एयरबेस और मामून एयरबेस को निशाना बनाया. लेकिन दोनों एयरबेस भारत में हैं ही नहीं. राजौरी एक जिला है. मामून आर्मी कैंटोनमेंट है.
Read more »

'22 मिनट में PAK के छक्के छुड़ाए, फिर रुक गए...', ऑपरेशन सिंदूर पर आर्मी चीफ ने खोले कई राज'22 मिनट में PAK के छक्के छुड़ाए, फिर रुक गए...', ऑपरेशन सिंदूर पर आर्मी चीफ ने खोले कई राजभारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में गहरा वार किया और फिर जानबूझकर रुक गया. इसे स्मार्ट पावर की नई नीति बताया. साथ ही पाकिस्तान को आतंकवाद रोकने की चेतावनी दी.
Read more »

BAN vs PAK: '50 पैसे काटो ओवरएक्टिंग के', बांग्लदेशी विकेटकीपर ल‍िटन दास ने उड़ाया पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान का मजाकBAN vs PAK: '50 पैसे काटो ओवरएक्टिंग के', बांग्लदेशी विकेटकीपर ल‍िटन दास ने उड़ाया पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान का मजाकपाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में मोहम्मद रिजवान एक बार फिर बांग्लादेशी खिलाड़ियों के निशाने पर रहे. रिजवान की धीमी बल्लेबाजी और साइट स्क्रीन को लेकर खेल रुकवाने पर लिटन दास ने उन पर ओवरएक्टिंग और टाइम वेस्टिंग का आरोप लगाया. स्टंप माइक में कई मजाकिया तंज सुनाई दिए. रिजवान ने नाबाद 75 रन बनाकर पाकिस्तान को मुकाबले में बनाए रखा.
Read more »

BAN vs PAK Highlights: हार, हार, हार और हार, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लगातार चौथे टेस्ट में हराया, रिजवान की पारी पर भारी ये कातिल बॉलरBAN vs PAK Highlights: हार, हार, हार और हार, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लगातार चौथे टेस्ट में हराया, रिजवान की पारी पर भारी ये कातिल बॉलरबांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 78 रन से हरा दिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है।
Read more »

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का अपने घर में किया क्लीन स्वीप - ban vs pak test highlights bangladesh create history with first ever clean sweep over pakistan at homeBAN vs PAK: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का अपने घर में किया क्लीन स्वीप - ban vs pak test highlights bangladesh create history with first ever clean sweep over pakistan at homeबांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पहली बार अपने घर में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।
Read more »

सूर्यास्त्र रॉकेट का सफल परीक्षण, PAK में 300 KM तक अब कोई भी टारगेट सेफ नहींसूर्यास्त्र रॉकेट का सफल परीक्षण, PAK में 300 KM तक अब कोई भी टारगेट सेफ नहींनिबे लिमिटेड ने ITR चांदीपुर में 150 किमी और 300 किमी रेंज की सूर्यास्त्र प्रिसीजन गाइडेड रॉकेट्स का सफल परीक्षण किया. भारतीय सेना ने इनकी खरीद का ऑर्डर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-06-12 14:41:19