ममता कुलकर्णी ने 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर पद ग्रहण किया। उन्होंने संगम में पिंडदान किया और पवित्र जल में डुबकी लगाई। उन्हें श्री यामिनी ममता नन्द गिरी घोषित किया गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन गई हैं. 24 जनवरी की शाम ममता संगम पर अपना पिंडदान किया. इसके बाद किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक हुआ. ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की. आजतक ने महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से इस बारे में बात की थी.Advertisementममता को दिया गया नया नामकिन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था- पिछले 2 सालों से ममता हमारे सम्पर्क में थीं. वह सनातन से जुड़ना चाहती थीं. वह पहले जूना अखाड़े में शिष्या थीं. फिर हमारे सम्पर्क में आईं. फिर उन्होंने पद की मांग की. उन्होंने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर बनना है. फिर हमने बताया कि यह सब करना होता है.संगम में ममता कुलकर्णी ने अपना पिंडदान किया. इसमें उन्होंने फूलों से सजी एक थाल में दीया रखकर उनसे गंगा में प्रवाहित किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्होंने पवित्र जल में डुबकी लगाई. मीडिया से बातचीत में ममता कुलकर्णी ने कहा- महादेव, मां काली और मेरे गुरु का ये आदेश था. ये सब उन्होंने डिसाइड किया था. आज का दिन भी उन्होंने डिसाइड किया था. मैंने कुछ नहीं किया है. Advertisement#WATCH | #MahaKumbh2025 | Former actress Mamta Kulkarni performs her 'Pind Daan' at Sangam Ghat in Prayagraj, Uttar Pradesh.Acharya Mahamandleshwar of Kinnar Akhada, Laxmi Narayan said that Kinnar akhada is going to make her a Mahamandleshwar. She has been named as Shri Yamai… pic.twitter.com/J3fpZXOjBb— ANI January 24, 2025ममता कुलकर्णी को नया नाम दे दिया गया है. उनका नाम श्री यामिनी ममता नन्द गिरी घोषित किया गया है. ममता कुलकर्णी की चोटी काटी जाएगी. फिर पिंडदान होगा. जैसे किन्नर अखाड़े का कानून होता है वैसे ही यहां भी होगा.#WATCH | Mamta Kulkarni says, "...This was the order of Mahadev, Maha Kaali. This was the order of my Guru. They chose this day. I didn't do anything." https://t.co/YUEbamNrRV pic.twitter.com/vrXAF5gQgV— ANI January 24, 2025महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ये कहा कि बहुत लोग हमारे सम्पर्क में हैं. बहुत लोग सनातन में रुचि रखतें हैं. 2015 से नर नारी किन्नर हैं इसमें, सब महामंडलेश्वर भी हैं. अगर जो पद का निर्वहन नहीं कर पाएगा उसे हम महामंडलेश्वर बनाने के बाद खारिज भी कर सकते हैं. लक्ष्मी त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या कभी उनकी इच्छा हुई फिल्म बनाने की. इसपर उन्होंने कहा कि धर्म पर बनाई तो आपत्ति नहीं है. ओटीटी आ गया है, अब किन्नरों को लेकर अच्छी बातें भी हो रही है. योगी और मोदी जी ने किन्नर अखाड़े को सभी सुविधाएं दी हैं. मैं किसी दल से नहीं हूं लेकिन जो अच्छा करता है उसे अच्छा कहेंगे. कौशल्या नंद गिरी को भी सरकार ने वेलफेयर बोर्ड में सम्मान दिया हुआ है.सालों बाद भारत आईं ममताएक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटी हैं. एक्ट्रेस को दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. उन्हें सालों बाद भारत में देख सभी हैरान हो गए थे. तो वहीं एक्ट्रेस के फैंस के बीच खुशी थी. माना जा रहा था कि ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए भारत आई हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों और कयासों को खारिज करते हुए बताया था कि वो महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए आई हैं. ये भी देखें
ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा पिंडदान संगम श्री यामिनी ममता नन्द गिरी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वरममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं. प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचा हुआ है. यह अखाड़ा 2015 में उज्जैन में स्थापित किया गया था. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी 'टीना मां' के अनुसार, अन्य अखाड़ों की तरह ही किन्नर अखाड़ा भी संचालित होता है.
और पढो »
Actress Mamta Kulkarni became Sadhvi: भगवा वस्त्र, गले में रुद्राक्ष... महाकुंभ में कुछ यूं नजर आईं ममता कुलकर्णी, देखें तस्वीरेंप्रयागराज महाकुंभ में 90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का आगमन हुआ है. वे साध्वी के रूप में दिखाई दीं, भगवा वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहने हुए. किन्नर अखाड़े में पहुंचीं ममता आज शाम महामंडलेश्वर बनेंगी. उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और कहा कि वे माता-पिता के पितृ तर्पण के लिए आई हैं. देखें वीडियो.
और पढो »
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगीबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। उन्होंने अपने आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखते हुए महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई हैं।
और पढो »
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं: संगम तट पर पिंडदान किया, अब ममता नंद गिरि कहलाएंगी; क...Bollywood Actress And Model Prayagraj Mahakumbh Update बालीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर होंगी। महाकुंभ में उनके महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पदवी किन्नर अखाड़ा दे रहा है। वह शुक्रवार की सुबह ही महाकुंभ में किन्नर अखाड़े...
और पढो »
ममता कुलकर्णी से यामाई ममता नंद गिरी तक: बॉलीवुड की हसीना संन्यासी बन गईंबॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यासी बनकर अपने जीवन में एक नया मोड़ लिया है। 25 साल बाद भारत लौटकर उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पिंडदान किया और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं। अब उनकी पहचान यामाई ममता नंद गिरी के नाम से होगी।
और पढो »
किन्नर अखाड़े की लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी कौन हैं? फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को जिन्होंने दी दीक्षाबॉलिवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक दुनिया में प्रवेश कर किन्नर अखाड़े के अंतर्गत संन्यास ग्रहण कर लिया। उन्होंने गंगा तट पर पिंडदान किया। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी उन्हें दीक्षा देंगी। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर हैं और किन्नर समाज के अधिकारों के लिए सक्रिय...
और पढो »




